एक्सप्लोरर

आप की प्रचंड जीत के बाद महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर गोलीबारी, एक कार्यकर्ता की मौत

विधायक नरेश यादव बताते हैं कि उनकी किसी से कोई दुशमनी नहीं है और न ही उन्हें चुनावों के दौरान कोई धमकी मिली थी. विधायक के काफिले पर हुए हमले बाद संजय सिंह ने ट्वीट कर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं.

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनावों की मतगणना को खत्म हुए चंद घंटे ही हुए थे कि महरौली से आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक नरेश यादव के काफिले के ऊपर तबाडतोड़ फायरिंग की खबर सामने आई. इस घटना में आप के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया.

बता दें कि मंगलवार रात 10:30 बजे महरौली विधानसभा से विजयी हुए विधायक नरेश यादव अपने समर्थकों के साथ ओपन जीप में सवार काफिले में किशनगंढ गांव के मंदिर से दर्शन कर के लौट रहे थे. इस दौरान दो हमलावरों ने नरेश यादव की गाड़ी पर हमला कर दिया.

हमले के दौरान विधायक भी उस ही गाड़ी में सवार थे जिसको टारगेट कर गोलियां चलाई गई. हमलावरों की गोली नरेश यादव के दो कार्यकर्ताओं को लगी और अशोक मान नाम के कार्यकर्ता की मौके पर ही मौत गई वहीं दूसरे कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी हालात खतरे से बाहर है.

धार्मिक स्थलों के दर्शन के दौरान चली गोलियां

एबीपी न्यूज से बात करते हुए विधायक नरेश यादव ने बताया कि वो अपनी जीत के बाद काउंटिंग सेंटर से सर्टिफिकेट लेकर अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर गए थे और रात 10 बजे किशनगढ़ गांव के मंदिर में आये थे. उस दौरान गांव में उनके समर्थकों द्वारा आतिशबाजी की गई और जब गांव से बाहर निकले तब उन पर गोलियां चली.

विधायक ने बताया कि उन्हें शुरुआत में यही लगा कि आतिशबाजी की आवाज है लेकिन जैसे ही उन्हें दूसरी कार में शिफ्ट किया गया उन्हें पता चला कि उनके ऊपर हमला किया गया है.

जांच में जुटी पुलिस

विधायक नरेश यादव बताते हैं कि उनकी किसी से कोई दुशमनी नहीं है और न ही उन्हें चुनावों के दौरान कोई धमकी मिली थी. विधायक के काफिले पर हुए हमले बाद 'आप' राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए दिल्ली पुलिस को कटघरे में खड़ा किया है.

इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि घटना पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और कई एंगलस से मामले की जांच की जाएगी. महरौली सीट से नरेश यादव पर फिर से विश्वास जताते हुए आम आदमी पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा था और पार्टी के विश्वास को सही साबित करते हुए नरेश यादव इस बार भी विजयी रहे.

बीजेपी के कुसुम खत्री को हराया

पहले के मुकाबले अपने क्षेत्र में वोटों की बढ़ोतरी भी उनके नाम दर्ज की गई. नरेश यादव ने 62301 वोट हासिल कर बंपर जीत हासिल की. 2015 के विधानसभा चुनाव में नरेश 16,591 वोटों के अंतर से जीते थे जो इस साल बढ़कर 18,161 हो गया.

बीजेपी ने इस सीट से कुसुम खत्री को मैदान में उतारा था जिन्हें, 44085 वोट मिले हैं. जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार महेंदर चौधरी 6936 वोटों के साथ चौथे नंबर पर रहे.

AAP ने 2015 की जीत को दोहराया, BJP मात्र 8 सीट पर सिमटी, कांग्रेस का फिर सूपड़ा हुआ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया'
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Xप्लेन: कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? 1937 का सच और पटेल तक इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget