एक्सप्लोरर

Locust Attack: हरियाणा के गुरूग्राम में टिड्डियों का अटैक, दिल्ली पर भी कर सकता है हमला

टिड्डी दल से देश में किसानों को काफी नुकसान हो रहा है. उत्तर भारत के कई राज्यों में तबाही मचा चुका ये टिड्डी दल अब गुरूग्राम भी पहुंच गया और जल्द ही ये दिल्ली पर भी अटैक कर सकता है.

गुरूग्राम: उत्तर भारत के कई राज्यों में तबाही मचा चुका टिड्डी दल जल्द ही दिल्ली पर भी अटैक कर सकता है. शनिवार को टिड्डियों का यह दल दिल्ली से सटे गुरूग्राम में देखने को मिला. टिड्डियों के दल से बचने के लिए लोगों ने थालियां बजाईं. कई लोगों ने इस आफत से बचने के लिए डीजे भी बजाया. बता दें कि गुरूग्राम से पहले टिड्डी दल ने महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में दस्तक दी थी. झज्जर की तरफ बढ़ गया है टिड्डियों का दल गौरतलब है कि टिड्डियों का यह दल सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को पहुंचा रहा है. अभी तक जिन राज्यों में टिड्डियों ने हमला किया है, वहां उन्होंने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है. हालंकि, टि्डडी नियंत्रक के कार्य में जुटे भारत सरकार के अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का आंकलन करने के बाद किसानों की हर संभव मदद की कोशिश की जाएगी. जानकारी के मुताबिक, टिड्डियों का यह गैंग झज्जर की तरफ बढ़ गया है और अब जल्द ही यह दिल्ली में पहुंच सकता है. कल कौशांबी में दिखा था टिड्डी दल शुक्रवार को सुबह तकरीबन आठ बजे टिड्डियों का दल उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में दिखा था. आसमान में अचानक दिखे टिड्डियों के दल से किसानों के साथ-साथ अफसरों के हाथ-पांव भी फूल गए थे. इस दौरान पुलिस के जवान हूटर, सायरन और ढोल बजवाकर टिड्डियों के समूह को भगाते नजर आए. वहीं किसान भी खेतों में पहुंचकर थाली और अन्य तेज आवाजों के माध्यम से टिड्डियों को भगाते नजर आए. जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम ने बताया था कि टिड्डियों का दल चित्रकूट के रास्ते होकर कौशांबी तक पहुंचा. यह भी पढ़ें-  कोरोना वायरस की वजह से बढ़ रही हैं घबराहट, डिप्रेशन और आत्महत्या की प्रवृत्ति- विशेषज्ञ देश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर राहुल गांधी बोले- सरकार के पास नहीं कोई योजना, पीएम ने किया आत्मसमर्पण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget