एक्सप्लोरर

हरिद्वार में आज प्रवाहित होंगी पूर्व पीएम वाजपेयी की अस्थियां, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का विसर्जन देश की 100 पवित्र नदियों में होगा. इसके साथ ही सभी राज्यों की राजधानियों में सर्वदलीय सभा भी होगी.

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां आज हरिद्वार में गंगा नदी में प्रवाहित की जाएंगी. हरिद्वार में आज 11 बजे तक पूर्व प्रधानमंत्री का परिवार की उनकी अस्थियां लेकर पहुंचेगा. इसके बाद बीजेपी अस्थियों के साथ हरिद्वार में सुबह 11.30 बजे से कलश यात्रा निकालेगी. यह कलश यात्रा हरिद्वार के भल्ला कॉलेज से शुरू होगी. पहले अस्थि कलश आम लोगों के दर्शन के लिए शांति कुंज हरिद्वार में रखने के कार्यक्रम था, जो अब वो कार्यक्रम रद्द हो गया है.

हरिद्वार में अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि विसर्जन में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का विसर्जन देश की 100 पवित्र नदियों में होगा. इसके साथ ही सभी राज्यों की राजधानियों में सर्वदलीय सभा भी होगी.

योगी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल की याद में यूपी में चार स्मारक बनाएगी. ये स्मारक आगरा,कानपुर, बलरामपुर और लखनऊ में बनेंगे. लखनऊ में शिया और सुन्नी समुदाय के धर्मगुरुओं ने वाजपेयी के निधन की वजह से बकरीद को सादगी से मनाने की अपील की है.

यूपी के 22 शहरों की नदियों में अस्थि विसर्जन यूपी में अटल बिहारी वाजपेयी की 18 अस्थि कलश यात्रा निकलेगी. फिर 22 शहरों के अलग अलग नदियों में अस्थि विसर्जन होगा. गंगा से लेकर घाघरा तक में अस्थि विसर्जन की तैयारी है. आज सभी अस्थि कलश को दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट लाया जायेगा. इसके बाद एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी ऑफ़िस तक शोभा यात्रा निकाली जायेगी. इस दौरान लोग अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं.

अगले दिन यानी 20 अगस्त को 18 अस्थि कलशों को अलग अलग शहरों के लिए रवाना कर दिया जायेगा. योगी सरकार के एक मंत्री और संगठन से किसी पदाधिकारी को एक एक अस्थि कलश की ज़िम्मेदारी दिए जाने का फ़ैसला हुआ है.

23 अगस्त को लखनऊ में अटल जी की याद में अंक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है. गोमती नदी किनारे इस कार्यक्रम में शहर के सांसद और देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे. उसी दिन अटल जी की अस्थियां गोमती नदी में प्रवाहित कर दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget