एक्सप्लोरर

Assembly Election Results: बीजेपी की आंधी में उड़ी कांग्रेस, पीएम मोदी की इन घोषणाओं और बयानों ने पलटी 3 राज्यों में बाजी

Assembly Election Results 2023: हिंदी हार्टलैंड के तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है.

Assembly Election Results: देश के चार राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. चार में तीन राज्यों में बीजेपी को जीत मिली है. जिन राज्यों में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है, उसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ शामिल हैं. हैरानी वाली बात ये है कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश ऐसे दो राज्य थे, जहां एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनते दिखाया गया था. मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर का अनुमान था. 

हालांकि, रविवार (3 दिसंबर) को जब नतीजे आए, तो ये बिल्कुल एग्जिट पोल के उलट थे. बीजेपी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया. जहां इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को तो श्रेय दिया ही जा रहा है, मगर इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए की गई घोषणाएं और बयानों ने भी तीनों राज्यों में चुनावी माहौल को बदलने का काम किया. आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

1. पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना (तीनों राज्यों में)

प्रधानमंत्री मोदी ने विधानसभा चुनाव के दौरान ही पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले 5 साल के लिए बढ़ा दिया. इस योजना के तहत देश के करीब 80 करोड़ परिवारों को फ्री में 5 किलो प्रति व्यक्ति अनाज दिया जाता है. इसका असर तीनों ही राज्यों में देखने को मिला. 

2. मोदी की गारंटी

बीजेपी की तरफ से विधानसभा चुनाव के लिए जिस घोषणापत्र को जारी किया गया, उसे 'मोदी की गारंटी' का नाम दिया गया. पार्टी ने इस बात का ख्याल रखा कि उसे किस तरह के चुनावी वादे करने हैं, जिसका फायदा उसे लोगों को प्रभावित कर वोट हासिल करने में मिल सके. 

मध्य प्रदेश में किए गए प्रमुख वादे

  • किसानों को सालाना 12 हजार रुपये
  • महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपये
  • गैस सिलेंडर 450 रुपये में
  • लाडली बहनों को पक्का मकान

राजस्थान में किए गए प्रमुख वादे

  • उज्जवला योजना के तहत गरीबों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर
  • केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा
  • छात्राओं को 12वीं पास करने पर स्कूटी

छत्तीसगढ़ में किए गए प्रमुख वादे

  • धान की खरीदी - 20 क्विंटल/एकड़, 3200 रुपये प्रति क्विंटल
  • भूमिहीन मजदूरों को हर साल 10 हजार रुपये
  • गैस सिलेंडर गरीबों को 500 रुपये में
  • अयोध्या में रामलला के फ्री दर्शन
  • महिलाओं को हर साल 12 हजार रुपये

3. राजस्थान-छत्तीसगढ़ में विपक्षी सरकारों पर हमले और एमपी में सरकार के विकास के काम पर रैलियां

पीएम मोदी ने 4 राज्यों में 39 रैली और 4 रोड शो किया. इस दौरान राजस्थान और छत्तीसगढ़ में रैली के दौरान उन्होंने सरकार की नाकामियों और उनके जरिए किए जाने वाले भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाया, जबकि मध्य प्रदेश में सरकार के जरिए किए गए कामों पर बात की. 

राजस्थान में सबसे ज्यादा मेहनत

  • राजस्थान में पीएम मोदी ने 12 रैलियां और 2 रोड शो किए
  • सचिन पायलट को लेकर कांग्रेस पर हमले किए
  • अशोक गहलोत के जादू को 3 दिसंबर को छू मंतर होने का दावा किया
  • महिला सुरक्षा और कन्हैयालाल की हत्या पर कांग्रेस को घेरा

छत्तीसगढ़ में 5 रैली की

  • भूपेश बघेल सरकार पर हमले किए
  • महादेव बेटिंग ऐप पर कांग्रेस को घेरा
  • कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा

एमपी में 14 रैली, 1 रोड शो

  • सरकार की योजनाओं को लोगों तक पंहुचाया
  • मोदी की गांरटी के सामने कांग्रेस के झूठे वायदे नहीं चलेंगे पर जोर दिया
  • कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर हमला बोला
  • जनता को बताया कांग्रेस भविष्य की गारंटी नहीं दे सकती

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का 'हाथ' छोड़ बीजेपी के साथ हुआ आदिवासी समाज, छत्तीसगढ़ के नॉर्थ और साउथ ने ऐसे पलटी बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली में होने वाली BRICS की बैठक में शामिल नहीं होंगे गालिबाफ, ईरान ने बताई वजह
नई दिल्ली में होने वाली BRICS की बैठक में शामिल नहीं होंगे गालिबाफ, ईरान ने बताई वजह
EC-SIR विवाद: नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला- 'इन्हें सिर्फ घुसपैठियों को...'
EC-SIR विवाद: नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला- 'इन्हें सिर्फ घुसपैठियों को बचाने की चिंता'
केरल राज्यपाल के खाने पर विवाद को लेकर भड़की BJP, कहा- 'कांग्रेस मूर्खतापूर्ण...'
केरल राज्यपाल के खाने पर विवाद को लेकर भड़की BJP, कहा- 'कांग्रेस मूर्खतापूर्ण...'
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget