एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election Result: कांग्रेस का 'हाथ' छोड़ बीजेपी के साथ हुआ आदिवासी समाज, छत्तीसगढ़ के नॉर्थ और साउथ ने ऐसे पलटी बाजी

Chhattisgarh Election Results 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सभी को हैरान करके रख दिया है. सभी का अनुमान था कि यहां कांग्रेस जीतेगी, मगर ऐसा नहीं हुआ.

Chhattisgarh Election Results: देश के चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों में सबसे ज्यादा हैरानी छत्तीसगढ़ के रिजल्ट को देखकर हुई है. रविवार (3 दिसंबर) को जब चुनावी रिजल्ट आया, तो बीजेपी इसमें विजयी बनकर उभरी. बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में 54 सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस के खाते में 90 में से सिर्फ 35 सीटें ही आईं. इस तरह बीजेपी ने बहुमत के लिए जरूरी 46 सीटों से ज्यादा विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की. 

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत और कांग्रेस की हार के पीछे राज्य के उत्तर-दक्षिण इलाकों में आदिवासी वोटों का काफी महत्व रहा है. कांग्रेस ने पिछली बार इन दोनों ही क्षेत्रों में मौजूद 26 विधानसभा सीटों में से 25 पर जीत हासिल की थी. हालांकि, इस बार उत्तर-दक्षिण इलाकों के आदिवासी वोट कहीं न कहीं बीजेपी के खाते में गए, जिसकी वजह से उसकी सरकार बन रही है. इस चुनावी नतीजों ने दिखाया है कि आदिवासी वोट किस तरह से अब बीजेपी के पाले में पहुंच गया है. 

उत्तर में बीजेपी ने कितनी सीटें जीतीं

आदिवासी बहुल उत्तर क्षेत्र सरगुजा में कुल मिलाकर 14 सीटें हैं. इसमें से नौ सीटें आदिवासी समाज के लिए रिजर्व हैं. भरतपुर सोनहत, मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुगंज, सामरी, लुंड्रा, अंबिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव सीटें सरगुजा संभाग का हिस्सा हैं. पिछले चुनाव में कांग्रेस ने यहां से सभी सीटों पर जीत हासिल की थी. 

यहां जीत के चलते ही कांग्रेस ने बीजेपी को पिछली बार 15 सालों में पहली बार हराया था. इस साल मामला बिल्कुल उल्टा हुआ है. बीजेपी ने यहां पर सभी सीटों पर जीत हासिल की है. इस तरह पता चलता है कि उत्तर छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज ने पूरी तरह से बीजेपी को अपना समर्थन दिया है. 

दक्षिण में क्या रहा हाल? 

छत्तीसगढ़ के दक्षिण में बस्तर संभाग आता है, जहां कुल 12 सीटें हैं, जिसमें से 11 अनुसूचित जनजाति के वर्ग के लिए रिजर्व की गई हैं. 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को यहां की 11 सीटों पर जीत मिली थी. इस साल हुए चुनाव में बीजेपी ने यहां की सात सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस को चार सीटों पर जीत मिली है. बीजेपी ने जिन सीटों को जीता है, उसमें अंतागढ़, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, जगदलपुर, चित्रकोट और दंतेवाड़ा शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: सरगुजा संभाग की 12 सीटों पर बीजेपी की वापसी, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और खाद्यमंत्री अमरजीत भगत हारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget