एक्सप्लोरर

Assam: 'जहां हिंदू होते हैं, वहां...', विवादित बयान पर कांग्रेस MLA अरेस्ट, बीजेपी हुई हमलावर, राहुल से पूछा ये सवाल

Congress MLA Aftabuddin Mollah Arrest: असम में कांग्रेस विधायक अफताबुद्दीन मोल्लाह के जरिए दिए गए विवादित बयान पर घमासान मचा हुआ है.

Congress MLA Aftabuddin Mollah: हिंदू धर्म और संतों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस विधायक अफताबुद्दीन मोल्लाह को गिरफ्तार कर लिया गया है. मोल्लाह को गुवाहाटी में विधायक वाजिद अली चौधरी के घर से गिरफ्तार किया गया. डीजीपी जीपी सिंह ने बताया कि दिसपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 295(ए)/153ए(1)(बी)/505(2) के तहत कांग्रेस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 

डीजीपी ने बताया कि अफताबुद्दीन मोल्लाह को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह जालेश्वर विधानसभा सीट से वर्तमान में विधायक हैं. कांग्रेस विधायक पर आरोप है कि उन्होंने 4 नवंबर को गोलपारा जिले में एक सार्वजनिक बैठक में पुजारियों, नामघरिया और संतों को निशाना बनाते हुए भड़काऊ भाषण दिया था. इसे लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है. दूसरी ओर, कांग्रेस पार्ट की तरफ से भी नोटिस जारी कर विधायक अफताबुद्दीन से सवाल किया गया है. 

कांग्रेस विधायक ने क्या कहा था? 

असम में अफताबुद्दीन मोल्लाह को फायरब्रांड नेता के तौर पर जाना जाता है. उन्होंने 4 नवंबर को एक जनसभा में कहा, 'हिंदू जहां होते हैं, वहां गलत काम होता है. मंदिर के पुजारी और नामघर के केयरटेकर्स दुष्कर्मी हैं.' दरअसल, असम के धेमाजी जिले में नामघरिया गांव हैं, जहां के लोगों को नामघरिया के तौर पर जाना जाता है. नामघरिया लोग वैष्णव पद्धित उपासना वाले धार्मिक जगहों की देखभाल का जिम्मा संभालते हैं. उनके इस बयान से काफी बवाल मचा हुआ है. 

कांग्रेस ने नोटिस जारी कर माफी मांगने को कहा

असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने विधायक अफताबुद्दीन के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया. इसमें उनसे कहा गया कि आपके जरिए जनसभा में पुजारियों, नामघरियों और संतों को लेकर दिए बयान की असम के लोगों ने निंदा की है. कांग्रेस पार्टी इस तरह के बयानों का समर्थन नहीं करती है. नोटिस में विधायक से कहा गया कि वे अपना बयान वापस लें और मीडिया के सामने आकर माफी मांगें. कांग्रेस ने अभी तक विधायक की गिरफ्तार पर कुछ नहीं कहा है. 

बीजेपी ने राहुल से पूछा सवाल

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि सनातन धर्म पर हमला करने के बाद अब इंडिया गठबंधन हिंदू संतों पर हमला कर रहा है. स्टालिन से लेकर मोल्लाह तक. दरअसल, वह तमिलनाडु मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान का जिक्र कर रहे थे, जिसमें उन्होंने सनातन धर्म की तुलना बीमारियों से की थी. पूनावाला ने कहा कि क्या उनके पास किसी मौलवी या पादरी के लिए ऐसा कहने की हिम्मत है? 

पूनावाला ने कहा कि आखिर क्यों हिंदुओं पर लगातार हमला किया जा रहा है. उनकी आस्था पर हमला किया जा रहा है. प्रभू श्रीराम, राम मंदिर और रामचरित्रमानस और अब साधु. सिर्फ वोट बैंक के लिए ऐसा हो रहा है. क्या राहुल गांधी कांग्रेस विधायक पर एक्शन लेंगे? 

यह भी पढ़ें: ‘असम में बीजेपी को अगले 10 सालों तक मियां वोट की जरूरत नहीं’, बोले हिमंत बिस्व सरमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget