एक्सप्लोरर

Himanta Biswa Sarma Remark: ‘असम में बीजेपी को अगले 10 सालों तक मियां वोट की जरूरत नहीं’, बोले हिमंत बिस्व सरमा

Assam CM On Muslim Votes: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि बीजेपी जन कल्याण करने वाली पार्टी है. साथ ही उन्होंने शर्तों के साथ बीजेपी को वोट देने की बात भी कही.

Assam BJP: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार (01 अक्टूबर) को कहा कि बीजेपी को अगले 10 सालों तक चार (नदी के रेतीले) इलाके में मियां भाइयों के वोटों की तब तक जरूरत नहीं जब तक वो बाल विवाह की प्रथा छोड़कर खुद में सुधार नहीं कर लेते. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि मियां लोग उनका, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी का समर्थन करते हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्होंने कहा, “बीजेपी जन कल्याण करेगी और वे हमारा समर्थन करेंगे लेकिन उन्हें हमें वोट देने की जरूरत नहीं है. हमारा समर्थन करने में कोई बुराई नहीं है. उन्हें हिमंत बिस्वा सरमा, नरेंद्र मोदी और बीजेपी के लिए 'जिंदाबाद' के नारे लगाने दें.”

असम के मुख्यमंत्री ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “जब चुनाव आएगा तो मैं खुद उनसे कहूंगा कि वो हमें वोट न दें. जब आप परिवार नियोजन का पालन करेंगे, बाल विवाह रोकेंगे और कट्टरवाद छोड़ देंगे, तब आप हमें वोट दें. इसे पूरा करने में 10 साल लग जाएंगे, ऐसे में हम अभी नहीं 10 साल बाद वोट मांगेंगे.”

‘इन शर्तों के साथ बीजेपी को करें वोट’

उन्होंने कहा कि उनके और बीजेपी के पक्ष में वोट करने वालों को दो या तीन से अधिक बच्चे नहीं पैदा करने चाहिए, अपनी बेटियों को स्कूल भेजना चाहिए, बाल विवाह नहीं करना चाहिए और कट्टरवाद छोड़कर सूफीवाद अपनाना चाहिए. सरमा ने पत्रकारों से कहा, "जब ये शर्तें पूरी हो जाएंगी, तो मैं आपके साथ वोट मांगने 'चार' जाऊंगा.”

वहीं जब सीएम सरमा से कहा गया कि बंगाली भाषी मुस्लिम इलाके चार में उचित स्कूल व्यवस्था नहीं है तो उन्होंने कहा, “अगर उन्हें इस तरह के इलाके में स्कूल न होने के बारे में सूचित किया जाएगा तो तुरंत स्कूल स्थापित किए जाएंगे.” उन्होंने आगे कहा, “ऐसा नहीं हो सकता कि अल्पसंख्यक छात्रों को पढ़ने का मौका नहीं मिलेगा. हम आने वाले दिनों में अल्पसंख्यक क्षेत्रों में सात कॉलेज खोलेंगे.”

ये भी पढ़ें: 'राहुल गांधी की हिम्मत नहीं मेरे सामने खड़े होने की', कांग्रेस सांसद पर और क्या बोले हिमंत बिस्व सरमा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget