एक्सप्लोरर

Assam Boat Collision: ब्रह्मपुत्र नदी में नाव हादसे में एक की मौत, कई लोग अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Assam Boat Collision: अंतर्देशीय जल परिवहन (IWT) के एक अधिकारी ने बताया कि नाव पर 120 से अधिक लोग सवार थे. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कई टीमें रेसक्यू अभियान चला रही हैं.

Assam Boat Collision: असम के जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में निमती घाट के पास बुधवार को एक बड़ी नौका एक नौका स्टीमर से टकराने के बाद डूब गई, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 लोग लापता हो गए. दुर्घटना का शिकार हुई नौका पर कुल 120 यात्री सवार थे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि टक्कर तब हुई जब निजी नाव 'मा कमला' निमती घाट से माजुली की ओर जा रही थी और सरकारी स्वामित्व वाली नौका 'त्रिपकाई' माजुली से आ रही थी.

अंतर्देशीय जल परिवहन (आईडब्ल्यूटी) विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि नौका पलटकर डूब गई. आईडब्ल्यूटी के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि नाव पर 120 से अधिक यात्री सवार थे, लेकिन उनमें से कई को विभाग के स्वामित्व वाली 'त्रिपकाई' नौका की मदद से बचा लिया गया. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि नौका से बचाई गई एक महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा, 'हमें करीब 15-20 लोगों के लापता होने की खबर मिली है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कई टीमें सेना और गोताखोरों के सहयोग से बचाव अभियान चला रही हैं.'

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आईडब्ल्यूटी विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को दुर्घटना के संबंध में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. जोरहाट के उपायुक्त अशोक बर्मन ने बताया कि अब तक 41 लोगों को बचा लिया गया है. बर्मन ने कहा कि सेना के गोताखोर कुछ उन्नत मशीनों के साथ अभियान में शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि नाव में 27 मोटरसाइकिलें भी थीं. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने तलाश और बचाव अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन सूर्यास्त के बाद अंधेरा होने के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को फोन कर दुर्घटना, बचाव अभियान और बचाए गए लोगों की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की. सरमा ने ट्वीट किया, 'उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर संभव मदद देने के लिए तैयार है. उनका आभारी हूं.' सरमा ने दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की और माजुली व जोरहाट के जिला प्रशासन को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने मंत्री बिमल बोरा को दुर्घटनास्थल पर जाने के लिए भी कहा. सरमा ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव समीर कुमार सिन्हा को चौबीसों घंटे घटनाक्रम की निगरानी करने को कहा.

सीएमओ ने एक बयान में कहा, 'मुख्यमंत्री खुद कल स्थिति का जायजा लेने के लिए निमती घाट जाएंगे.' दुर्घटना के संबंध में कथित लापरवाही के लिये आईडब्ल्यूटी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. 

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 'तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. इनमें डिब्रूगढ़ डिवीजन में आईडब्ल्यूटी के प्रभारी कार्यकारी अभियंता बिक्रमादित्य चौधरी, जोरहाट उप-मंडल में आईडब्ल्यूटी के प्रभारी सहायक कार्यकारी इंजीनियर मुकुट गोगोई और जोरहाट उप-मंडल में आईडब्ल्यूटी के जूनियर इंजीनियर रतुल तमुली शामिल हैं.'

Violent Clash in Tripura: त्रिपुरा में बीजेपी और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प में कई घायल, गाड़ियों में लगाई आग

Assam Boat Collides: असम के ब्रह्मपुत्र नदी में दो नाव की टक्कर के बाद मची चीख-पुकार, कई लोग लापता, देखें- Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
जंतर-मंतर में प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर
जंतर-मंतर में प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर
Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए सीजेपी के 500 प्रदर्शनकारी
LIVE: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए CJP के 500 प्रदर्शनकारी
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget