एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी की इस पूर्व सहयोगी पार्टी को समर्थन देंगे ओवैसी, AIMIM चीफ का ऐलान

Asaduddin Owaisi: लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी के नेता दक्षिण के राज्यों में ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं. इस बीच असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा निर्णय लेकर बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में 400 का आंकड़ा पार करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दक्षिण के राज्यों में ताबड़तोड़ प्रचार-प्रसार कर रही है. इस बीच एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने आगामी लोकसभा चुनाव में एआईएडीएमके को समर्थन देने का ऐलान किया है. 

'विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगा समर्थन'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "एआईएडीएमके ने बीजेपी के साथ गठबंधन करने से इंकार कर दिया है और भविष्य में कभी भी उस पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने की बात कही है. एआईएडीएमके ने यह भी आश्वसन दिया है कि वह सीएए, एनपीआर और एनआरसी का विरोध करेगी. उन्होंने कहा कि हमारा समर्थन उन्हें विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगा.

दक्षिण के राज्यों पर बीजेपी की नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के नेताओं की ओर से इस लोकसभा चुनाव में एनडीए के लिए 400 सीट और पार्टी के लिए 350 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है. इस वजह से पार्टी नजर दक्षिण के राज्यों में सीट बढ़ाने पर है. कर्नाटक को छोड़कर बीजेपी साउथ के किसी भी राज्य में अपना कमाल नहीं दिखा पाई है.

पिछले साल एआईएडीएमके और बीजेपी का गठबंधन टूटा था. एआईएडीएमके का नेतृत्व राज्य में बीजेपी नेताओ की ओर से दिए जा रहे बयान पर नाराज थे, जिसमें खासकर तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष के अन्नामलाई शामिल थे. एआईएडीएमके की ओर से कहा गया था कि अब वह अपनी जैसी सोच रखने वाली पार्टी के साथ गठबंधन करेगी.

तमिलनाडु में 19 अप्रैल को वोटिंग

तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होंगे. इस राज्य में डीएमके और एआईएडीएमके को टक्कर देने के लिए बीजेपी की ओर से पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कई रैलियां की है. यहां डीएमके इंडिया गठबंधन की अगुआई कर रही है, जिसमें कांग्रेस, वामपंथी दल, आईयूएमएल, वीसीके, एक्टर कमल हासन की एमएनएम पार्टी, पूर्व डीएमके नेता वाइको की एमडीएमके और गौंडर पार्टी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Rameshwaram Cafe blast: 'कहीं बांग्लादेश से तो कोई मदद नहीं कर रहा', रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में गिरफ्तारी पर कर्नाटक के मंत्री का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने ट्रंप के टैरिफ के जवाब में ये क्या कहा- 'पाकिस्तान ने सही किया, भारत ने...'
RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने ट्रंप के टैरिफ के जवाब में ये क्या कहा- 'पाकिस्तान ने सही किया, भारत ने...'
बेगूसराय में JDU नेता की हत्या, देर रात घर में घुसे 6 बदमाश, सो रहे निलेश कुमार पर बरसाईं गोलियां
बेगूसराय में JDU नेता की हत्या, देर रात घर में घुसे 6 बदमाश, सो रहे निलेश कुमार पर बरसाईं गोलियां
Jordanian Dinar Vs Indian Currency: इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश
इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश
IND vs SA 1st T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल

वीडियोज

Crime News:लेडी कांस्टेबल के जाल में इंस्पेक्टर ?| Crime News
Madhya Pradesh News: बिटिया ने दिखाया नेताजी को 'आईना'! देर से आना सांसद को पड़ गया भारी
Rahul Gandhi on Vote Chori: वोट चोरी पर राहुल फुस्स 'बम'! | ABP News
UP Election 2027: सदन में अखिलेश..27 पर फोकस विशेष | CM Yogi | Akhilesh| Bharat Ki Baat with Pratima
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी विवाद बढ़ा… चुनाव आयोग पर उठ रहे बड़े सवाल! | Seedha Sawal | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने ट्रंप के टैरिफ के जवाब में ये क्या कहा- 'पाकिस्तान ने सही किया, भारत ने...'
RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने ट्रंप के टैरिफ के जवाब में ये क्या कहा- 'पाकिस्तान ने सही किया, भारत ने...'
बेगूसराय में JDU नेता की हत्या, देर रात घर में घुसे 6 बदमाश, सो रहे निलेश कुमार पर बरसाईं गोलियां
बेगूसराय में JDU नेता की हत्या, देर रात घर में घुसे 6 बदमाश, सो रहे निलेश कुमार पर बरसाईं गोलियां
Jordanian Dinar Vs Indian Currency: इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश
इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश
IND vs SA 1st T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल
Tere Ishk Mein BO Day 5: 'धुरंधर' के आगे भी खूब नोट बटोर रही 'तेरे इश्क में', लेकिन हिट होने के लिए चाहिए अभी इतने करोड़
'धुरंधर' के आगे भी खूब नोट बटोर रही 'तेरे इश्क में', लेकिन हिट होने के लिए चाहिए अभी इतने करोड़
Egg Storage: क्या फ्रिज में रखने से सड़ जाते हैं अंडे या रहते हैं फ्रेश? जान लें अपने काम की बात
क्या फ्रिज में रखने से सड़ जाते हैं अंडे या रहते हैं फ्रेश? जान लें अपने काम की बात
DTU में 66 पदों पर भर्ती, आज आवेदन की अंतिम डेट; जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
DTU में 66 पदों पर भर्ती, आज आवेदन की अंतिम डेट; जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Youtube पर गोल्डन बटन मिलने के बाद कितनी होती है कमाई, इस पर कितना लगता है टैक्स?
Youtube पर गोल्डन बटन मिलने के बाद कितनी होती है कमाई, इस पर कितना लगता है टैक्स?
Embed widget