एक्सप्लोरर

छह मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा समारोह

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया. सरकारी अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री की सलाह पर छह विधायकों को मंत्री भी नियुक्त किया है.

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ छह अन्य विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. जिनमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम मंत्री पद की शपथ लेंगे. अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को रामलीला मैदान में एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह शामिल होंगे या नहीं. आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि प्रधानमंत्री को शुक्रवार को सुबह पत्र भेजा गया.

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे या नहीं. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार वह रविवार को 30 से अधिक परियोजनाओं के शुभारंभ के लिये अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे.

राष्ट्रपति ने केजरीवाल को नियुक्त किया CM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया. सरकारी अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री की सलाह पर छह विधायकों मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम को मंत्री भी नियुक्त किया है.

अधिसूचना में कहा गया है, ''राष्ट्रपति को श्री अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए खुशी हो रही है. उनकी नियुक्ति शपथ ग्रहण के दिन से प्रभावी होगी.''

गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के सभी सातों सांसदों और बीजेपी के आठ नव निर्वाचित विधायकों को भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है. एक अन्य आप नेता ने कहा कि सभी निगम पार्षदों को भी आमंत्रित किया गया है. किसी CM या नेता को नहीं भेजा जाएगा न्योता गोपाल राय ने गुरुवार को बताया था कि अन्य राज्यों का कोई भी मुख्यमंत्री या नेता समारोह का हिस्सा नहीं होगा क्योंकि यह ''विशिष्ट रूप से दिल्ली'' का समारोह है. केजरीवाल ने अखबारों में विज्ञापनों के जरिए दिल्लीवासियों से अपने शपथ ग्रहण समारोह में आने का अनुरोध किया है जब वह लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे. केजरीवाल अपनी कैबिनेट के साथ रविवार को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उसके लिए रामलीला मैदान में तैयारियां चल रही हैं. पुलिस ने इस कार्यक्रम के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किये हैं. एक अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए करीब 3000 सुरक्षाकर्मी तैनात किये जाएंगे. कार्यक्रम स्थल और उसके बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जाएंगे. दिल्ली सरकार, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (रामलीला मैदान उसके अधिकारक्षेत्र में है) और लोक निर्माण विभाग शपथ ग्रहण समारोह स्थल को तैयार करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. नौकरशाह से नेता बने 51 वर्षीय केजरीवाल के लिए अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले इंडिया एगेंस्ट करप्शन आंदोलन के दौरान आंदोलन स्थली रहे इस मैदान को सजाया जा रहा है और पार्टी कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं. हजारों लोग शपथग्रहण समारोह में लेंगे हिस्सा निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''हमने हाल ही में हुए प्रधानमंत्री के एक कार्यक्रम के लिए मैदान समतल किया था. अन्य कार्य करने की जरूरत थी. हमने दिल्ली सरकार और उसके लोक निर्माण विभाग को अन्य जरूरी इंतजामों के लिए मैदान का प्रभार सौंप दिया है.'' उन्होंने कहा कि मैदान एवं उसके आसपास शौचालय प्रखंड का काम चल रहा है. सचल शौचालय जैसी अन्य सुविधाओं का का काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि आप नेता गोपाल राय तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को रामलीला मैदान का दौरा करेंगे. इस विशाल मैदान में सवा लाख लोगों के बैठने की क्षमता है. सूत्रों के अनुसार बैठने की व्यवस्था के साथ ही लोगों के खड़े रहने की भी व्यवस्था होगी. इस शपथग्रहण समारोह में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है. शाहीन बाग में प्रदर्शन जारी, अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे 'पीपुल ऑफ शाहीन बाग'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi Speech: 'भ्रूण हत्या की गई', क्या था नारी शक्ति संशोधन विधेयक, प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाई पूरी खूबियां
'भ्रूण हत्या की गई', क्या था नारी शक्ति संशोधन विधेयक, PM मोदी ने गिनाई पूरी खूबियां
PM Modi Speech: 'लटकाना, अटकाना इनका काम', एंटी रिफॉर्म बता कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, गिनाई विरोध की पूरी लिस्ट
'लटकाना, अटकाना इनका काम', एंटी रिफॉर्म बता कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, गिनाई विरोध की लिस्ट
PM Modi Live: 'विपक्ष ने ईमानदारी से किए गए प्रयास की भ्रूण हत्या की', महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी
'विपक्ष ने ईमानदारी से किए गए प्रयास की भ्रूण हत्या की', महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी
PM Modi Speech in Hindi: 'हम हारे नहीं, हर रुकावट हटाकर रहेंगे', महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी, पढ़ें देश के नाम संबोधन की बड़ी बातें
'हम हारे नहीं, हर रुकावट हटाकर रहेंगे', महिला आरक्षण पर बोले PM, देश के नाम संबोधन की बड़ी बातें

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: हार का डर..चुनाव से पहले महिला बिल? | Women Reservation Bill | PM Modi | BJP
Womens Reservation Bill : बिल गिरने पर BJP ने Rahul Gandhi के घर की घेराबंदी! | Breaking
Chitra Tripathi: बिल गिरा..अब क्या करेगी सरकार? | Women Reservation Bill | BJP | Congress | Breaking
Iran Israel US War: 18 घंटे के अंदर फिर होर्मुज बंद! | China | Hormuz | Trump | Breaking | ABP News
Shree Baba Neeb Karori Maharaj Cast Interview: Premanand Ji और GENZ पर क्या बोले Director ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह सुनकर गहरी निराशा हुई कि...', PM मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'यह सुनकर गहरी निराशा हुई कि...', PM मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया कड़ा विरोध
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, जताया कड़ा विरोध
14 ओवर में थे 148, फिर भी SRH से नहीं बने 200, CSK के सामने 195 का लक्ष्य; अभिषेक-क्लासेन चमके
14 ओवर में थे 148, फिर भी SRH से नहीं बने 200, CSK के सामने 195 का लक्ष्य; अभिषेक-क्लासेन चमके
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
Middle East Tensions: ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप, ट्रंप को लेकर क्या कहा?
ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप
आजकल कहां हैं कच्चा बादाम वाले भुबन बड्याकर? जानिए किन हालातों में कर रहे जीवन बसर, वीडियो वायरल
आजकल कहां हैं कच्चा बादाम वाले भुबन बड्याकर? जानिए किन हालातों में कर रहे जीवन बसर, वीडियो वायरल
Weight Loss Tips: ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी.. वेट लॉस के लिए क्या बेस्ट, यहां जानिए
Weight Loss Tips: ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी.. वेट लॉस के लिए क्या बेस्ट, यहां जानिए
Embed widget