एक्सप्लोरर

इस राज्य के सीएम ने पहले ही दिन जारी कर दिए 100 करोड़ रुपये, मिलेगा 80 हजार लोगों को फायदा

CM Social Security Scheme: पेमा खांडू ने सीएम पद की शपथ लेने के कुछ घंटों बाद ही मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना (सीएमएसएसएस) से जुड़ी फाइल पर साइन किए.

CM Social Security Scheme: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सीएम पद की शपथ लेने के कुछ घंटों बाद बड़ा फैसला लिया. उन्होंने गुरुवार (13 जून, 2024) को अपने पहले आधिकारिक दस्तावेज पर साइन किए, जिसमें मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना (सीएमएसएसएस) के तहत 100 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दी गई. 

मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना से राज्य भर में लगभग 80,000 लोगों को फायदा मिलेगा. सीएमएसएसएस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को पेंशन मिलती है.  एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अंत्योदय के सिद्धांतों से प्रेरित होकर राज्य सरकार समाज के सबसे कमजोर और हाशिए पर पड़े वर्गों के लिए समर्पित है।

पिछले वित्तिय साल 90 करोड़ रुपये किए आवंटित 
पिछले वित्तीय वर्ष में इस योजना के अंतर्गत 90 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे जिससे 56,030 वृद्धजनों, 8,782 विधवाओं और 3,950 दिव्यांगजनों को लाभ मिला था. खांडू सरकार ने 2019 में इस योजना की शुरुआत की थी. 

दरअसस, बीजेपी नेता पेमा खांडू ने गुरुवार को लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. 

कितने लोग मंत्री बने?
खांडू के अलावा 11 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें उपमुख्यमंत्री चौना मीन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पीडी सोना, बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बियुराम वाहगे और पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल की पत्नी दासंगलू पुल शामिल हैं. दासंगलू पुल अकेली महिला मंत्री हैं, जबकि नये मंत्रिमंडल में आठ नये चेहरे शामिल हैं.

मंत्रिमंडल में शामिल किए गए अन्य लोगों में पॉलिन से विधायक बालो राजा, कनुबारी से विधायक गेब्रियल डेनवांग वांगसु, पेंगिंग से विधायक ओजिंग ताशिंग, आलो ईस्ट से विधायक केंटो जिनी और तलिहा सीट पर निर्विरोध जीत हासिल करने वाले न्यातो डुकम शामिल हैं. 

बीजेपी ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीट पर जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में वापसी की है.

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- Pema Khandu Oath: पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार बने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, चौना मीन ने ली डिप्टी सीएम की शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget