एक्सप्लोरर

Artificial Rainfall: दिल्ली की धुंध पर बरसेगी बारिश, जानिए देश के किन शहरों में पहले भी कैसे कराई जा चुकी है कृत्रिम बारिश

Artificial Rainfall In Delhi: कृत्रिम तरीके से बारिश करने के लिए क्लाउड सीडिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. इसके लिए आसमान में पर्याप्त मात्रा में बादल होने जरूरी होते हैं.

Artificial Rainfall To Control Pollution In Delhi : दिल्ली-एनसीआर में लगातार प्रदूषण की वजह से धुंध छटने का नाम नहीं ले रही है. सुप्रीम कोर्ट की ओर से सख्त रुख अख्तियार करने के बाद आखिरकार दिल्ली सरकार कृत्रिम बारिश की तैयारी कर रही है. ऐसे में यह सवाल पूछे जा रहे हैं कि आखिरकार पूरी राजधानी में कृत्रिम बारिश कैसे हो सकेगी और वास्तव में यह होती क्या है?

तो चलिए आज हम आपको विस्तार से बताते हैं. इसके पहले भी भारत के कई अन्य शहरों में कृत्रिम बारिश कराई जा चुकी है.

बादलों को बरसने के लिए किया जाता है मजबूर
कृत्रिम तरीके से बारिश करने के लिए क्लाउड सीडिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. इसके लिए आसमान में पर्याप्त मात्रा में बादल होने जरूरी होते हैं. इन बादलों के बीच से एयरप्लेंस को गुजार जाता है जिनसे सिल्वर आयोडाइड, ड्राई आइस और क्लोराइड छोड़े जाते हैं. इससे बादलों में पानी की बूंदें एक साथ होने लगती है और फिर तुरंत बारिश के रूप में धरती पर गिरना शुरू कर देती है. नियम है कि आसमान से पानी बरसने के बाद धूल और धुंध, पानी के साथ नीचे गिर जाते हैं और आसमान साफ हो जाता है.

20 नवंबर को कराई जा सकती है बारिश
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की मानें तो उन्होंने 20 से 21 नवंबर के बीच कृत्रिम बारिश करने की बात की है. राय ने कहा है, "आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों के साथ बैठक हुई है. जिन्होंने उन्हें बताया कि क्लाउड सीडिंग का प्रयास वातावरण में नमी या बादलों की पर्याप्त मात्रा में उपस्थिति में किया जा सकता है. ऐसी परिस्थिति 20-21 नवंबर के आसपास बनेगी."

इसके पहले इन शहरों में कराई जा चुकी है कृत्रिम बारिश
राजधानी दिल्ली से पहले भी कई अन्य शहरों में कृत्रिम बारिश कराई जा चुकी है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी के मुताबिक, भारत में सबसे पहले कृत्रिम बारिश की कोशिश 1951 में टाटा फर्म द्वारा पश्चिमी घाट पर जमीन आधारित सिल्वर आयोडाइड जनरेटर का इस्तेमाल करके किया गया था.

इसके बाद कर्नाटक में तीन बार वर्ष 2003, 2004, 2019 में किया गया, आंध्र प्रदेश में 2008 में, महाराष्ट्र में 2004 में भी कृत्रिम बारिश के प्रयास किए जा चुके हैं. तमिलनाडु में भी 1983, 1993 और 1994 में तीन बार कृत्रिम बारिश कराई जा चुकी है.

भारतीय मौसम विभाग 30 बार सफलतापूर्वक कृत्रिम बारिश कर चुका है. हर बार विभिन्न राज्यों में सूखे से निपटने के लिए कृत्रिम बारिश कराई गई थी.

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खतरनाक
आपको बता दें कि दिल्ली में नवंबर महीने की शुरुआत से ही प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. आसमान में धूल और कार्बन की वजह से धुंध छाई हुई है, जिसके कारण दिनभर धूप भी नहीं खिल पा रही.

इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने तीखी नाराजगी जताई है. कोर्ट ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर प्रदूषण रोकने के लिए कारगर उपाय नहीं किए गए तो शीर्ष अदालत कड़ा कदम उठाएगी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के मुताबिक गुरुवार (11 नवंबर) को भी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 436 पर जा पहुंचा है जो सामान्य से 9 गुना अधिक है. इसकी वजह से दिल्ली में रहने वालों को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी है.

ये भी पढ़ें:Metro City Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से घुट रहा दम, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता की भी फूल रही सांसें, जानें मेट्रो सिटीज की कितनी खतरनाक हवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
युद्ध क्षेत्र में फंसे नागरिकों तक कैसे पहुंचती है सरकार, कौन लेता है फैसला, जानिए
युद्ध क्षेत्र में फंसे नागरिकों तक कैसे पहुंचती है सरकार, कौन लेता है फैसला, जानिए
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget