एक्सप्लोरर

इंदौर में जहां हुआ था 'कोविड 19 योद्धाओं' पर पथराव, वहीं गूंजीं उनके लिये तालियां

इंदौर के जिस इलाके में कोविड 19 योद्धाओं पर पथराव हुआ था वहां पर अब उनके लिए तालियां बजाई जा रही हैं.इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इंदौर: स्वास्थ्य कर्मियों पर पथराव की बहुचर्चित घटना से सुर्खियों में आये इंदौर के टाटपट्टी बाखल इलाके में रविवार को बदली तस्वीर देखने को मिली. क्षेत्रीय रहवासियों ने कोविड-19 से लड़ रहे डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के सम्मान में अपने घर के बाहर खड़े होकर जोरदार तालियां बजायीं.

तालियों की गूंज से भरे इन दृश्यों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें नीले रंग के व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) से लैस स्वास्थ्य कर्मी क्षेत्र का पैदल दौरा करते नजर आ रहे हैं. छत्रीपुरा पुलिस थाने के प्रभारी आरएनएस भदौरिया ने बताया कि टाटपट्टी बाखल और इसके नजदीकी इलाकों में कोविड-19 के खिलाफ सघन अभियान चला रहे इन स्वास्थ्य कर्मियों का दल जब सड़कों से गुजरा, तो रहवासियों ने उनके सम्मान में अपने घर के बाहर खड़े होकर बड़ी देर तक तालियां बजायीं. इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि शासकीय मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) चिकित्सालय में भर्ती कोविड-19 के जिन सात मरीजों को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दी गयी, उनमें टाटपट्टी बाखल इलाके के ही पांच मरीज शामिल हैं. इन मरीजों की लगातार दो बार कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है. उन्होंने बताया कि टाटपट्टी बाखल इलाके में एक अप्रैल को पथराव में दो महिला डॉक्टरों के पैरों में चोटें आयी थीं. दोनों महिला डॉक्टर कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान चला रहे स्वास्थ्य विभाग के पांच सदस्यीय दल में शामिल थीं. यह दल कोरोना वायरस संक्रमण के एक मरीज के संपर्क में आये लोगों को पता लगाने गया था. पुलिस के एक आला अधिकारी के मुताबिक जांच के दौरान सुराग मिले कि स्वास्थ्य कर्मियों पर पथराव की घटना सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के बाद असामाजिक तत्वों के कथित उकसावे के चलते हुई थी.

जिला प्रशासन ने इस मामले के चार मुख्य आरोपियों- मोहम्मद मुस्तफा (28) ,मोहम्मद गुलरेज (32), शोएब (36) और मजीद (48) को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार कर रीवा के केंद्रीय जेल भेज दिया था.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली: आजादपुर मंडी से सामने आई राहत भरी तस्वीरें, नियमों का हो रहा है पालन 

कोरोना: आठ इलाकों को किया गया रेड जोन घोषित, श्रीनगर में 3000 बेड के क्वॉरंटाइन सेंटर बना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडिकल छात्रों की ग्रामीण सेवा पर देशभर के लिए गाइडलाइन बना सकता है SC, क्या कहा?
मेडिकल छात्रों की ग्रामीण सेवा पर देशभर के लिए गाइडलाइन बना सकता है SC, क्या कहा?
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget