एक्सप्लोरर

'हार के बाद भी कम नहीं हुआ अहंकार', सेंथिल कुमार के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने डीएमके सांसद सेंथिल कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों से बना इंडिया गठबंधन के लोग भारत की पहचान मिटाने की साजिश रच रहे.

Senthil Kumar Remark Row: हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के नतीजों के बाद मंगलवार (05 दिंसबर) को डीएमके सांसद सेंथिल कुमार ने हिंदी पट्टी के राज्यों को लेकर विवादित बयान देते हुए इनकी तुलना ‘गोमूत्र’ से की. उनके इस बयान के बाद सियासी पारा चढ़ गया और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पलटवार किया है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष गाली गलौच पर उतर आया है. भारत की संस्कृति, अस्मिता और पहचान को मिटाने का षडयंत्र रचा जा रहा है. भारत और भारतीयों को नीचा दिखाने का कोई अवसर कांग्रेस और उनके सहयोगी नहीं छोड़ रहे हैं. 

सूचना एंव प्रसारण मंत्री ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, "इनके होंठ क्यों सिल गए हैं. ऐसे बयानों पर चुप्पी क्यों है. ईवीएम के अलावा ये भारत की संस्कृति को भी मिटाने की साजिश रच रहे हैं. अमेठी की हार के बाद राहुल गांधी ने वायनाड में उत्तर भारतीयों को नीचा दिखाया था. इनकी तो सोच ही हिंदू, हिंदी और सनातनियों को नीचा दिखाने की रही है."

'हार के बाद भी कम नहीं हुआ अहंकार'

उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस और उसके गठबंधन के साथी दलों का हार के बाद भी अंहकार कम नहीं हुआ है. राहुल गांधी बताएं कि आपकी भारत जोड़ो यात्रा में जोड़ने का काम किया गया था या तोड़ने का. जिस व्यक्ति को आप तेलंगाना का सीएम बनाने जा रहे हैं, उन्होंने तो कहा था कि तेलंगाना का डीएनए बिहार के डीएनए से बेहतर है. कभी आप जातिवाद फैलाते हैं तो कभी क्षेत्रवाद."

अनुराग ठाकुर ने सवाल करते हुए कहा, "जिस तरह के बयान गठबंधन के लोग दे रहे हैं उस पर राहुल गांधी ने चुप्पी क्यों साध रखी है. कन्हैयालाल का सिर काट लिया गया उस पर भी राहुल गांधी ने चुप्पी साधी हुई थी."

क्या कहा था सेंथिल कुमार ने?

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 पर बहस चल रही थी. इसी बहस में हिस्सा लेते हुए डीएमके सांसद सेंथिल कुमार ने कहा, “केंद्र शासित प्रदेश हमेशा राज्य बनाना चाहते हैं, लेकिन ये पहला मामला है जहां पर एक राज्य केंद्र शासित प्रदेश बन गया. बीजेपी ने हाल ही में कई राज्यों में चुनाव जीते. जब उन्हें लगता है कि वो किसी राज्य में चुनाव नहीं जीत सकते तो वो केंद्र शासित प्रदेश बना देती है.”

उन्होंने आगे कहा, “इसलिए इस देश के लोगों को सोचना चाहिए कि बीजेपी की ताकत मुख्य रूप से हिंदी राज्यों में और इन्हें हम आप तौर पर गोमूत्र राज्य कहते हैं, वहां चुनाव जीतना है. आप (बीजेपी) दक्षिण भारत में नहीं आ सकते. केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में नतीजे देखें. हम वहां बहुत मजबूत हैं.”

ये भी पढ़ें: DMK सांसद सेंथिल कुमार के विवादित बोल, कहा- 'बीजेपी सिर्फ गौमूत्र वाले राज्यों में जीतती है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget