एक्सप्लोरर

DMK सांसद सेंथिल कुमार के विवादित बोल, कहा- 'बीजेपी सिर्फ गौमूत्र वाले राज्यों में जीतती है'

 Senthilkumar S Remarks: डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिल कुमार ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि बीजेपी केवल हिंदी पट्टी के राज्यों में चुनाव जीतती है और वह दक्षिण भारत में नहीं जीत सकती.

Senthilkumar S Controversial Remark: पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिल कुमार के हिंदी पट्टी के प्रदेशों को लेकर दिए विवादित बयान ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. सेंथिल कुमार के इस बयान के बाद उत्तर बनाम दक्षिण की जुबानी जंग और तेज हो गई है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की ताकत केवल हिंदी पट्टी के राज्यों में चुनाव जीतना है. इन राज्यों को हम आम तौर पर 'गौमूत्र' राज्य कहते हैं.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने यह बयान उस समय दिया, जब लोकसभा में जम्मू कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 पर बहस हो रही थी. बहस में भाग लेते हुए डीएनवी सेंथिल कुमार ने कहा, "केंद्र शासित प्रदेश हमेशा राज्य बनना चाहते हैं, लेकिन यह पहला मामला है जहां एक राज्य केंद्र शासित प्रदेश बन गया है."

राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बना देती है बीजेपी
डीएमके सांसद ने आगे कहा कि बीजेपी ने हाल ही में कई राज्यों में चुनाव जीते. जब उन्हें लगता है कि वह किसी राज्य में जीत नहीं सकते हैं तो वे इसे केंद्र शासित प्रदेश बना देते हैं, जहां वे राज्यपाल को कंट्रोल कर सकते  हैं और उनके माध्यम से शासन चला सकते हैं. अगर उन्हें वहां जीत का भरोसा होता तो वे ऐसा नहीं करते.

दक्षिण भारत में नहीं जीत सकती बीजेपी
उन्होंने कहा, "इसलिए इस देश के लोगों को यह सोचना चाहिए कि बीजेपी की ताकत मुख्य रूप से हिंदी राज्यों में और इन्हें हम आम तौर पर 'गौमूत्र राज्य' कहते हैं, वहां चुनाव जीतना है." उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की दक्षिण भारतीय राज्यों में चुनाव जीतने की कोई संभावना नहीं है.

उन्होंने कहा, "आप (बीजेपी) दक्षिण भारत नहीं आ सकते. केरल, तमिलनाडु कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हुए सभी नतीजे देखें, हम वहां बहुत मजबूत हैं."

बीजेपी का पलटवार
डीएमके सांसद की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ दल की बातचीत का स्तर नीचे गिर चुका है. एक तरफ डीएमके के कुशासन के कारण चेन्नई पानी में डूब रही है, तो दूसरी ओर संसद में उनके भाषण का स्तर भी गिर रहा है. 

यह भी पढ़ें- ममता-नीतीश की नाराजगी के बीच बदल गई इंडिया गठबंधन की मीटिंग की तारीख, लालू यादव ने बताया कब मिलेंगे विपक्षी दल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget