एक्सप्लोरर

दिल्ली बर्गर किंग हत्याकांड: US भागने की फिराक में थी लेडी डॉन अन्नू धनखड़, जानें कैसे चढ़ी पुलिस के हत्थे

Annu Dhankar: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिमांशु भाऊ गैंग की वांटेड महिला गैंगस्टर अन्नू धनखड़ को यूपी के लखीमपुर खीरी में इंटरनेशनल भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया है

Delhi Burger King shooting case: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिमांशु भाऊ गैंग की वांटेड महिला गैंगस्टर अन्नू धनखड़ को यूपी के लखीमपुर खीरी में इंटरनेशनल भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया है. 18 जून 2024 को दिल्ली के राजौरी गार्डन के बर्गर किंग रेस्टोरेंट में हुई हत्या के मामले में अन्नू धनखड़ अब तक फरार थी. 

18 जून 2024 को रात करीब साढ़े 9 बजे दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके का बर्गर किंग रेस्टोरेंट अचानक गोलियों की आवाज से गूंज उठा. दरअसल अन्नू अपनी दोस्ती के जाल में अमन नाम के एक शख्स को फंसा कर बर्गर किंग रेस्टोरेंट लेकर आई थी. क्योंकि अन्नू गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गैंग के लिए काम कर रही थी इसलिए उसने ये जानकारी हिमांशु भाऊ और उसके साथी साहिल को दी. 

हिमांशु भाऊ के शूटर्स अमन पर की थी फायरिंग
अन्नू की इन्फॉर्मेशन पर हिमांशु भाऊ ने अमन की हत्या के लिए अपने शूटर बर्गर किंग रेस्टोरेंट में भेजे. हिमांशु भाऊ के शूटर्स ने अमन पर रेस्टोरेंट के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग की करीब 40 राउंड फायरिंग की गई. हत्या को अंजाम देने के बाद शूटर्स फरार हो गए और अमन की इन्फॉर्मेशन देने वाली अन्नू भी गायब हो गई. इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए हिमांशु भाऊ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी. 

हिमांशु भाऊ के कहने पर अमन का किया था हनी ट्रैप
मामले की जांच के दौरान सामने आया कि अन्नू ने हिमांशु भाऊ के कहने पर अमन को हनी ट्रैप किया था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम इस मामले में शूटर्स को तो गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन अन्नू फरार चल रही थी. ऐसे में पुलिस की कई टीम लगातार अन्नू की तलाश कर रही थी. पुलिस के मुताबिक हरियाणा के रोहतक की रहने वाली अन्नू धनखड़ का नाम पहली बार 21 जनवरी 2024 को सामने आया था जब अन्नू ने सोनीपत, हरियाणा में प्रसिद्ध मातूराम हलवाई की दुकान पर गोलियां चलवाई थी. उसके बाद वो रोहतक से गायब हो गई और दिल्ली चली गई थी. 

कौन है लेडी डॉन अन्नू धनखड़?
पुलिस की टीम ने जब लेडी डॉन आरोपी अन्नू से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ से दोस्ती है और वो हिमांशु भाऊ के कहने पर ही उसके गैंग में शामिल हुई थी. अन्नू ने पुलिस को बताया कि हिमांशु भाऊ ने अन्नू से वादा किया था कि वो उसे खुद के खर्चे पर US भेज देगा जहां वो एक शानदार जिंदगी जिएगी. 

पुलिस के मुताबिक इस हत्या के बाद अन्नू मुखर्जी नगर पीजी में वापस चली गई. वहां से अपना सामान लिया और फिर आईएसबीटी कश्मीरी गेट से बस से चंडीगढ़ गई और आगे अमृतसर के रास्ते कटरा पहुंची. जब वो कटरा में एक गेस्ट हाउस में थी तो हिमांशु भाऊ ने उसे तुरंत गेस्ट हाउस खाली करने के लिए कहा. इसके बाद वो ट्रेन से जालंधर पहुंची और आगे चंडीगढ़ के रास्ते बस से हरिद्वार गई.  वो 3-4 दिनों तक हरिद्वार में रही और फिर बस से कोटा गई और वहां 4 महीने एक पीजी में रही.

पुलिस की गिरफ्त में लेडी डॉन
इस दौरान वो हिमांशु भाऊ के लगातार संपर्क में थी. अन्नू ने पुलिस को बताया कि हिमांशु भाऊ ने उसे कहा था कि अब मामला शांत हो गया है और वो नेपाल से दुबई के रास्ते US आ सकती है. वो पीजी छोड़कर लखनऊ के रास्ते लखीमपुर पहुंच गई. लेकिन इसकी भनक स्पेशल सेल की टीम को लग चुकी थी और उसे भारत-नेपाल सीमा पार करते समय गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें: मेरठ पुलिस ने टेलर की मदद से सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, 3 आरोपी किए गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके, रांका, सौरव को हिरासत में लिए जाने के बाद CJP का पहला बयान - 'आंदोलन...'
अभिजीत दीपके, रांका, सौरव को हिरासत में लिए जाने के बाद CJP का पहला बयान - 'आंदोलन...'
Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, बीजेपी बोली- देश को अस्थिर करने की कोशिश
LIVE: जंतर-मंतर पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, बीजेपी बोली- देश को अस्थिर करने की कोशिश
CJP प्रोटेस्ट: पुलिस ने वकीलों को हिरासत में लिया तो एक्शन में आए CJI सूर्यकांत, अधिकारियों से की बात
CJP प्रोटेस्ट: पुलिस ने वकीलों को हिरासत में लिया तो एक्शन में आए CJI सूर्यकांत, अधिकारियों से की बात
600 से ज्यादा लोग हिरासत में, एक्शन में दिल्ली पुलिस, CJP प्रोटेस्ट की 10 बड़ी बातें
600 से ज्यादा लोग हिरासत में, एक्शन में दिल्ली पुलिस, CJP प्रोटेस्ट की 10 बड़ी बातें

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget