एक्सप्लोरर

लाश की शर्ट का कॉलर कातिलों के पास पहुंचे मेरठ पुलिस, ब्लाइंड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा

Meerut Murder Case: पुलिस मुरसलीन के परिवार के लोगों से मिली तो उन्होंने तीन लोगों के नाम बताए. फिर पुलिस ने तुरंत कई टीमें लगा दीं और मुजम्मिल, हारून और आस मौहम्मद को गिरफ्तार कर लिया.

UP News: मेरठ में एक कत्ल हुआ, कत्ल जिसका हुआ वो कौन था कातिल एक था या कितने थे ये वो तमाम सवाल थे, जिनका जवाब ढूंढ़ना मेरठ पुलिस के लिए आसान नहीं था. जिस शख्स का कत्ल किया गया, सिर में गोली लगने की वजह से उसका हुलिया बिगड़ गया था. पुलिस टेंशन में थी, टेंशन भी वाजिब थी, क्योंकि कातिलों को भी ढूंढना था और जिसका कत्ल हुआ उसकी भी शिनाख्त करनी थी, तभी पुलिस को एक ऐसा क्लू मिला, जिसके सहारे पुलिस शव की शिनाख्त भी कर पाई और कातिलों तक भी पहुंच गई.

मेरठ के सरूरपुर थाना इलाके में नहर के किनारे शव मिलने की सूचना मिली तो एसओ सरूरपुर अजय शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. सिर में गोली लगने की वजह से शव का चेहरा पहचानना टेढ़ी खीर से कम नहीं था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही थी, लेकिन तभी एसओ सरूरपुर अजय शुक्ला की नजर शव की शर्ट पर गई तो उस पर नाम लिखा था गोल्डन टेलर्स बुढ़ाना.

 टेलर ने की शव की पहचान 

पुलिस को पता चला बुढ़ाना में गोल्डन टेलर्स काफी फेमस नाम है, एक पुलिसवाले को शव का फोटो और शर्ट का फोटो और लोगो लेकर बुढ़ाना भेजा गया. टेलर ने पहचान लिया ये तो मुरसलीन हैं और परमानेंट कस्टमर हैं. रजिस्टर खोला तो पता चला कि अप्रैल में ही शर्ट सिलवाई थी.

जिस लाश की शिनाख्त के लिए पुलिस परेशान थी उस लाश की शिनाख्त तो हो गई, लेकिन अब दूसरे टारगेट पर पुलिस का फोकस था. अब कत्ल क्यों किया गया और कत्ल करने वाले कहां के थे इस गुत्थी को सुलझाने में पुलिस लग गई. मुरसलीन के बारे में पता चला कि वो इलाके का हिस्ट्रीशीटर था तो हो सकता है दुश्मनी में कत्ल कर दिया गया हो, लेकिन हकीकत जब तक सामने
ना आ जाए तो कुछ भी कहना जल्दबाजी होता है.

पुलिस मुरसलीन के परिवार के लोगों से मिली तो उन्होंने तीन लोगों के नाम बताए कि हो सकता है इन्हीं ने कत्ल किया हो. पुलिस ने तुरंत कई टीमें लगा दीं और मुजम्मिल, हारून और आस मौहम्मद को गिरफ्तार कर लिया.

 प्रॉपर्टी और पैसे के विवाद में की हत्या

पुलिस ने हत्यारोपी मुजम्मिल, हारून और आस मौहम्मद को गिरफ्तार कर मौके लाई तो उन्होंने पूरी कहानी बता डाली. उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी और पैसे का विवाद चल रहा था. मुरसलीन पैसे वापिस मांग रहा था और इसी को लेकर अनबन हो गई. मामला इस कदर बढ़ गया कि कत्ल की कहानी तक पहुंच गया.
 
 क्लिच के तार से घोंटा गला

तीनों मुरसलीन को स्विफ्ट कार से लेकर आए और फिर मोटरसाइकिल के क्लिच के तार से उसका गला घोंट दिया. लेकिन तीनों को लगा कि मुरसलीन जिंदा है अभी और हमें फंसा सकता है तो तमंचे से उसके सिर में गोली मार दी और भाग निकले. तीनों इस बात से अंजान थे कि एक शर्ट का कॉलर पकड़कर पुलिस तीनों तक पहुंच जाएगी.

हत्या का केस ब्लांइड था और भूसे में सुंई ढूंढ़ने जैसा था, लेकिन सरूरपुर एसओ अजय शुक्ला की टीम और एसओजी की टीम ने केस वर्कआउट कर दिया. मेरठ के एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा कर दिया. हत्यारोपियों के कब्जे से तमंचा, कारसूस, खोखे और स्विफ्ट कार और बाइक के क्लिच का तार भी बरामद कर लिया जिससे गला घोंटा गया था.

दीपावली से पहले लखनऊ में ट्रेन पलटाने की साजिश हुई नाकाम, लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

एसएसपी ने पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की 

एसपी देहात ने बताया कि आस मौहम्मद पर बुलंदशहर में कई मुकदमें दर्ज हैं और बाकी मुजम्मिल और हारून का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. उन्होंने बताया कि एसएसपी डा. विपिन ताडा ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget