एक्सप्लोरर

Anju Nasrullah News: 'मुझसे तलाक मांग रही है, कह रही है कि...', अंजू की पाकिस्तान में शादी पर भारतीय पति ने क्या कुछ कहा?

Anju becomes Fatima: भारत से पाकिस्तान गई अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम फातिमा कर लिया है. अंजू के पति ने कहा कि मैं अंजू को स्वीकार नहीं करूंगा.

Anju In Pakistan: राजस्थान से पाकिस्तान अपने दोस्त नसरुल्ला से मिलने गई दो बच्चों की मां अंजू इन दिनों सुर्खियों का केंद्र बनी हुई है. अंजू को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. जानकारी के मुताबिक अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाकर अपने दोस्त नसरुल्लाह से मंगलवार (25 जुलाई) को निकाह कर लिया है इस बीच अंजू के पति अरविंद कुमार का बयान सामने आया है. अरविंद का कहना है कि मेरी तरफ से, उसने साबित कर दिया है कि उसने निकाह कर लिया है.

अरविंद कुमार ने कहा कि वह मुझसे तलाक मांग रही है. वह कहती है कि उसने इसके लिए दिल्ली में दस्तावेज जमा कर दिए हैं, लेकिन मैं वहां नहीं गया. अरविंद ने बताया कि वह अंजू को स्वीकार नहीं करेगा. जब तक मेरी बेटी मुझसे ऐसा करने के लिए नहीं कहती, मैं उसे वापस नहीं लूंगा. साथ ही मैं अपनी तरफ से भी तलाक के लिए आवेदन करूंगा.

अरविंद से हुई थी अंजू की शादी
भारत से पाकिस्तान गई अंजू का इस्लाम धर्म अपनाकर नाम फातिमा हो गया है. ग्वालियर की रहने वाली अंजू की शादी अरविंद से हुई थी. दोनों राजस्थान में रहते थे. अंजू और अरविंद की 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है. अंजू वाघा अटारी सीमा के जरिए भारत से वैध तरीके से पाकिस्तान अपने 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने नसरुल्ला से मिलने गई है. जहां उसने जिला एवं सत्र न्यायाधीश की स्थानीय अदालत में शादी रचा ली है. दस्तावेज के मुताबिक, अंजू को केवल अपर दीर जिले के लिए 30 दिन का वीजा मंजूर करने का फैसला किया गया है.

खुशी- खुशी अपनाया है इस्लाम धर्म
कुछ दिन पहले अंजू का एक वीडियो सामने आया था. जिसमें उसने बताया कि वह पाकिस्तान कानूनी तौर पर गई है. वह वहां सुरक्षित है. साथ ही उन्होंने सभी मीडियाकर्मियों से अनुरोध किया था कि उनके परिवार और रिश्तेदारों का परेशान न किया जाए. अंजू का इस्लाम धर्म कबूल करने के बाद उसकी एफिडेविट की फोटो सामने आई थी. जिसमें लिखा था कि उसने खुशी-खुशी इस्लाम धर्म अपनाया है. उस पर इसके लिए किसी तरह का कोई दबाव नहीं है. भारतीय महिला ने अदालत को बताया कि वह स्वेच्छा से पाकिस्तान आई है और यहां बहुत खुश है.

ये भी पढ़ें- 

Kanjhawala Case: कंझावला हिट एंट रन केस में 4 आरोपियों पर चलेगा हत्या का केस, दिल्ली की अदालत ने दिया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या CJP आंदोलन बिगाड़ने के लिए भेजा गया था पत्थर वाला ट्रक? खुलासा क्या
क्या CJP आंदोलन बिगाड़ने के लिए भेजा गया था पत्थर वाला ट्रक? खुलासा क्या
Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: 'अमित शाह में हिम्मत नहीं, संसद में आकर बैठ सकें', लोकसभा में बरसे राहुल गांधी
LIVE: 'अमित शाह में हिम्मत नहीं, संसद में आकर बैठ सकें', लोकसभा में बरसे राहुल गांधी
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?

वीडियोज

Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget