एक्सप्लोरर

आंध्र प्रदेश रेल हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत, इंसानी गलती के चलते टकराईं दोनों ट्रेनें | Big Points

Andhra Pradesh Train Accident Updates: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में हुए रेल हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है.

Train Accident in Vizianagaram: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार (29 अक्टूबर) को दो पैसेंजर ट्रेनों में टक्कर हो गई. इस रेल हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि 50 यात्री घायल हुए हैं. अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के हवाले से इसकी जानकारी दी है. मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने इस हादसे पर दुख जताया है. 

रेलवे ने बताया है कि ट्रेन हादसे में शामिल ट्रेनों के नाम 08532 विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर और 08504 विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर स्पेशल था. इस टक्कर की वजह से कई सारी ट्रेनों के रूट बदलने पड़े हैं. जिस लाइन पर ये ट्रेन हादसा हुआ है, उसे हावड़ा-चेन्नई लाइन के तौर पर जाना जाता है. फिलहाल रेलवे ट्रैक को साफ करने का काम किया जा रहा है. ऐसे में आइए आंध्र प्रदेश में हुए इस रेल हादसे के बारे में अब तक के सभी अपडेट्स जानते हैं.  

  • रेलवे ने बताया है कि विजयनगरम जिले के कांतकपल्ले में विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन ने शाम 7 बजे के करीब विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी. इसकी वजह से उसके चार डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे के पीछे की वजह मानवीय गलती को बताया गया है. 
  • विजयनगरम जिले के एसपी ने बताया कि इस रेल हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि 50 लोग घायल हुए हैं. 
  • भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि ये ट्रेन एक्सीडेंट अलामंदा और कंटकपल्ली रेलवे स्टेशन के बीच हुआ. हादसे की वजह से इलेक्ट्रिक लाइन उखड़ गईं, जिसके चलते पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया. राहत एवं बचाव कार्य में जुटे लोगों को इसकी वजह से परेशानी भी हुई है. 
  • विजयनगरम जिले में हुए इस रेल हादसे के बाद रेलवे ने 13 ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या टर्मिनेट किया है. रेलवे ने कहा है कि हादसे की वजह से ट्रैक ब्लॉक हो गए हैं, जिन पर अभी मरम्मत का काम जारी है, जिसकी वजह से यहां से ट्रेन गुजर नहीं सकती है. 
  • रेल हादसे के बाद विजयनगरम जिले की डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर के जरिए अपने ऑफिस में एक कंट्रोल रूम तैयार किया गया है. इस कंट्रोल रूम का टोल-फ्री नंबर 9493589157 है. इसके अलावा यात्रियों के परिजनों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 8978080006 भी जारी किया गया है. 
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है. सीएम रेड्डी ने कहा कि उन्होंने जिला अधिकारियों को तत्काल राहत उपाय लागू करने का निर्देश दिया है. विशाखापत्तनम और अनाकापल्ली जिलों से एम्बुलेंस को सेवा में लगाया जाएगा. 
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि सरकार ने रेल हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल को दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायल को 50,000 रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे. 
  • मुख्यमंत्री रेड्डी ने भी पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. सीएम ने अपने राज्यों के मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. जबकि अन्य राज्यों के मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर हालात का जायजा लिया. प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने पीड़ितों के लिए हर संभव मदद का ऐलान भी किया. 
  • पीएम मोदी ने PMNRF से रेल हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये देने का ऐलान किया. प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे. 
  • राहत एवं बचाव कार्य में जुटे कर्मियों को ट्रेन की बोगियों में फंसे लोगों को बाहर निकालते हुए देखा गया है. पूरी रात राहत-बचाव का काम जारी रहा है. अभी तक रेलवे पूरी तरह से ट्रैक साफ नहीं कर पाया है. ऐसे में अभी रेस्क्यू जारी रहने वाला है. 

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में दो ट्रेनों में टक्कर, 6 की मौत, कई घायल, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष की मॉक पार्लियामेंट, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी
India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष की मॉक पार्लियामेंट, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget