एक्सप्लोरर

Andhra Pradesh Train Derail: आंध्र प्रदेश में दो ट्रेनों में टक्कर, 6 की मौत, कई घायल, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में एक पैंसेजर ट्रेन ने दूसरे ट्रेन को टक्कर मार दी. जिससे ट्रेन की 3 बोगी पटरी से उतर गई. अभी तक 18 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है.

Andhra Pradesh Train Derails: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम के पास एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विजयनगरम जिले में यात्रियों को ले जा रही एक पैसेंजर ट्रेन की दूसरी ट्रेन से टक्कर हो गई. इस हादसे में ट्रेन की 3 बोगियां पटरी से उतर गईं. विजयनगरम की एसपी दीपिका ने एएनआई को बताया कि इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 10 लोग घायल हुए हैं. 

जानकारी के अनुसार, कोथावलासा (एम) अलमांदा-कंटाकापल्ली में विशाखा से रायगढ़ा जा रही ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए. मौके पर पहुंचे अधिकारियों राहत-बचाव कार्य में जुट गए हैं.  

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

पीएम मोदी ने मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया.

सीएम एम्बुलेंस भेजने का आदेश दिया 

आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तत्काल राहत उपाय करने और विजयनगरम के निकटतम जिलों विशाखापत्तनम और अनाकापल्ली से अधिक से अधिक एम्बुलेंस भेजने का आदेश दिया. साथ ही उन्होंने बेहतर ईलाज के लिए आसपास के अस्पतालों में सभी प्रकार की व्यवस्था करने के आदेश दिए. मुख्यमंत्री ने घायलों को शीघ्र चिकित्सा सेना देने के लिए स्वास्थ्य, पुलिस और राजस्व सहित अन्य सरकारी विभागों का आदेश जारी किया.

पीएम मोदी ने लिया स्थिति का जायजा

पीएमओ ने ट्वीट किया, "पीएम नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और अलमांदा और कंटाकापल्ली सेक्शन के बीच ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद स्थिति का जायजा लिया. प्रधानमंत्री ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की."

रेल मंत्री की सीएम जगन मोहन रेड्डी से बात

आंध्र प्रदेश ट्रेन दुर्घटना को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एएनआई से कहा, "बचाव अभियान चल रहा है और टीमें तैनात कर दी गई हैं. पीएम मोदी ने हालात की समीक्षा की है. मैंने आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी से बात की."

मंडल रेल प्रबंधक ने कहा, "सहायता और एम्बुलेंस के लिए स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ को सूचित किया गया है. दुर्घटना राहत ट्रेनें घटनास्थल पर पहुंचीं". इस ट्रेन हादसे को लेकर ईस्ट कोस्ट रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. भुवनेश्वर - 0674-2301625, 2301525, 2303069, वाल्टेयर- 0891- 2885914.

ये भी पढ़ें: 'राहुल गांधी ने तेलंगाना में RSS एजेंट को दे दी मोहब्बत की दुकान की चाबी', कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बोले अब्दुल्ला सोहेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget