एक्सप्लोरर

अमरनाथ हमला: वो 4 ‘चूक’ जिनकी वजह से आतंकी अपने मंसूबे में हुए कामयाब!

नई दिल्ली: अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए इस साल बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए थे. यात्रा रूट की सुरक्षा का जिम्मा 40 हजार सुरक्षाबलों पर है. लेकिन ऐसी चार चूक थी जिसकी वजह से आतंकी अपने नापाक मंसूबे में कामयाब हो गए. आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन का मुखिया सैयद सलाउद्दीन ने भी अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की धमकी दी थी.

अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने काफी पहले से ही आतंकी हमले का अलर्ट भेजा था जिसके बाद अमरनाथ यात्रा के रूट और यात्रियों की सुरक्षा पिछले साल के मुकाबले बढ़ाई थी. सवाल है कि इतने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बावजूद आखिर कहां चूक हो गई.

यह भी पढ़ें- J&K: अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकी हमला, 7 की मौत, जानें अबतक की 10 बड़ी बातें

चूक नंबर- एक (बस ने सुरक्षा नियम तोड़ा)

सबसे बड़ा सवाल है कि जब श्रद्धालुओं की गाड़ियों को सुरक्षा मिली हुई है तो बस ने सुरक्षा नियम क्यों तोड़ा. पुलिस के मुताबिक, बस के श्रद्धालु अमरनाथ गुफा के दर्शन करके लौट रहे थे और अनंतनाग के आस-पास के इलाके में घूम रहे थे. पुलिस के मुताबिक बस के ड्राइवर ने सुरक्षा नियमों को तोड़कर शाम सात बजे के बाद बस को सड़क पर ले गया जिसकी वजह से आतंकियों को हमले का मौका मिल गया.

यह भी पढ़ें- आतंकी हमले में सात अमरनाथ यात्रियों की मौत, महबूबा सरकार का फैसला- यात्रा जारी रहेगी

सुरक्षा नियम के तहत शाम 7 बजे के बाद किसी भी वाहन को हाइवे पर निकलने की इजाजत नहीं होती है, क्योंकि गाड़ियों की सुरक्षा हटा ली जाती है. यात्रियों को भी कड़े निर्देश जारी किए गए थे कि रात के समय बालटाल और पहलगाम दोनों रास्तों से ना चले. बस कैसे वहां से आ रही थी ये जांच का विषय है.

चूक नंबर- दो (श्राइन बोर्ड से रजिस्टर्ड नहीं थी गाड़ी)

जिस बस पर आतंकियों ने हमला किया आरोप है कि बस मालिक ने बस का अमरनाथ श्राइन बोर्ड में रजिस्ट्रेशन ही नहीं करवाया था. जबकि नियम है कि श्रद्धालुओं को ले जानी वाली हर बस का श्राइन बोर्ड में रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होता है, ताकि हर बस को सुरक्षा मिल सके.

यह भी पढ़ें- सैटेलाइट ट्रैकिंग सिस्टम पर रहते हैं यात्री, जानिए कैसी है सुरक्षा व्यवस्था?

चूक नंबर- तीन (आतंकियों को पकड़ने में नाकामी)

54 श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकियों ने हमला रात आठ बजकर 20 मिनट पर किया. जबकि इससे पांच मिनट पहले रात आठ बजकर 15 मिनट पर आतंकियों ने सबसे पहले खानबल में सुरक्षाबलों की चौकी पर हमला किया था. इस जगह पर हमला करने के बाद ही आतंकी बटेंगू की ओर बढ़े और शिव भक्तों से भरी बस पर आतंकी हमला किया. अगर खानबल में ही सुरक्षा बल आतंकियों को ढेर कर देते तो बटेंगू में आतंकी हमला होने से रूक जाता.

जम्मू-कश्मीर के परिवहन मंत्री सुनील शर्मा ने कहा, ‘’जो सुरक्षा देनी थी उसमें कहीं न कहीं चूक हुई है, लेकिन आतंकियों को ठिकाने लगाने का समय आ गया है सेना सक्षम है.’’

चूक नंबर- चार (सुरक्षा बलों ने बस को क्यों नहीं रोका ?)

केंद्र हो या राज्य सरकार उनका दावा है कि चप्पे-चप्पे पर नाकाबंदी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं ऐसे में बिना सुरक्षा व्यवस्था के घूम रही बस को कहीं क्यों नहीं रोका गया.

यह भी पढ़ें- आतंकी हमले पर किसने क्या कहा: पीएम मोदी बोले- कायराना हमले से झुकेंगे नहीं

300 किलोमीटर लंबी अमरनाथ यात्रा के लिए 40 हजार सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं, जोकि पिछले साल के मुताबिक 15 फीसदी ज्यादा है. जम्मू-कश्मीर पुलिस, बीएसएफ और सीआरपीएफ के अलावा सेना और सीमा सुरक्षा बल के जवानों की भी तैनाती की गई है.

इसके अलावा सैटेलाइट ट्रैकिंग और सीसीटीवी के जरिए भी यात्रा रूट पर पैनी नजर रखी जा रही है. साथ ही गृह मंत्रालय रोजाना अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहा था, लेकिन इन तमाम सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर आतंकी नापाक मंसूबे को अंजाम देने में कामयाब हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget