एक्सप्लोरर

'भारत में हिंदू पाकिस्तान बनाना चाहती है भाजपा, धीरेंद्र शास्त्री जैसे लोग...', सामना में बागेश्वर बाबा पर निशाना

Shivsena UBT blames BJP : शिवसेना यूबीटी गुट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर टिप्पणी की है. सामना में छपे लेख में वक्फ कानून को लेकर भी बीजेपी की आलोचना की गई है.

Bagheshwar Dham Dhirendra Shashtri : महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी के मुख्यपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में रविवार (13 अप्रैल) को बागेश्वर वाले धीरेंद्र शास्त्री को निशाना बनाकर एक लेख लिखा गया है. इसमें कहा गया कि भाजपा भारत में जो ‘हिंदू पाकिस्तान’ बनाना चाहती है, उसके ब्रैंड एम्बेसडर धीरेंद्र शास्त्री जैसे ‘बाबा’ लोग हैं.

लेख में कहा गया, “धीरेंद्र शास्त्री जैसे बाबा लोग हिंदुत्व के ब्रैंड एम्बेसडर हैं. वे हिंदुओं के लिए अलग गांव बनाना चाहते हैं. ये विचार विश्व में हिंदू संस्कृति का सिर शर्म से झुकाने वाले हैं. यह बाबागीरी कहां तक जाएगी?”

लेख में वक्फ संशोधन कानून का भी जिक्र

सामना के इस लेख में वक्फ संशोधन कानून का भी जिक्र किया गया. इसमें कहा गया, “वक्फ संशोधन विधेयक पर संसद के दोनों सदनों में लगभग 20 घंटे तक बहस हुई, लेकिन ‘मणिपुर’ की स्थिति पर दोनों सदनों में एक घंटे भी चर्चा नहीं हो सकी. भारत में हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत बढ़े और उसका रूपांतरण दंगों में हो, इसका प्रयास भाजपा ईमानदारी से कर रही है. इस विधेयक के पारित होने से भाजपा को ऐसा लगा कि उसने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त कर ली है.” 

मुसलमानों के खिलाफ नारे लगाना कैसी रामभक्ति- शिवसेना यूबीटी

शिवसेना यूबीटी ने सामना के लेख के जरिए पूछा कि मुंबई की सड़कों पर जुलूसों से अराजकता फैली और भीड़ मुसलमानों के खिलाफ नारे लगाने लगी. यह कैसी रामभक्ति है? इसमें आगे कहा गया है, 'वक्फ बिल के पक्ष में वोट करने वालों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, आरएलडी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी शामिल थे. नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान, जयंत चौधरी की पार्टियों को मुसलमानों के वोट मिल रहे थे. वक्फ बोर्ड विधेयक का समर्थन करने से इन सबको अब एकजुट मुस्लिम वोट नहीं मिलेंगे.'

इसके अलावा सामना के संपादकीय लेख में बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी जिक्र किया गया. इसमें कहा गया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के राजनीतिक सफर का अंत हो जाएगा. वहीं बिहार में भाजपा को उनका पहला मुख्यमंत्री बनाना है. नीतीश कुमार का कांटा भाजपा ने करीब-करीब निकाल दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चक्रवात 'अर्नब' से तबाही पर खरगे-राहुल ने जताया दुख, केंद्र सरकार से कर दी ये बड़ी मांग
चक्रवात 'अर्नब' से तबाही पर खरगे-राहुल ने जताया दुख, केंद्र सरकार से कर दी ये बड़ी मांग
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget