एक्सप्लोरर

हरियाणा के वित्त मंत्री का विवादित बयान, कहा- AMU का नाम बदल कर जाट राजा के नाम पर किया जाए

हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि एएमयू का नाम बदलकर जाट राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम पर रखा जाना चाहिए.

चंडीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि एएमयू का नाम जाट राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम पर रखा जाना चाहिए. रेवाड़ी में एक जाट धर्मशाला के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा , ‘‘ मैं एएमयू का नामकरण राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम पर करने की मांग करता हूं.’’

हरियाणा के मंत्री ने दावा किया कि महेन्द्र प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय के लिए भूमि दान में दी थी. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के योगदान को भूला नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि देश की अखण्डता को तोड़ने के लिए जिम्मेदार जिन्ना की तस्वीर तो विश्वविद्यालय में लगी है लेकिन राजा महेन्द्र प्रताप की कोई तस्वीर अब तक वहां नहीं लगाई गई है.

कौन हैं महेन्द्र प्रताप सिंह बता दें कि महेन्द्र प्रताप सिंह (1886-1979) एक स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे. उन्होंने सर सैय्यद अहमद खान के मुहम्मदन एंग्लो-ओरियेंटल कॉलेज से पढ़ाई की थी. बाद में यही कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बना. महेन्द्र प्रताप इस यूनिवर्सिटी में दान देने वालों में से एक थे. उन्होंने 1929 में दो रुपया प्रति वर्ष की दर से एएमयू को 3.04 एकड़ जमीन लीज पर दी थी. महेन्द्र प्रताप को जाट राजा के रूप में जाना जाता है. उन्होंने 1957 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को मथुरा के लोकसभा चुनाव में मात दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़
बांग्लादेश या नेपाल नहीं..., अभिजीत दीपके ने आखिर क्यों कहा ऐसा
बांग्लादेश या नेपाल नहीं..., अभिजीत दीपके ने आखिर क्यों कहा ऐसा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget