एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Video: अमृतपाल सिंह ने जारी किया वीडियो, कहा- 'अगर मुझे गिरफ्तार करने का इरादा होता तो...'

Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक और भगोड़े अमृतपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए सरकार और पुलिस की आलोचना की है. साथ ही श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से एक अपील भी की है.

Amritpal Singh Video: 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने पुलिस से फरार होने के दौरान ही अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है. वीडियो में उसने कई बातें कही हैं. उसने पंजाब सरकार और पुलिस की आलोचना की है, साथ ही श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से एक अपील भी की है. 

वीडियो में अमृतपाल ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से बैसाखी पर सरबत खालसा बुलाने की अपील की है. उसने कहा है कि कौमी मसलों को हल करने के लिए सरबत खालसा बुलाया जाए. बता दें कि सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में अमृतपाल सिंह काली पगड़ी और शॉल पहने नजर आ रहा है.

'अगर पंजाब सरकार का इरादा मुझे गिरफ्तार करने का होता...'

सोशल मीडिया पर आए वीडियो में अमृतपाल ने कहा है, ''अगर पंजाब सरकार का इरादा मुझे गिरफ्तार करने का होता तो पुलिस मेरे घर आती और मैं इसके लिए मान जाता.'' अमृतपाल ने उसके खिलाफ कार्रवाई के दौरान सिख युवकों को गिरफ्तार करने को लेकर भी पंजाब पुलिस की आलोचना की है.

सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल सिंह ने जो वीडियो जारी किया है वह दो से तीन दिन पुराना हो सकता है. अमृतपाल का यह वीडियो सबसे पहले यूके के एक पंजाबी यूट्यूब चैनल पर सामने आया था. ये यूट्यूब चैनल भारत में प्रतिबंधित है.

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल सिंह और उसके संगठन 'वारिस पंजाब दे' के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया था. तब से अमृतपाल को लेकर कई सारे अपडेट आए हैं. इस दरमियान पुलिस ने कुछ एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी कीं, जिनमें अमृतपाल अलग-अलग वेश में दिखा. 

पुलिस से अमृतपाल की तीन शर्तें

एबीपी न्यूज के हाथ लगी जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल ने पुलिस के सामने तीन शर्तें भी रखी हैं. अपनी शर्तों में उसने कहा है कि पुलिस गिरफ्तारी को सरेंडर दिखाए, उसे पंजाब की जेल में रखा जाए और जेल में उसके साथ मारपीट न की जाए.

अमृपाल सिंह का घटनाक्रम

18 मार्च को पुलिस से पीछा छुड़ाते हुए भागा अमृतपाल सिंह अब तक कई गाड़ियां और लिबास बदल चुका है. वह मर्सिडीज से भागा था, इसके बाद वह ब्रेजा कार में नजर आया था. एक गांव के गुरुद्वारे के ग्रंथी और उसके परिवार को उसने बंदूक दिखाकर धमकाया था और युवक के कपड़े लेकर फिर भाग गया था. कुछ लोगों ने उसे बाइक मुहैया कराने में मदद की. इसके बाद वह एक मोटर गाड़ी पर नजर आया, जिस पर उसकी बाइक भी रखी थी.

वह हरियाणा, यूपी और दिल्ली में अलग-अलग लोकेशन पर अलग-अलग वेश में दिखा. पुलिस ने उसकी ओर से इस्तेमाल की गई ज्यादातर गाड़ियां जब्त कर ली हैं. बुधवार (28 मार्च) को ही खबर आई कि पुलिस ने उत्तराखंड वाले नंबर की एक स्कॉर्पियो कार भी जब्त की है, जिसमें कथित तौर पर सवार होकर अमृतपाल पंजाब वापस लौटा है.

यहां से सरेंडर करने की फिराक में अमृतपाल!

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार (28 मार्च) को अमृतपाल स्कॉर्पियो से पंजाब के फगवाड़ा पहुंचा था, फिर इनोवा कार लेकर मरनाइयां खुर्द गांव पहुंचा. उसके साथ एक शख्स और था. पुलिस ने इनोवा कार का पीछा भी किया लेकिन दो युवक कम रोशनी का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे. वहीं, बुधवार को ही पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने आशंका जताई कि अमृतपाल श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचने और वहां से मीडिया के सामने सरेंडर करने की फिराक में है. 

यह भी पढ़ें- Amritpal Singh Arrest Operation: पुलिस अमृतपाल सिंह के आसपास, लेकिन..., ऐसे दीवार फांदकर रात में हुआ था फरार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget