एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Arrested: 36 दिनों की फरारी, बार-बार बदली लोकेशन, आखिर कैसे पकड़ा गया अमृतपाल सिंह, कहां-कहां रहा छिपा

Amritpal Singh Arrest: अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. खालिस्तान समर्थक अलगाववादी की तलाश में पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां 36 दिनों से तलाशी अभियान चला रही थीं.

Amritpal Singh Arrested: 36 दिनों से फरार चल रहा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. अमृतपाल ने रविवार (23 अप्रैल) को मोगा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को वारिस पंजाब दे के मुखिया और उसके साथियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था. इसके बाद से ही अमृतपाल भागा-भागा फिर रहा था.

पिछले एक महीने में अमृतपाल को कई जगहों पर देखा गया था. उसने वीडियो भी जारी किए थे. एक के बाद एक साथियों के पकड़े जाने के बाद आखिरकार उसने भी सरेंडर कर दिया. इसके पहले पंजाब पुलिस ने राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और नेपाल की सीमा से सटे इलाकों में उसकी तलाश की थी, लेकिन वह हाथ नहीं आया था.

गुरुद्वारे में टेका माथा, फिर दी गिरफ्तारी
 
सरेंडर के पहले उसने मोगा गुरुद्वारे में माथा टेका था. उसकी गिरफ्तारी को लेकर गुरुद्वारे के ग्रंथी ने बड़ी जानकारी दी है. मोगा गुरुद्वारे के ग्रंथी ने बताया कि अमृतपाल रात को यहां आया था. खुद कह रहा था कि गुरुद्वारा में माथा टेकने के बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दूंगा. उसने ठीक 7 बजे गिरफ्तारी दी है. ग्रंथी ने दावा किया कि किसी के दबाव में गिरफ्तारी नहीं दी है.

बार-बार बदल रहा था लोकेशन

18 मार्च को पुलिस कार्रवाई शुरू होने के बाद से अमृतपाल लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था. पंजाब पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रही थी. कई बार तो करीब भी पहुंच गई, लेकिन हर बार अमृतपाल पुलिस को गच्चा देकर भाग जा रहा था.

पुलिस के अभियान के बाद पहली बार अमृतपाल को एक मर्सिडीज कार में भागते देखा गया था. बाद में वह और उसके समर्थक चार मोटरसाइकिलों पर होकर भागे. अमृतपाल के काफिले को एक पुलिस चेकप्वाइंट पर रोका गया, लेकिन वह भाग निकला.

साथ में चल रहा था पप्पलप्रीत

18 मार्च की रात को अमृतपाल लुधियाना पहुंचा और वहां शेखपुरा गुरुद्वारे में कुछ देर ठहरा. यहां से वह एक स्कूटी पर बैठकर रात के करीब 9.30 बजे निकला था. इस दौरान उसका साथी पप्पलप्रीत साथ ही बाइक से चल रहा था.

20 मार्च को अमृतपाल कुरुक्षेत्र पहुंचा, यहां वह हरियाणा रोडवेज की बस में चढ़ गया. हरियाणा में अमृतपाल और पप्पलप्रीत ने एक महिला के घर में शरण ली थी. महिला को बाद में हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

खासमखास पप्पलप्रीत 28 मार्च को हुआ गिरफ्तार

अमृतपाल सिंह और उसका खास पप्पलप्रीत सिंह 28 मार्च को पंजाब के होशियारपुर जिले में पुलिस के हाथ आते-आते रह गए थे. बाद में पप्पलप्रीत को उसी होशियारपुर में गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस की जांच में पता चला है कि गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल ने गुरुद्वारा लंगर साहिब, नांदेड़ साहिब (हुजूर साहिब) समेत पीलीभीत, सपरोड, साहनेवाल और नदलोल से जुड़े गुरुद्वारों में शरण ली थी.

यह भी पढ़ें

Amritpal Singh Arrested: 36 दिन बाद मोगा गुरुद्वारा से पकड़ा गया अमृतपाल, पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget