एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Arrested: 36 दिन बाद मोगा गुरुद्वारा से पकड़ा गया अमृतपाल, पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की

Amritpal Singh News: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अब पुलिस की गिरफ्त में है. तीन दिन पहले उसकी पत्नी किरणदीप कौर को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका गया था.

Amritpal Singh Arrested: पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आखिरकार 36 दिन बाद वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को गिरफ्तार कर लिया है. खालिस्तान समर्थक को पुलिस ने मोगा के गुरुद्वारा से हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार किया. अजनाला कांड के बाद से वह फरार चल रहा था. तीन दिन पहले ही भगोड़े की पत्नी किरणदीप कौर को गुरुवार (21 अप्रैल) को अमृतसर एयरपोर्ट (Amritsar Airport) पर रोका गया था. 

बताया जा रहा है कि, अमृतपाल ने खुद गिरफ्तारी दी है. सुबह 7 बजे गिरफ्तारी दी गई. इससे पहले अमृतपाल ने कपड़े बदले, पाठ किया, संगत को संबोधित कर अपनी गिरफ्तारी देने का कारण बताया. इसके बाद गुरुद्वारा साहिब के बाहर जाकर अपने आप को पुलिस अधिकारियों के हवाले कर दिया. वह शुक्रवार (22 अप्रैल) की रात को ही मोगा के गुरुद्वारे पहुंच गया था. अब उसे डिब्रूगढ़ ले जाया जा रहा है, जहां पहले से उसके कई साथी जेल में हैं. 

अमृतसर के सभी साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. उसके साथियों से लगातार पूछताछ की जा रही थी. माना जा रहा है कि जब उसकी पत्नी पर पुलिस ने दबाव बनाना शुरू किया उसके बाद ही वह भी हिरासत में आया. अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल भेज जा सकता है. जब वह फरार चल रहा था तब उसने सोशल मीडिया के जरिए कई बार वीडियो जारी किए थे. 

अमृतपाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद पंजाब पुलिस ने एक ट्विट कर इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मोग से अमृतपाल को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है. लोगों से अपील की गई है कि कोई भी फर्जी खबर शेयर न करे. 

18 मार्च से फरार था अमृतपाल 

सबसे पहले अमृतपाल सिंह और उसके साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 18 मार्च को जाल बिछाया था. इस दौरान पुलिस ने उसके कई साथियों को तो गिरफ्तार किया लेकिन अमृतपाल भागने में कामयाब रहा. तब से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन वह भेष बदल-बदलकर लगातार पुलिस से बच रहा था. उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाया गया है और गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है. 

ये भी पढ़ें: 

Sudan Unrest: संघर्ष प्रभावित सूडान से सुरक्षित निकाले गए भारतीय नागरिकों समेत 150 से ज्यादा लोग, सऊदी अरब ने दी ये जानकारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget