एक्सप्लोरर

नागा मुद्दे पर बातचीत के लिए मणिपुर जा सकते हैं अमित शाह, मामले से जुड़े सभी पक्षों से चर्चा संभव

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नागा मुद्दे पर इससे संबंधित विभिन्न लोगों के साथ चर्चा करने के लिए इस महीने मणिपुर का दौरा कर सकते हैं.

इंफाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नागा मुद्दे पर इससे संबंधित विभिन्न लोगों के साथ चर्चा करने के लिए इस महीने मणिपुर का दौरा कर सकते हैं. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

नागालैंड के मुख्यमंत्री नीफिउ रियो के नेतृत्व वाली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि शाह की मणिपुर यात्रा की भूमिका के तौर पर असम के वित्त और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिसवा सरमा ने दो दिन पहले कोहिमा का दौरा किया और मुख्यमंत्री के साथ एक मैराथन बैठक की.

राजनीतिक स्थिति समझ रहे सरमा हालांकि सरमा ने नागालैंड के मुख्यमंत्री के साथ अपनी चर्चा के किसी भी बिंदु का खुलासा करने से इनकार कर दिया, लेकिन भाजपा नेता के करीबी सूत्रों ने कहा है कि उन्हें शाह द्वारा नागालैंड में नागा मुद्दे के संदर्भ में राजनीतिक स्थिति का अध्ययन करने का काम सौंपा गया है. इसके अलावा उन्हें नागरिक समाज समूहों सहित विभिन्न व्यक्तित्व, राजनीतिक दल और समूहों के साथ चर्चा आयोजित करने का काम भी दिया गया है.

सरमा, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) के संयोजक हैं, जो पूर्वोत्तर राज्यों के विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीतिक दलों का समूह है.

समझौते पर हस्ताक्षर करने का यह सही समय- सरमा नागालैंड का दौरा करने से पहले सरमा ने गुवाहाटी में मीडिया से कहा कि केंद्र नागा मुद्दे के अंतिम समाधान की दिशा में काम कर रहा है, जो नागा समाज के अद्वितीय इतिहास और परंपराओं के साथ चलता है.

उन्होंने कहा, मैं दृढ़ता से महसूस करता हूं कि अगर नागा नेतृत्व समझौते पर हस्ताक्षर करना चाहता है, तो यह सही समय है. मैं एक बार फिर उनसे अपील करता हूं कि वे समझौते पर हस्ताक्षर करें और नागालैंड को एक टिकाऊ समाधान का नेतृत्व करें. पूरा पूर्वोत्तर इसके लिए तत्पर है.असम के मंत्री ने कहा, नागा मुद्दे पर सहजता होनी चाहिए. भारत सरकार ने इस मुद्दे पर सभी संबंधित पूर्वोत्तर राज्यों को विश्वास में लिया है.

सिविल सोसायटी के लोगों से भी होगी चर्चा इंफाल में केंद्रीय गृह मंत्री की मणिपुर की यात्रा की पुष्टि करते हुए, मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने मीडिया से कहा कि शाह ने मणिपुर में नागा मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सभी चुने हुए प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों से मिलने की इच्छा व्यक्त की थी, जिनमें नागरिक समाज (सिविल सोसायटी) संगठनों के सदस्य भी शामिल हैं.

यह भी पढें-

अर्जुन रामपाल से NCB ने करीब 7 घंटे तक पूछताछ की, ड्रग्स को लेकर अभिनेता ने दिया ये बयान

Update: पाकिस्तानी गोलीबारी में 5 जवान शहीद, 6 नागरिकों की मौत, भारत ने दिया माकूल जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget