एक्सप्लोरर

यूपी दौरे पर अमित शाह का वार, कहा- करारी हार के लिए विपक्ष रहे तैयार, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपी में बीजेपी की सरकार ने भू माफियाओं और दंगा से राज्य को मुक्त करने का काम किया है. यूपी की माताओं-बहनों को सुरक्षा प्रदान की गई है.

Amit Shah UP Visit: एक दिन के यूपी दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया. उन्होंने दावा किया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत होगी और विपक्ष को करारी हार के लिए तैयार रहना चाहिए. उन्होंने यूपी को कई योजनाओं की सौगात दी.

योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “कोरोना की दो लहरों में उत्तर प्रदेश सरकार ने बेहतर कोरोना प्रबंधन किया. योगी आदित्यनाथ ने परिश्रम, मेहनत, सूझबूझ और अपनी प्रशासनिक क्षमता से जो कार्य किये, उससे उत्तर प्रदेश लगभग-लगभग कोरोना मुक्त हो रहा है. सबसे ज्यादा टीकाकरण, टैस्टिंग, बेड की व्यवस्था यहीं हुई.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “पहले उत्तर प्रदेश में खुलेआम माफिया घूमते थे. लेकिन आज कोई माफिया दिखाई नहीं पड़ता. उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त, माफिया मुक्त, भू-माफियाओं से मुक्ति करने का काम और उत्तर प्रदेश की माताओं-बहनों को सुरक्षा देने का काम बीजेपी की सरकार ने किया है. उन्होंने कहा कि मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र नक्सलवाद के प्रभाव से पूर्ण रूप से मुक्त हो चुके हैं. उत्तर प्रदेश में 1,574 करोड़ रुपये की माफियाओं की संपत्ति जब्त की गई है. लूट, डकैती, हत्या जैसी घटनाओं में 28 से 50 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई है.

अमित शाह ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश मेक इन इंडिया के तहत निवेश की पहली पसंद बनता जा रहा है. करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश उत्तर प्रदेश की जमीन पर लाने का काम योगी आदित्यनाथ ने किया है.

मिर्जापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपके आशीर्वाद का परिणाम है कि 2014 और 2019 में जो पूर्ण बहुमत आपने दिया. उसी का परिणाम है कि जो 500 सालों से लंबित था अब अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने की शुरुआत हो चुकी है.

अमित शाह ने कहा, “पीएम मोदी उत्तर प्रदेश से सांसद बनकर देश की संसद में जाते हैं. वे जानते हैं कि उत्तर प्रदेश वालों की अपेक्षा क्या है. वे जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की जरूरत क्या है.  पीएम जानते हैं कि उत्तर प्रदेश को कैसे आगे बढ़ाना है.”

असम-मिजोरम सीमा विवाद: गृहमंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री से फोन पर की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget