एक्सप्लोरर

Amit Shah On Telangana: बदलने वाली है तेलंगाना में सत्ता, निज़ाम के क्रूर शासन से मुक्ति का दिवस मनाएगी बीजेपी- अमित शाह

Amit Shah Attack on KCR: तेलंगाना स्थापना दिवस के मौके पर रखे गए कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के सीएम केसीआर पर हमला करते हुए कहा कि जल्द ही राज्य में सत्ता बदलने वाली है.

Telangana foundation day: तेलंगाना (Telangana) में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (CM KCR) की सरकार और बीजेपी (BJP) के बीच सियासी जंग तेज़ होती जा रही है. 2019 के लोकसभा चुनाव (2019 Loksabha Election) में मिली अप्रत्याशित सफलता के बाद बीजेपी लगातार केसीआर की सरकार (KCR Government) पर हमला बोल रही है. केसीआर भी बीजेपी के दबाव को भांपते हुए देशभर में घूम-घूम कर विपक्षी एकता के पक्ष में अभियान चलाए हुए हैं. बीजेपी की नज़र 2024 में होने वाले लोकसभा (Loksabha Election) और विधानसभा चुनाव (Assembly Election) पर है. ऐसे में दिल्ली में आयोजित तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस (Telangana Foundation Day) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री (Telangana CM) के चंद्रशेखर राव और उनकी पार्टी की नीतियों पर हमला बोला.

उन्होंने कहा कि तेलंगाना और हैदराबाद के लोगों को निजाम के क्रूर शासन से मुक्ति दिलाने का श्रेय सरदार पटेल को जाता है. अमित शाह ने आरोप लगाया कि के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली तेलंगाना की सरकार ने आज तक निजाम से मुक्ति की उस बड़ी घटना को दिवस के रूप में नहीं मनाया.  

तेलंगाना में होगी बीजेपी सरकार

अमित शाह ने दावा किया कि आने वाले भविष्य में तेलंगाना में बीजेपी की सरकार आने वाली है. उन्होंने ऐलान किया कि सत्ता में आते ही बीजेपी निज़ाम के शासन से मुक्ति की घटना को तेलंगाना मुक्ति दिवस और हैदराबाद मुक्ति दिवस के तौर पर मनाएगी. अमित शाह ने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि तेलंगाना सरकार आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में केंद्र सरकार का सहयोग नहीं कर रही है जबकि यह किसी पार्टी का कार्यक्रम ना हो करके शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि है.  

पीएम नरेंद्र मोदी राज्यों के साथ नहीं करते भेदभाव

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के आरोपों पर पलटवार करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी भी राज्यों के बीच कोई भेदभाव नहीं करते और तेलंगाना को भी केंद्र सरकार की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है. आंकड़ों के माध्यम से अमित शाह ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पिछले 8 सालों में तेलंगाना के विकास के लिए समुचित मदद दी गई है लेकिन तेलंगाना सरकार गलत बातें फैला रही है.

केंद्र सरकार ने भी मनाया तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस

गुरुवार को तेलंगाना राज्य का 8वां स्थापना दिवस (8th Telangana Foundation Day) मनाया गया. इस मौके पर तेलंगाना सरकार (Telangana Government) ने राज्य में कई समारोह आयोजित किए. इसके जवाब में केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से भी तेलंगाना स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया. संस्कृति मंत्रालय (Culture Ministry) की तरफ से आयोजित समारोह का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तहत किया गया जिसमें गृह मंत्री अमित शाह शरीक हुए.

तेलंगाना से ही आने वाले बीजेपी नेता (BJP Leader) जी किशन रेड्डी (G Kishan Reddy) केंद्रीय संस्कृति मंत्री हैं. रेड्डी ने भी अपने भाषण में तेलंगाना सरकार (Telangana Government) पर धान की खरीद के मामले में किसानों और लोगों के बीच गलत जानकारी देने और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया. मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (CM KCR) पर हमला करते हुए रेड्डी ने कहा कि जहां वह पिछले 8 सालों में कभी-कभी ही सचिवालय गए हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तक एक भी दिन छुट्टी नहीं ली है.

ये भी पढ़ें; सीएम विजयन की दो टूक, 'केरल में लागू नहीं होगा CAA, धर्म के आधार पर नागरिकता तय करने का अधिकार किसी को नहीं'

ये भी पढ़ें; Jammu Kashmir में हालात को लेकर एक्शन में अमित शाह, Target Killing पर आज दूसरी अहम बैठक, गृह मंत्रालय का आ सकता है बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget