एक्सप्लोरर

Amaranath Yatra 2022: हर दिन 10 हजार यात्री करेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन; प्रशासन के कड़े नियम, ये दस्तावेज किए जरूरी

Baba Barfani Cave: इस बार की अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है. इसके लिए प्रशासन ने सख्त नियम बनाए हैं. इन नियमों का सख्ती से पालन करने वाला ही बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के दर्शन कर पाएगा.

Amarnath Yatra Security: बाबा बर्फानी (Baba Barfani) की पवित्र गुफा के दर्शन करने के लिए अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) की शुरुआत हो गई है. इस यात्रा के लिए प्रशासन (Administration) ने कड़े नियम बनाए हैं. नियमों का पालन करने वाले ही बाबा बर्फानी के दर्शन कर पाएंगे. वैसे हर रोज 10 हजार से ज्यादा यात्रियों के दर्शन करने का अनुमान है. नागरिकों और दुकानदारों के लिए आरएफआईडी (RFID) टैग जरूरी कर दिया है. हर यात्री की लोकेशन ट्रैक की जाएगी. इसके अलावा मेडिकल सर्टिफिकेट, फोटो जरूरी हैं.

इसके अलावा अमरनाथ यात्रा के लिए सड़क रास्ते से आने वाले यात्रियों के लिए नए प्रतिबंध लगाए गए हैं. अब दोपहर 3:30 बजे से पहले रामबन पार करना होगा. इस समय सीमा के बाद आने वाले सभी वाहनो को चंद्रकोट में रोका जाएगा. यात्रियों की सुरक्षा के चलते इस कदम को उठाया गया लेकिन इस के चलते सड़क मार्ग से आने वाले पर्यटकों को भी रोका जाएगा. इस बात से पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग खासा नाराज़ हैं.

क्या होता है RFID

रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटीफिकेशन डिवाइस (आरएफआइडी) टैग जारी हुए हैं. इन श्रद्धालुओं को अलग-अलग समय पर यात्रा के लिए भेजा जाएगा. इस बार आरएफआइडी टैग के कोई भी श्रद्धालु यात्रा पर नहीं जा सकता है. जम्मू के भगवतीनगर आधार शिविर से रवाना होने से पहले ही श्रद्धालुओं को आरएफआइडी बैंड दे दिया जाता है. यह उनकी कलाई में बांध दिया जाता है. इस आरएफआइडी से पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की ट्रैकिंग होती रहेगी. यात्रा मार्ग से कोई भी श्रद्धालु इधर-उधर होता है तो उसकी सूचना संबंधित केंद्र पर पहुंच जाएगी. इससे आसानी से पता चल जाता है कि कौन सा श्रद्धालु इस समय किस स्थान पर है.

यात्रियों को कोरोना टेस्ट से भी गुजरना होगा

अमरनाथ यात्रा पर आने वाले यात्रियों की रैंडमली कोरोना टेस्टिंग होगी.  प्रदेश में एक बार फिर करोना का असर बढ़ने लगा है जिसके चलते ये फैसला लिया गया है. जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटो में 94 नए मामले आए हैं. इस को देखते हुए अमरनाथ यात्रा पर आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग होगी. यात्रियों की निगरानी के लिए ड्रोन की व्यवस्था की गई है.

प्रशासन द्वारा तय किए गए नियम इस प्रकार हैं-

  • 2 बजे के बाद श्रीनगर (Shirnagar) के लिए आवागमन होगा बंद
  • बेताब वेली (Betab Valley) भी दोपहर होते ही हो जाएगी बंद
  • आधार शिविर से सुबह पांच से आठ बजे ही शुरू करनी होगी यात्रा
  • आड़ू क्षेत्र में घूमने जाना है तो दोपहर तक लौटना होगा
  • दोपहर में होटल (Hotel) में पर्यटकों (Tourist) की उपस्थिति जांचेंगे संचालक

ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा में कैसे होगा जल जीवन मिशन का योगदान? केंद्रीय मंत्री शेखावत ने बताया

ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2022: जम्मू कश्मीर के ADGP ने जम्मू श्रीनगर NH पर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, दिया ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट से पहले SC बोला, 'मेट्रो स्टेशन बंद करने से लाखों लोगों को दिक्कत होगी'
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले SC बोला, 'मेट्रो स्टेशन बंद करने से लाखों लोगों को दिक्कत होगी'
रेजीनगर में ममता बनर्जी की हार पर बोले अधीर रंजन चौधरी- 'ऐसा चुनाव हुआ जिसमें...'
रेजीनगर में ममता बनर्जी की हार पर बोले अधीर रंजन चौधरी- 'ऐसा चुनाव हुआ जिसमें...'
By-Election Results 2026 Live: बंगाल में बीजेपी तो तमिलनाडु में विजय का जलवा, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में खिला कमल
Live: बंगाल में बीजेपी तो तमिलनाडु में विजय का जलवा, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में खिला कमल
जंतर मंतर के आंदोलन में CJP का साथ देगा ये बड़ा किसान नेता, कर दिया ऐलान
जंतर मंतर के आंदोलन में CJP का साथ देगा ये बड़ा किसान नेता, कर दिया ऐलान

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget