एक्सप्लोरर

हैदराबाद से दिल्‍ली तक पुष्‍पा की फायर! अल्‍लू की गिरफ्तारी के पीछे बड़ा प्‍लान, CM रेड्डी का असली टारगेट कोई और

हैदराबाद में संध्या थिएटर के पास पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई थी. इसमें एक महिला की मौत हो गई थी. पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया था.

साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन को चिकाडपल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उन्हें हैदराबाद में संध्या थिएटर के पास पुष्पा-2 फिल्म की स्क्रीनिंग में हुई भगदड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है. 

अल्लू अर्जुन की अचानक हुई गिरफ्तारी ने सबको चौंका दिया है. क्योंकि 5 दिसंबर को केस दर्ज होने के बाद से कोई हलचल नहीं दिख रही थी. उधर, अल्लू अर्जुन की केस को रद्द करने संबंधित याचिका भी हाईकोर्ट में दाखिल है. हालांकि, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि रणनीति के तहत ये गिरफ्तारी हुई है. 

m9.news की रिपोर्ट के मुताबिक, ये सब फॉर्मूला ई कार रेस मामले के चलते हुआ है. बताया जा रहा है कि तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने राज्य के पूर्व मंत्री केटीआर के खिलाफ FIR दर्ज करने को मंजूरी दे दी है और ये फाइल भी राज्य सरकार को भेज दी गई है. केटीआर के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी किसी भी वक्त हो सकती है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, चर्चा है कि रेवंत रेड्डी दिल्ली में हैं और वे केंद्र सरकार के बड़े मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं. चर्चा ये भी है कि वे केंद्र सरकार को यह भरोसा दिलाने के लिए बातचीत कर रहे हैं कि गिरफ्तारी में कोई दिक्कत नहीं है. उधर, अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी से मीडिया और जनता का ध्यान भटकेगा और केटीआर की गिरफ्तारी आसानी से हो सकती है. 

किस मामले में हुई अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी?

हैदराबाद में स्क्रीनिंग रखी गई थी. हैदराबाद में संध्या थिएटर के पास हुए इस इवेंट के दौरान भगदड़ मच गई. इसमें रेवती नाम की महिला की मौत हो गई. जबकि उनका बेटा घायल हो गया. इस हादसे के बाद अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो डालकर माफी मांगी थी और महिला के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद का भी ऐलान किया था. 

महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 5 दिसंबर को अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम के साथ थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 105 और 118 (1) के तहत केस दर्ज किया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget