एक्सप्लोरर

फंड रिलीज़ करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे MCD के तीनों मेयर

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जय प्रकाश ने कहा कि सरकार के पास हर चौक पर प्लेकार्ड लेकर लोग खड़े करने के पैसे हैं. इन प्लेकार्ड में ऐसा कौन सा जादू है जिससे वायु प्रदूषण कम होता है.

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के तीनों मेयर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर धरने पर बैठे. फंड की कमी को लेकर तीनों मेयर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे, जब मुख्यमंत्री नहीं मिले तो तीनों घर के बाहर ही मेन गेट पर धरने पर बैठ गए. दिल्ली में जगह जगह बीजेपी की ओर से 13 हज़ार करोड़ रुपये बकाये की मांग को लेकर पोस्टर भी लगाए गए हैं. धरने पर बैठे उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जयप्रकाश, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की महापौर अनामिका मिथिलेश और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर निर्मल जैन का कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री नहीं मिलेंगे हम धरने पर ही बैठेंगे.

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की मेयर अनामिका मिथिलेश का कहना है कि हमने मिलने का समय मांगा था. हम लोग 4 महीने से रोज़ अपना मेल चेक कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री मिलने का समय देंगे, लेकिन हर दिन नकारात्मक रहता है. यह मैंने पांचवी या छठी बार पत्र लिखा है जब मुलाकात का समय मांगा है और अभी भी हम लोग नीचे बैठे हुए हैं. अगर हम सही नहीं हैं तो मुख्यमंत्री हमसे मुलाकात क्यों नहीं कर रहे हैं? हम अपना फंड लेकर रहेंगे. मेरी जिम्मेदारी हमारे कर्मचारियों के प्रति है. दक्षिणी दिल्ली नगर को दिल्ली सरकार ने 11 हज़ार करोड़ रुपये में से अभी सिर्फ 303 करोड़ रूपए दिए हैं.

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जय प्रकाश ने कहा कि सरकार के पास हर चौक पर प्लेकार्ड लेकर लोग खड़े करने के पैसे हैं. इन प्लेकार्ड में ऐसा कौन सा जादू है जिससे वायु प्रदूषण कम होता है. मैंने लैब में यह प्लेकार्ड भेजे हैं यह देखने के लिए कि क्या इन प्लेकार्ड को में प्रदूषण रोकने की ताकत है. दिल्ली सरकार बरगलाने का काम करती है. तीनों नगर निगम दिल्ली सरकार के अंतर्गत आते हैं अगर हम दिल्ली सरकार के अंतर्गत नहीं आते तो विधानसभा कमेटी में कमिश्नर को क्यों सम्मिलित किया है. संविधान में एक व्यवस्था बनी है कि राज्य सरकार निकाय को समय रहते पैसा देगी. नगर निगम का काम सुविधा देना है. हमारे पास डीजल, पेट्रोल और शराब बेचने के लिए नहीं है. उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 55,000 कर्मचारी हैं, 22,000 पेंशनर्स हैं. हमारा पैसा तो देना पड़ेगा ना.

दिल्ली सरकार द्वारा नगर निगम पर करप्शन के आरोपों के जवाब में जय प्रकाश ने कहा कि 6 साल में दिल्ली सरकार के ऊपर करप्शन के कितने चार्ज लगे और नगर निगम पर कौन सा चार्ज लगा उसका हिसाब निकाल लीजिये, सरकार के कितने विधायक जेल गए हैं और हमारे कितने पार्षद जेल गए हैं उसका हिसाब निकाले पता लग जाएगा कौन करप्ट है और कौन साफ सुथरा है. 60 हजार करोड़ की सरकार, तीनों निगमों जिसका कुल बजट 20 हज़ार करोड़ है उनसे टकरा रही है. उत्तरी दिल्ली नगर निगम का साढ़े 6 हज़ार करोड़ बकाया है और इस साल की बात करें तो 1100 करोड़ रुपया बकाया है.

फंड रिलीज़ करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे MCD के तीनों मेयर

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर निर्मल जैन के मुताबिक निगम के कर्मचारियों की तरफ से मैंने पिछले महीने 15 तारीख को बड़ी मार्मिक अपील मुख्यमंत्री से की थी. उनसे कहा था कि हमसे राजनीतिक द्वेष हो सकता है, लेकिन कर्मचारियों से क्या झगड़ा है. आप तुरंत फंड रिलीज करें ताकि हम उनकी तनख्वाह दे सकें. हम मिलने का टाइम मांगते हैं, लेकिन नहीं मिलता. मंत्रियों के यहां से कोई फाइल नहीं निकलती. 216 करोड़ रुपए हमारा पिछला काट लिया. बहुत आर्थिक दिक्कत में चल रहे हैं.

मुख्यमंत्री की ओर से दिल्ली के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने तीनों मेयर को दिल्ली सचिवालय में 2 बजे मिलने का समय दिया. लेकिन उत्तरी दिल्ली नगर निगम जयप्रकाश ने कहा कि हम मुख्यमंत्री से मिलने आये हैं अगर सत्येंद्र जैन के पास हमारी समस्या का समाधान होता तो ये समस्या, समस्या ही नहीं होती. मुख्यमंत्री पहले हमसे मिलें और फिर जिससे कहेंगे मिलने को हम मिल लेंगे. मुख्यमंत्री खुद को दिल्ली का बेटा कहते हैं, हम दिल्ली के बेटे से दिल्ली की जनता का समस्या का हल निकालने के लिये मिलने आये हैं.

ये भी पढ़ें:  पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए केंद्र बनाएगा नई संस्था, SC ने प्रस्ताव पर जताया संतोष  CM उद्धव के 'गांजा खेत' वाले बयान पर कंगना का पलटवार, कहा- तुच्छ आदमी, आनी चाहिए शर्म 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget