एक्सप्लोरर

'मैं दिल्ली में हूं...' लापता होने के दावे के बीच TMC नेता मुकुल रॉय ने कहा- कोई खास एजेंडा नहीं

Mukul Roy In Delhi: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने लापता होने की खबरों के बीच खुद मीडिया से बात कर कहा... पढ़ें.

Mukul Roy News: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय (Mukul Roy) के बेटे ने दावा कर कहा था कि उनके पिता सोमवार से लापता हैं. इन लापता होने की खबरों के बीच मुकुल रॉय ने अब खुद जानकारी देते हुए कहा कि मैं निजी काम से दिल्ली आया हूं. रॉय ने पत्रकारों से कहा कि वो राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गए हैं लेकिन उनका ‘‘कोई खास एजेंडा’’ नहीं है.

रॉय बोले, ‘‘मैं कई सालों तक संसद सदस्य रहा हूं. क्या मैं दिल्ली नहीं आ सकता? पहले भी, मैं नियमित तौर पर दिल्ली आता रहता था.’’ बहरहाल, रॉय ने अपने दिल्ली जाने की वजह नहीं बतायी लेकिन पश्चिम बंगाल के राजनीतिक वर्ग में उनके अगले कदम को लेकर अटकलें लगायी जा रही हैं.

2017 में थामा था बीजेपी का हाथ

पूर्व रेल मंत्री के बेटे सुभ्राग्शु रॉय ने ये कहते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी कि उनके पिता का सोमवार देर शाम से ‘‘अता-पता नहीं’’ है और वह ‘‘लापता’’ हैं. रॉय पार्टी नेतृत्व से मतभेदों के बाद 2017 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए थे. उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था. रॉय ने बीजेपी के टिकट पर 2021 का विधानसभा चुनाव जीता था लेकिन वो नतीजों की घोषणा के करीब एक माह बाद टीएमसी में लौट आए थे.

खराब सेहत का हवाला देते हुए...

टीएमसी में लौटने के बाद से ही वो जनता की नजरों से दूर रहे हैं. उन्होंने अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए पिछले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा में लोक लेखा समिति के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था. टीएमसी में में मुकुल रॉय का कद कभी दूसरे नंबर पर हुआ करता था. लेकिन पार्टी विरोध गतिविधियों के आरोपों में घिरने के बाद से टीएमसी ने मुकुल रॉय को 6 साल के लिए बाहर कर दिया था. मुकुल रॉय ने इसके बाद साल 2017 में बीजेपी का हाथ थामा था. हालांकि, उन्होंने बाद में टीएमसी में वापसी कर ली थी.  

यह भी पढ़ें.

Bilkis Bano Case: बिलकिस बानो केस में आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, 11 दोषियों को रिहा करने के खिलाफ याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal CM Oath: 321 कार्यकर्ताओं की शहादत के बाद... भावुक गृहमंत्री ने यूं किया बंगाल के नए सीएम शुभेंदु के नाम का ऐलान
321 कार्यकर्ताओं की शहादत के बाद... भावुक गृहमंत्री ने यूं किया बंगाल के नए CM शुभेंदु के नाम का ऐलान
Explained: सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय अपने पास क्यों रखा? बिहार में कर्पूरी से लेकर नीतीश तक ट्रेंड क्या, इसके बिना कैसे कमजोर होता CM
सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय अपने पास क्यों रखा? बिहार में कर्पूरी से लेकर नीतीश तक ट्रेंड क्या
West Bengal New CM LIVE: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए CM, थोड़ी देर में राज्यपाल के पास दावा, कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण
Live: शुभेंदु होंगे बंगाल के नए CM, थोड़ी देर में राज्यपाल के पास दावा, कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण
असदुद्दीन ओवैसी ने वंदे मातरम् पर की टिप्प्णी तो भड़की BJP, तरुण चुग बोले- जो विरोध कर रहे, वो...
असदुद्दीन ओवैसी ने वंदे मातरम् पर की टिप्प्णी तो भड़की BJP, तरुण चुग बोले- जो विरोध कर रहे, वो...

वीडियोज

Bengal New CM: कौन बनेगा बंगाल का सीएम? | Dilip Ghosh | BJP | Subhendu Adhikari
Tamil Nadu Government Formation: TVK विधायक औरवरिष्ठ नेताओं की बैठक
Bengal New CM: Suvendu Adhikari नहीं बंगाल में ये होंगे नए सीएम?
Tamil Nadu Government Formation: सत्ता की लड़ाई में नया मोड़, छोटे दल बनेंगे किंगमेकर?
Suvendu Adhikari's PA shot dead: 3 हिस्ट्रीशीटर..पर हत्यारा अब भी दूर क्यों? | TMC | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव का पोस्ट कांग्रेस पर निशाना? तारिक अनवर का ऐसा जवाब, 'उन्होंने अपनी पार्टी की...'
अखिलेश यादव का पोस्ट कांग्रेस पर निशाना? तारिक अनवर का ऐसा जवाब, 'उन्होंने अपनी पार्टी की...'
ममता का ‘नाबन्ना’ बनाम बंगाल की विरासत! 13 साल बाद क्या सिर्फ राजनैतिक प्रतीक बन जाएगा?
ममता का ‘नाबन्ना’ बनाम बंगाल की विरासत! 13 साल बाद क्या सिर्फ राजनैतिक प्रतीक बन जाएगा?
Bengal New CM: पश्चिम बंगाल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? अमित शाह के इन दो सिग्नल से साफ हो गई पूरी तस्वीर 
पश्चिम बंगाल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? अमित शाह के इन दो सिग्नल से साफ हो गई पूरी तस्वीर 
Aakhri Sawal Trailer: सच से पर्दा उठाती है संजय दत्त की 'आखिरी सवाल', दमदार है फिल्म का ट्रेलर
सच से पर्दा उठाती है संजय दत्त की 'आखिरी सवाल', दमदार है फिल्म का ट्रेलर
श्रेयस अय्यर या शुभमन गिल, कौन टी20 कप्तान के लिए ज्यादा अच्छा? किसे मिलनी चाहिए जिम्मेदारी?
श्रेयस अय्यर या शुभमन गिल, कौन टी20 कप्तान के लिए ज्यादा अच्छा? किसे मिलनी चाहिए जिम्मेदारी?
Explained: सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय अपने पास क्यों रखा? बिहार में कर्पूरी से लेकर नीतीश तक ट्रेंड क्या, इसके बिना कैसे कमजोर होता CM
सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय अपने पास क्यों रखा? बिहार में कर्पूरी से लेकर नीतीश तक ट्रेंड क्या
घर के किचन गार्डन में कैसे उगाएं अदरक? चाय से लेकर देसी दवा की नहीं रहेगी कमी
घर के किचन गार्डन में कैसे उगाएं अदरक? चाय से लेकर देसी दवा की नहीं रहेगी कमी
Sleep Break In School: इस देश के स्कूलों में बच्चों को मिलता है सोने के लिए ब्रेक, जानें क्यों करते हैं ऐसा?
इस देश के स्कूलों में बच्चों को मिलता है सोने के लिए ब्रेक, जानें क्यों करते हैं ऐसा?
Embed widget