एक्सप्लोरर

असम के मोरीगांव में 12 संदिग्ध आतंकी गिरफ़्तार, मदरसे की आड़ में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप

Terrorist in Assam: असम पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार मोरीगांव, बारपेटा, गुवाहाटी और गोलपारा जिलों से सभी 12 लोगों को हिरासत में लिया है.

Al-Qaeda Terror Module in Assam: असम पुलिस ने मोरीगांव से मुस्तफा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. इस शख्स पर आरोप है कि वो मदरसे की आड़ में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देता था. इसके अलावा बोंगाईगांव से भी एक गिरफ्तारी हुई है. असम पुलिस के मुताबिक 11 और लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है. इन पर भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) में आतंकवादी संगठनों अल-कायदा (Terrorist Organization Al-Qaeda) और बांग्लादेश (Bangladesh) स्थित अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (Ansarullah Bangla Team) के साथ कथित संबंधों का आरोप लगाया गया है. 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हमने असम के बारपेटा और मोरीगांव जिलों में दो जिहादी मॉड्यूल पकड़े हैं और जिहादी मॉड्यूल से जुड़े सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया है. राष्ट्रीय पुलिस एजेंसियों के साथ यह एक समन्वित कार्रवाई थी. हमें इन गिरफ्तारियों से बहुत अधिक जानकारी प्राप्त होगी."

एक्यूआईएस और एबीटी से संबंध 

वी एंड एसी निदेशक और चीफ एंटी-राइनो पोचिंग टास्क फोर्स जीपी सिंह के अनुसार यह सभी संदिग्ध आरोपी इस्लामी कट्टरवाद से जुड़े हैं, जिनका संबंध वैश्विक आतंकी संगठनों जैसे एक्यूआईएस और एबीटी से है. उनका कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जा रही है. 

पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार मोरीगांव जिले के सहरिया गांव का रहने वाला आरोपी मुस्तफा उर्फ ​​मुफ्ती मुस्तफा भारत में अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) मॉड्यूल की जरूरी कड़ी है, जो मॉड्यूल के लिए फाइनेंशियल हैल्प मुहैया कराता था. मुस्तफा सहरियागांव में जमीउल हुडा मदरसा के नाम से मदरसा चलाते हैं. फिलहाल जमीउल हुदा मदरसे को पुलिस ने सील कर दिया है.

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त हुए हैं. इनके लिंक का पता लगाने के लिए आगे जांच की जा रही है. मोरीगांव की एसपी अपर्णा एन के मुताबिक 'हमें मुस्तफा नाम के एक व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली, जो मोरियाबारी में एक मदरसा चलाता है जहां देश विरोधी गतिविधियां होती हैं। वो उप-महाद्वीप में अल-कायदा से संबंधित ABT के वित्तपोषण से जुड़ा हुआ है। UAPA की अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.'

बारपेटा पुलिस (Barpeta Police) ने भारतीय उपमहाद्वीप में आतंकवादी संगठन अल-कायदा (AQIS) और एबीटी (ABT) से संबंध रखने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. बारपेटा पुलिस स्टेशन में धारा 17/18/18(बी)/19/20 यूए(पी) 1967 अधिनियम के साथ धारा 120(बी)/121/121(ए) के तहत मामला (संख्या 763/22) दर्ज किया गया है. लिंक और नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच और संचालन किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः
Rashtrapatni Remark: लोकसभा में कांग्रेस-बीजेपी में जमकर बवाल, सोनिया गांधी बोलीं- 'अधीर रंजन चौधरी ने माफी मांगी' | 10 बड़ी बातें

Explained: एचआईवी और कैंसर दोनों से जीती जंग, यूएस के मरीज की कहानी ने जगाई बड़ी उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब से दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब से दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
CJP Protest Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget