एक्सप्लोरर

EVM पर अखिलेश के आरोपों के बाद बवाल, विवाद का इससे पुराना रहा है नाता, जानें कब किसने उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के कल नतीजे सामने आ जाएंगे. उससे पहले समाजवादी पार्टी ने ईवीएम मशीन पर सवाल उठा दिए हैं. ईवीएम पर सवाल करने वाली एसपी अकेली पार्टी नहीं रही है. जानें कब किसने उठाए सवाल.

UP Elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पूरा हो चुका है और कल नतीजे सामने आ जाएंगे. वहीं, इस बीच ईवीएम मशीन एक बार फिर चर्चा में आ गई है. समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने ईवीएम का मुद्धा उठाते हुए यूपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, "बीजेपी को जिताने के लिए प्रशासन वोटों की चोरी करने में जुटा है. ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव है इसके बाद लोगों को क्रांति करनी पड़ेगी."

सोमवार को राज्य में वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल जारी किए गए जिसमें बीजेपी एक बार फिर सत्ता में आते दिख रही है. ऐसे में बीजेपी ने अखिलेश के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि, अपनी हार को देख अखिलेश यादव बौखला गए हैं जिस कारण वो ईवीएम पर तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं.

लगातार उठे हैं ईवीएम पर सवाल

बीजेपी भले ही अखिलेश यादव के आरोपों का मजाक बना रही हो लेकिन ईवीएम पर सबसे पहले सवाल बीजेपी ने ही उठाया था. साल 2009 में जब बीजेपी के गठबंधन को सत्ता नहीं मिली तो पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने ईवीएम पर सवाल उठाये थे. बीजेपी ने उस दौरान ईवीएम के साथ की जानी वाली धोखाधड़ी को लेकर देशभर में अभियान भी चलाया था. 

बीजेपी, कांग्रेस, आरजेडी समेत कई दलों ने उठाए हैं ईवीएम पर सवाल

बता दें, बीजेपी केवल अकेली पार्टी नहीं रही है जिसने ईवीएम पर सवाल उठाया हो. कांग्रेस से लेकर आरजेडी, बीएसपी, टीएमसी और अब एसपी पार्टी लगातार ईवीएम पर सवाल उठाते दिखी है. साल 2009 नें ओडिशा में बीजू जनता दल के सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने ईवीएम पर सवाल उठाया था. कांग्रेस ने कहा था कि, प्रदेश में नवीन पटनायक की सरकार बनने के पीछे कोई और नहीं बल्कि ईवीएम मशीन है. वहीं, साल 2014 के असम लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सरकार बनायी थी जिसके बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव समेत टीएमसी की चीफ ममता बनर्जी ने ईवीएम पर सवाल उठाया था.

दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी ने राज्य विधानसभा में ईवीएम है का ट्रायल भी पेश कर दिया था. अरविंद केजरीवाल ने ईवीएम की जगह बैलट पेपर चुनाव कराने की कई बार मांग की है. वहीं, साल 2017 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद बीएसपी मुखिया मायावती ने ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. उन्होंने ये तक कह दिया था कि,  बीएसपी को बीजेपी ने नहीं बल्कि ईवीएम मशीन ने हराया है.

चुनाव आयोग का जवाब

वहीं, ईवीएम पर लगातार उठे सवालों को लेकर चुनाव आयोग ने कहा कि, अन्य देशों मे इस्तेमाल होने वाली ईवीएम मशीन से अपने देश की ईवीएम बिल्कुल अलग है. उन्होंने कहा, कि यहां ईवीएम को हैक नहीं किया जा सकता. 

यह भी पढ़ें.

US Intel ने कहा- PM Modi के नेतृत्व में पाकिस्तान के उकसावों का जोरदार तरीके से जवाब दे सकता है भारत

Election 2022: अखिलेश यादव के आरोपों पर बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर का पलटवार, कहा- दो दिन पहले ही EVM हो गयी बेवफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget