एक्सप्लोरर

J&K Assembly Elections: खुद के दम पर चुनाव लड़ेगी अजित पवार की NCP, स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी कर दी जारी

J&K Assembly Elections: अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों के नाम की घोषणा कर दी है.

J&K Assembly Elections: जम्मू कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. सभी पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. एनसीपी ने अपने स्टार प्रचारकों के नाम की घोषणा कर दी है.  

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में स्टार प्रचारकों की सूची में कुल 26 लोग शामिल हैं. एनसीपी जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष और महासचिव बृजमोहन श्रीवास्तव ने इसकी सूची जारी की. उन्होंने बताया कि इस लिस्ट में महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष अजित पवार, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजवल, एस आर कोहली, सांसद सुनील तटकरे, जलालुद्दीन, पार्थ पवार, उमाशंकर यादव, बृजमोहन श्रीवास्तव, नवीन कुमार सहित कुछ 26 लोगों को शामिल किया गया है. 

दिल्ली अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र सिंह को किया नियुक्त  

खास बात यह है कि जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अकेले ही अपने दम पर चुनाव में उतर रही है और लगभग डेढ़ दर्जन विधानसभा सीटों पर पूरी ताकत झोंकने वाली है. वहीं स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने एनसीपी दिल्ली अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र सिंह को नियुक्त किया है. 

दिल्ली विधानसभा चुनाव की भी तैयारी शुरू

दिल्ली में भी लगभग 4 महीने बाद विधानसभा चुनाव हो सकते हैं, जिसके मद्देनजर अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सिंह की नियुक्ति एक हम किरदार अदा करेगी. दिल्ली अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सिंह की नियुक्ति देखकर यह माना जा रहा है कि एनसीपी ने अभी से दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. 

20 लाख से ज्यादा युवा देंगे वोट

इलेक्शन कमीशन ने जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को तीन चरणों में पूरा करने की घोषणा की है, जिनमें 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होंगे. इसके बाद 4 अक्टूबर को गणना होगी. जम्मू कश्मीर में 87.09 लाख मतदाता हैं. इनके लिए 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं. जम्मू कश्मीर के मतदाताओं में 42.6 लाख महिलाएं हैं तो वहीं पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं की संख्या 3.71 लाख है. जम्मू कश्मीर में कुल 20.7 लाख युवा मतदाता है, जिनकी आयु 20 से 29 वर्ष के भीतर है. इन सभी के लिए 11.838 मतदान केंद्र बनकर तैयार होंगे.

यह भी पढ़ें- Kolkata case: कब दिखा डॉक्टर का शव, कब गई पुलिस को कॉल; शुरू से जानिए वारदात को लेकर उठाए गए कदमों की पूरी क्रोनोलॉजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget