एक्सप्लोरर

Kolkata case: कब दिखा डॉक्टर का शव, कब गई पुलिस को कॉल; शुरू से जानिए वारदात को लेकर उठाए गए कदमों की पूरी क्रोनोलॉजी

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल और कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर मामले में कोलकाता पुलिस के वारदात को लेकर उठाए गए कदम की पूरी क्रोनोलॉजी समझते हैं.

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल और कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर मामले में कोलकाता पुलिस के वारदात को लेकर उठाए गए कदम की पूरी क्रोनोलॉजी समझते हैं. हम आपको जिस रिपोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, वो रिपोर्ट कोलकाता पुलिस ने कलकत्ता हाई कोर्ट में दायर हलफनामे में लगाई थीं. इसमे साफ है कि सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को सेमिनार हॉल में अचेत अवस्था मे एक बॉडी पड़े होने की जानकारी देता है. जबकि पीड़िता की देर रात ही मौत हो चुकी थी.

इतना ही नही वारदात का पता चलने के बाद भी पुलिस को करीब 40 मिनट देर से कॉल की गई.

तारीख- 09 अगस्त 2024

9:30 A.M - डॉ सुमित्रा राय जो की चेस्ट डिपार्टमेंट में  पीजीटी 1ST ईयर की स्टूडेंट है, वह उस दिन वार्ड में ड्यूटी पर थी. वार्ड में राउंड लगाने से पहले सुमित्रा राय सेमिनार हॉल में पीड़िता को ढूंढते हुए पहुंची थी, जहां उन्होंने कुछ दूरी से पीड़िता की बॉडी को अचेत अवस्था में देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही अपने कलीग्स और सीनियर डॉक्टर को इस बारे में जानकारी दी. इसके बाद हॉस्पिटल अथॉरिटी को जानकारी दी गई.

10:10 A.M -  ताला पुलिस स्टेशन को आर जी कर अस्पताल की तरफ से टेलीफोन के जरिए जानकारी दी गई, जिसमें एक महिला के अचेत अवस्था में बॉडी के पड़े होने की जानकारी के बारे में बताया गया है. जानकारी में यह बताया गया कि महिला अनकॉन्शियस( अचेत) हालत में चेस्ट वार्ड के सेमिनार रूम में एक लकड़ी के प्लेटफार्म पर पड़ी है. ये वार्ड इमरजेंसी बिल्डिंग के तीसरी मंजिल पर है. सूचना देते समय उन्होंने पुलिस को ये भी बताया कि अनकॉन्शियस स्टेट में महिला अर्धनग्न अवस्था में है.  इस जानकारी को पुलिस स्टेशन की जीडी एंट्री नंबर 542 में दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिसकर्मी पुलिस स्टेशन से घटनास्थल के लिए रवाना हुए.

10:30 A.M - पुलिस स्टेशन से पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. इसके बाद पुलिस अधिकारी ने पीड़िता के बारे में जानकारी हासिल की और तुरंत अपने सीनियर ऑफिसर को बताया. इसके बाद तुरंत सीन ऑफ क्राइम को कॉन्टिनेंटल होने से बचाने के लिए सुरक्षित कर दिया गया.

10:52 A.M - अस्पताल के असिस्टेंट सुपरीटेंडेंट पीड़िता के परिवार को फोन पर जानकारी दे कर तुरंत अस्पताल आने के लिए कहते हैं. 

11:00 A.M - इस हत्या की जांच करने के लिए ऑफिसर इंचार्ज, डिटेक्टिव डिपार्टमेंट की टीम के साथ सीन ऑफ क्राइम पर पहुंचे. फैक्ट्स और सरकमस्टेंसस को लेकर जानकारी हासिल की कि आखिर यहां हुआ क्या था.

12:25 P.M -  डिटेक्टिव डिपार्टमेंट टीम कि साइंटिफिक विंग की टीम वारदात पर पहुंचकर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की. पहली फोटो दोपहर 12:29 पर ली गई थी.

इसके बाद डिटेक्टिव डिपार्टमेंट की साइंटिफिक विंग कि फिंगरप्रिंट और फुटप्रिंट की टीम मौका ए वारदात पर पहुंची.कोलकाता पुलिस के सीनियर ऑफिसर भी मौका ए वारदात पर पहुंचे. साथ ही स्टेट एफएसएल को भी वारदात की जगह पर विजिट करने के लिए जानकारी दी गई. इसके बाद इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर को मौके पर बुलाकर महिला में जान है या नहीं उसके एग्जामिनेशन के लिए कहा गया.

12:44 P.M - ड्यूटी पर मौजूद इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर जैसे ही पीड़िता की जांच करते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया. 

1:00 P.M - एफएसएल की टीम और एक्सपर्ट सीन ऑफ क्राइम पर पहुंचे. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद एफएसएल एग्जामिनेशन शुरू किया गया. 

1:00  P.M - पीड़िता के माता-पिता और परिवार वाले पहुंचे और हॉस्पिटल अथॉरिटी से मुलाकात की.

1:10  P.M - पीड़िता के परिवार वाले हॉस्पिटल अथॉरिटी के द्वारा दी गई जानकारी के बाद सेमिनार रूम पहुंचे . इसके बाद मृतका की लाश उन्हें दिखाई गई. उस समय एफएसएल की टीम उस झगह का निरीक्षण कर रही थी और फोटोग्राफी की जा रही थी.

01:47 P.M - इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर मृतक का मेडिकल और डेथ सर्टिफिकेट तैयार किया गया, जिसे पुलिस को सौंपा गया .

3:00 P.M -  मृतका के परिवार वाले और कॉलेज के छात्र दोस्त मौखिक तौर पर बोलकर कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम को जुडिशल मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में करवाने की मांग की न केवल पोस्टमार्टम बल्कि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करने की भी मांग की.

3:55 P.M - मृतका के परिवार और कॉलेज के छात्रों ने लिखित में मजिस्ट्रेट कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम एक जुडिशल मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कराने की मांग की.

4:10  P.M - जुडिशल मजिस्ट्रेट वारदात की जगह पर पहुंचे.  

4:20 P.M - to 4:40  P.M - जुडिशल मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कानूनी कार्रवाई (इंक्वेस्ट) शुरू की गई. इसके बाद बॉडी को मौका ए वारदात से उठाकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया.

4:45 to 4:56 P.M- बॉडी हटाने के बाद सीन ऑफ क्राइम की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी  की गई . एफएसएल की टीम ने दोबारा सीन ऑफ क्राइम का निरीक्षण कर सबूत इकट्ठा किया.

5:10 P.M- कॉलेज में प्रोटेस्ट शुरू हो गया और बॉडी को मोर्चरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. 

6:00 P.M- मृतक की डेड बॉडी मोर्चरी तक पहुंचाई गई. 

6:10 P.M- to 7:10 P.M- जुडिशल मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में फॉरेंसिक डॉक्टर का एक बोर्ड महिला डॉक्टर का पोस्टमार्टम करता है. इसके बाद ऑटोस्पी सर्जन ने लाश से सबूत इकट्ठा करके उस जगह को सीज कर दिया.

8:00 P.M- डॉग स्क्वायड की टीम से0 स्निफर डॉग को भी मौका ए वारदात का निरीक्षण कराया गया.

8: 37 P.M-  to 8:52 P.M- डिटेक्टिव डिपार्टमेंट की साइंटिफिक विंग की ओर से वारदात की जगह और उसके आसपास की 3D मैपिंग की गई. 

8:32 P.M- to 10:45 P.M-  एफएसएल की टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम से उठाए गए करीब 40 सैंपल को सीज किए गए .यह सभी प्रक्रिया लोकल विटनेस की उपस्थिति में वीडियोग्राफी करते हुए हुई .पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिवार को सौंप दी गई. 

11:45 P.M- मृतका डॉक्टर के पिता की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गई, जिसकी अब कार्रवाई जारी है. 

यह भी पढ़ें-  क्या मिल गया दुनिया का सबसे बड़ा डायमंड? बोत्सवाना की इस खदान में मिला 2492 कैरेट का हीरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Somnath Amrit Mahotsav: सोमनाथ में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, 11 तीर्थों के जल से होगा कुंभाभिषेक
सोमनाथ में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, 11 तीर्थों के जल से होगा कुंभाभिषेक
'इसमें ब्राह्मणों की गलती नहीं, बल्कि...', CJI सूर्यकांत के नाम पर फैलाया जा रह झूठ, भड़के चीफ जस्टिस
'इसमें ब्राह्मणों की गलती नहीं, बल्कि...', CJI सूर्यकांत के नाम पर फैलाया जा रह झूठ, भड़के चीफ जस्टिस
तमिलनाडु की विजय कैबिनेट में कांग्रेस से कितने बनेंगे मंत्री? सामने आया राहुल गांधी का प्लान
तमिलनाडु की विजय कैबिनेट में कांग्रेस से कितने बनेंगे मंत्री? सामने आया राहुल गांधी का प्लान
Suvendu Adhikari Oath Ceremony Highlights: शपथग्रहण के बाद मारे गए BJP वर्कर्स की फैमिली से मिले PM मोदी, शुभेंदु की मां ने क्या कहा?
Highlights: शपथग्रहण के बाद मारे गए BJP वर्कर्स की फैमिली से मिले PM मोदी, शुभेंदु की मां ने क्या कहा?

वीडियोज

Suvendu Adhikari's PA Case Update: शपथ के बाद एक्शन मोड में CM शुभेंदु | TMC | BJP
Nepal में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्लेन के टायर में लगी आग | Tribhuvan International Airport
Iran US War: महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर! | Oil Price Hike | Trump | India Alert | PM Modi Appeal
PM Modi की देशवासियों को चेतावनी!| Middle East Crisis | Economy 2026 | Trump | India Alert
Crime News : चिकन लेग पीस के लिए कत्ल! शादी में बारातियों और घरातियों के बीच चले लाठी-डंडे और तलवारें | Sansani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु की विजय कैबिनेट में कांग्रेस से कितने बनेंगे मंत्री? सामने आया राहुल गांधी का प्लान
तमिलनाडु की विजय कैबिनेट में कांग्रेस से कितने बनेंगे मंत्री? सामने आया राहुल गांधी का प्लान
हिमाचल प्रदेश: चंबा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, 6 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश: चंबा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, 6 लोगों की मौत
Amit Shah Statement: मां के हर दिन पैर छूते थे अमित शाह, मदर्स डे पर हुए इमोशनल, बताया डेली अब करते हैं ये काम
मां के हर दिन पैर छूते थे अमित शाह, मदर्स डे पर हुए इमोशनल, बताया डेली अब करते हैं ये काम
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
Jana Nayagan Release Date: 'जना नायकन' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, मेकर्स ने बतया कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी विजय की फिल्म
विजय की फिल्म 'जना नायकन' कब होगी रिलीज? मेकर्स ने बता दी तारीख!
'अखिलेश यादव आसमान में भैंस उड़ा रहे..', ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया के लिए क्यों कही ये बात?
'अखिलेश यादव आसमान में भैंस उड़ा रहे..', ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया के लिए क्यों कही ये बात?
Gold News: सुनारों पर छंटनी की तलवार! ज्वेलरी बाजार में हड़कंप, पीएम मोदी की गोल्ड वाली अपील से सहमे व्यापारी
सुनारों पर छंटनी की तलवार! ज्वेलरी बाजार में हड़कंप, पीएम मोदी की गोल्ड वाली अपील से सहमे व्यापारी
1 घंटे की चढ़ाई सिर्फ 20 मिनट में, जानें किस तरह बनाया गया दुनिया का सबसे लंबा एस्कलेटर?
1 घंटे की चढ़ाई सिर्फ 20 मिनट में, जानें किस तरह बनाया गया दुनिया का सबसे लंबा एस्कलेटर?
Embed widget