एक्सप्लोरर

Delhi Air Pollution: प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- "स्थिति बिगड़ने पर कदम न उठाएं, साल भर के मौसम की समीक्षा कर स्थाई प्लान बनाएं"

Air Pollution: बेंच के सदस्य जस्टिस सूर्यकांत ने सुझाव दिया, "अगर गोवर्धन मॉडल अपना कर फसल अवशेष उन राज्यों में भेजा जाए जहां पशुओं के लिए चारे की कमी है तो हल निकल सकता है."

SC on Air Pollution: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली के प्रदूषण स्तर में गिरावट जरूर आई है, लेकिन इसका श्रेय सरकार के प्रयासों को कम, मौसम में बदलाव को ज्यादा जाता है. कोर्ट ने कहा कि अलग-अलग मौसम में प्रदूषण के स्तर पर वैज्ञानिक अध्ययन किया जाना चाहिए. उसी के आधार पर योजना बनाई जानी चाहिए. कोर्ट ने यह भी कहा कि सरकार प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद नियंत्रण के उपाय अपनाना शुरू करती है. उसे इस तरह की व्यवस्था बनानी चाहिए, जिसमें मौसम विभाग से हवा के बहाव में बदलाव का अनुमान मिलते ही कदम उठाने शुरू कर दिए जाएं.

आज चीफ जस्टिस एन वी रमना, जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस सूर्यकांत की बेंच में सुनवाई शुरू होते ही केंद्र सरकार की लिए पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, "16 नवंबर को AQI स्तर 403 था. अब यह 290 है." इस पर चीफ जस्टिस ने कहा, "यह तो हवा बहने के चलते हुआ है. हम जानना चाहते हैं कि आपने क्या किया है?" इस पर सॉलिसीटर जनरल ने केंद्र और राज्यों की तरफ से उठाए गए उपाय गिनाने शुरू कर दिए.

मेहता ने जजों को बताया कि इस दौरान अवैध निर्माण और नियमों के विरुद्ध चल रहे वाहनों पर जुर्माना लगाया गया. दिल्ली में ट्रकों का प्रवेश अभी भी बंद है. थर्मल पावर प्लांट बन्द रखे गए हैं. सरकारी कर्मचारियों को दफ्तर लाने के लिए बस सुविधा दी गयी है. स्कूलों को अभी भी बंद रखा गया है. इस पर बेंच के सदस्य जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, "समस्या यही है कि आप स्थिति बिगड़ने पर काम शुरू करते हैं. वैज्ञानिक तरीके से तैयारी होनी चाहिए. हवा के बहाव को नियंत्रित नहीं कर सकते. लेकिन अगले 7 दिन हवा कैसी बहेगी, उसके आधार पर कदम तो उठा सकते हैं."

चीफ जस्टिस ने बात को आगे बढ़ते हुए कहा, "हवा का बहाव कम होने का अनुमान मिलते ही आपका प्रदूषण नियंत्रण प्लान तुरंत लागू हो जाना चाहिए. स्थिति बिगड़ने की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए." बेंच का मानना था कि साल के अलग-अलग महीनों में दिल्ली की स्थिति अलग होती है. पिछले 5-6 सालों में हर मौसम में रहे प्रदूषण की वैज्ञानिक तरीके से समीक्षा होनी चाहिए.  पूरे साल के लिए योजना बनाई जानी चाहिए. सॉलिसीटर जनरल ने इस सुझाव पर सहमति जताई.

इसके बाद चीफ जस्टिस ने कहा कि कोर्ट के पास कई नई अर्ज़ियां आई हैं. एक मजदूर संगठन की है कि निर्माण कार्य को शुरू करवाया जाए. चीफ जस्टिस ने आगे कहा, "निर्माण कार्य रुकने से मज़दूर प्रभावित हैं. सरकार के लेबर वेलफेयर फंड में करोड़ों रुपए हैं? उनसे इन लोगों को 4-5 दिन पैसे दिए जाने चाहिए." कोर्ट ने संकेत दिया गया कि आगे इस पहलू पर विचार किया जाएगा.

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने सरकार की खिंचाई करते हुए कहा, "हम इस मामले को बंद नहीं करेंगे. इस पर विस्तृत आदेश देंगे. आप AQI 290 बता रहे हैं. हमें पता चला है कि यह इस समय 381 है। हवा का बहाव 3 किमी/घंटा है. सोमवार को सुनवाई की जाएगी." कोर्ट ने यह भी जानना चाहा कि पंजाब, हरियाणा, यूपी में कितनी पराली खेतों से हटाई गई है. बेंच के सदस्य जस्टिस सूर्यकांत ने सुझाव दिया, "अगर गोवर्धन मॉडल अपना कर फसल अवशेष उन राज्यों में भेजा जाए जहां पशुओं के लिए चारे की कमी है तो हल निकल सकता है." मामले की अगली सुनवाई सोमवार, 29 नवंबर को होगी. 

ये भी पढ़ें: 

Threat To Gautam Gambhir: ISIS कश्मीर ने ई-मेल कर BJP सांसद गौतम गंभीर को दी जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Salary Issue: दिल्ली: दो बड़े अस्पतालों के डॉक्टर्स हड़ताल पर, तीन महीने से नहीं मिली सैलरी, 26 नवंबर से इमरजेंसी सेवा बंद करने की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget