एक्सप्लोरर

Plane Hijack Rumour: प्लेन हाईजैक सिग्नल ने उड़ाए होश, मिनटों में कमिटी बनी, सीआईएसएफ-एयर फोर्स सब तैयार; जानें आगे क्या हुआ

Plane Hijack Rumour: सोमवार (27 जनवरी) रात दिल्ली में एयर ट्रैफिक कंट्रोल को पायलट की ओर से प्लेन हाईजैक होने का सिग्नल मिला. इसके बाद अधिकारियों ने प्रोटोकॉल के तहत तैयारियां शुरू कर दी.

Plane Hijack Rumour: सोमवार (27 जनवरी) रात करीब दो घंटे तक सिविल एविएशन से जुड़े अधिकारियों और सुरक्षा एजंसियों की सांसें फूली रही. एक प्लेन से हाईजैक का सिग्नल मिलने पर अधिकारियों के होश उड़ गए. मिनटों में कमिटी बन गई और सुरक्षा एजंसियों को अलर्ट भेज दिया गया. हालांकि बाद में प्लेन उड़ा रहे पायलट की ओर से सूचना मिली कि सब कुछ ठीक है, प्लेन हाईजैक नहीं हुआ है.

दरअसल, एयर इंडिया की एक फ्लाइट AI-2957 ने सोमवार रात 8.40 पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से उड़ान भरी. प्लेन को मुंबई उतरना था लेकिन उड़ान भरने के चंद मिनट बाद ही पायलट की ओर से दिल्ली के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को एक इमरजेंसी सिग्नल मिला. यह सिग्नल 'squawk 7500' था, जो तीन मिनट तक लगातार भेजा जाता रहा. यह प्लेन हाईजैकिंग का सिग्नल था.

फौरन कमिटी बन गई
सिग्नल मिलते ही दिल्ली ATC ने एक प्रोटोकॉल बनाया जिसके तहत मुंबई एयरपोर्ट, सुरक्षा एजेंसियों और भारतीय वायुसेना को अलर्ट करना था. मिनटों के अंदर दिल्ली पुलिस, एयरपोर्ट सुरक्षा के लिए जिम्मेदार सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF), एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI), ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) और एयर फोर्स के प्रतिनिधियों की एक सेंट्रल कमिटी बना दी गई. 

कुछ ही देर बाद पायलट ने ATC को बताया कि सिग्नल गलत था, प्लेन हाईजैक नहीं हुआ है. हालांकि इसके बावजूद सुरक्षा एजंसियों ने लापरवाही न बरतते हुए अपनी तैयारी पूरी रखी. कमेटी का यह मानना था कि हो सकता है कि पायलट गनप्‍वाइंट पर हो और वह दबाव में यह बात कह रहा हो.

प्लेन लैंडिंग के वक्त एयरपोर्ट पर इमरजेंसी
प्‍लेन की लैंडिंग के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग डिक्‍लेयर कर दी गई. लोकल पुलिस के साथ ही एनएसजी कमांडो वहां तैनात कर दिए गए. एयर इंडिया की यह फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर 9.47 पर लैंड हुई लेकिन यात्रियों को एक घंटे तक बाहर नहीं आने दिया गया. जब पूरी तरह से साफ हो गया कि सब कुछ ठीक है उसके बाद सभी 127 यात्री प्लेन से बाहर निकले. इसके बाद प्रोटोकॉल के तहत ही प्लेन को अलग स्थान पर ले जाया गया.

इस पूरी घटना के बाद DGCA ने BCAS और CISF के साथ मिलकर एक जांच कमिटी बनाई है, जो इस पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. जांच में यह देखा जाएगा कि गलत सिग्नल तकनीकी खराबी के कारण मिला या पायलट ने इसे भेजा या मामला कुछ और भी है.

यह भी पढ़ें...

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ भगदड़ के बाद पूरी बीजेपी लीडरशिप अलर्ट, मोदी के बाद शाह और नड्डा ने भी लगाया सीएम योगी को फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget