एक्सप्लोरर

Air India Flight: केरल से दुबई जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में देरी, तकनीकी खामी बताया कारण

Air India Flight News: एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को सुबह साढ़े आठ बजे केरल से दुबई जाना था. एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि देरी होने के बाद यात्रियों को खानपान भी दिया गया.

Air India Express Flight Delayed: केरल के कारीपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई (Dubai) जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में रविवार (27 अगस्त) को कई घंटों की देरी हुई. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण ये देरी हुई है. विमानन कंपनी के सूत्र ने ये जानकारी दी.

सूत्र ने बताया कि एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट-IX 345 करीब लगभग 180 यात्रियों को लेकर सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास दुबई के लिए उड़ान भरने वाली थी. एयरपोर्ट के एक अधिकारी के अनुसार, यात्री घंटों तक अपनी यात्रा शुरू करने के लिए एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे. निर्धारित समय से लगभग 12 घंटे बाद शाम 7.06 बजे तिरुवनंतपुरम से फ्लाइट दुबई के लिए रवाना हुई.  

एयरपोर्ट पर यात्रियों का रखा ख्याल

अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट पर ही यात्रियों का पूरा ख्याल रखा जा रहा था और इंतजार के दौरान उन्हें खाने-पीने की सुविधा भी दी गई. विमानन कंपनी के सूत्र ने बताया कि दोपहर करीब 2.45 बजे यात्री तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना हो गए थे. 

दूसरे विमान में किया गया ट्रांसफर

सूत्र ने आगे कहा कि तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर, यात्रियों और उनके सामान को दूसरे विमान में ट्रांसफर कर दिया गया, जिसने शाम 7.06 बजे दुबई के लिए उड़ान भरी. एअर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में लगभग 12 घंटे की देरी और इसके परिणामस्वरूप यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी. 

एअर इंडिया ने मांगी माफी

बयान में कहा गया कि कोझिकोड से दुबई के लिए हमारी उड़ान आज कुछ घंटों के लिए रोक दी गई, जबकि हम एक तकनीकी समस्या को हल करने का प्रयास कर रहे थे. सभी सावधानियां सुनिश्चित करने के लिए, उड़ान को पुनर्निर्धारित किया गया और दुबई के लिए एक वैकल्पिक विमान पर तिरुवनंतपुरम से फ्लाइट को दुबई के लिए रवाना किया गया. यात्रियों को जलपान कराया गया. असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं.

ये भी पढ़ें-

Jammu Kashmir: 'सत्ता में आए तो बेरोजगारी से निपटने के लिए...', जम्मू-कश्मीर चुनाव को लेकर क्या कुछ बोले गुलाम नबी आजाद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget