एक्सप्लोरर

Air India Express: 'आपने नियमों का उल्लंघन किया...', एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 'बीमार' बता छुट्टी लेने वाले कर्मचारियों को निकाला

Air India Express Flights: एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से फ्लाइट कैंसिलेशन के चलते परेशान होने वाले यात्रियों को रिशेड्यूल और रिफंड की सुविधा भी दी गई है.

Air India Express News: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बिना किसी नोटिस के सामूहिक तौर पर 'बीमारी' का हवाला देकर छुट्टी पर जाने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस के 100 से ज्यादा केबिन क्रू मेंबर्स ने अचानक 'सिक लीव' लगाकर छुट्टी ले ली, जिसकी वजह से मंगलवार रात से एयरलाइन को अपनी 90 से ज्यादा फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ी. इसके चलते हजारों यात्री परेशान हुए हैं. 

दरअसल, सीनियर केबिन क्रू मेंबर्स का एक ग्रुप एयर इंडिया एक्सप्रेस की ह्यूमन रिसोर्स (एचआर) पॉलिसी में हुए बदलाव को लेकर विरोध जताने के लिए छुट्टी पर चला गया था. एयर इंडिया एक्सप्रेस और एआईएक्स कनेक्ट (जिसे पूर्व में एयर एशिया इंडिया के तौर पर जाना जाता था) का विलय होने वाला है. इस विस्तार को ध्यान में रखते हुए अब एयरलाइन में केबिन क्रू के लिए हायरिंग भी शुरू कर दी है. इस बात को लेकर कुछ केबिन क्रू नाराज चल रहे हैं.

नियमों का उल्लंघन कर ली गई छुट्टी: एयर इंडिया एक्सप्रेस

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, छुट्टी पर जाने वाले केबिन क्रू मेंबर्स को ईमेल कर टर्मिनेट करने की जानकारी दी गई है. एयरलाइन में ईमेल में कहा है कि क्रू मेंबर्स बिना किसी कारण जानबूझकर गैर हाजिर हुए. अनुपस्थित होने की कोई खास वजह भी नजर नहीं आ रही है. बड़े पैमाने पर सिक लीव लेना नियमों का उल्लंघन है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि ऐसा करके कर्मचारियों ने अपने ऊपर लागू 'एयर इंडिया एक्सप्रेस लिमिटेड एंप्लॉय सर्विस रूल्स' का भी उल्लंघन किया है.

एक ही वक्त बीमार पड़े कई क्रू मेंबर्स: एयर इंडिया एक्सप्रेस

एयरलाइन ने आगे कहा कि क्रू मेंबर्स का रोस्टर मंगलवार को ही तय कर दिया गया था. हालांकि आपने आखिरी पलों में शेड्यूलिंग टीम को बताया कि आप बीमार हैं और सीक लीव ली. इसने कहा, "यह देखने को मिला है कि ठीक उसी समय बड़ी संख्या में अन्य केबिन क्रू मेंबर्स ने भी बीमार होने की बात कही और ड्यूटी पर नहीं आए. यह साफ तौर पर दिखाता है कि बिना किसी ठोस वजह से गैरहाजिर होने की योजना थी."

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा, "केबिन क्रू के छुट्टी पर जाने की वजह से बड़ी संख्या में फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा है. इसकी वजह से पूरा शेड्यूल बाधित हुआ है, जो हमारे यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बनकर उभरा है." इसने कहा, "आपकी ये हरकत दिखाती है कि आप लोग ऑपरेशन और सर्विस को बाधित करना चाहते थे."

यह भी पढ़ें: Air India Express: रिफंड या रिशेड्यूल...यात्रियों को एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिये ये ऑप्शन, अभी और भी हो सकती हैं फ्लाइट कैंसिल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget