एक्सप्लोरर

कोरोना का कहर: वायुसेना ने सार्जेंट को भेजा क्वॉरंटीन सेंटर, दो अन्य जवान भी शामिल

निजामुद्दीन में गए सार्जेंट को वायुसेना ने क्वॉरंटीन सेंटर भेजा है.ये सार्जेंट पालम एयरफोर्स स्टेशन में तैनात है.

नई दिल्ली: निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात का दंश अब वायुसेना में भी फैलने की आंशका है. वायुसेना ने अपने एक सार्जेंट को क्वॉरंटीन सेंटर में भेज दिया है क्योंकि जब तब्लीगी जमात की बैठक चल रही थी उस वक्त ये सार्जेंट भी निजामुद्दीन में मौजूद था.
वायुसेना के प्रवक्ता के मुताबिक अभी इस बात की जांच चल रही है कि सार्जेंट (थलसेना में हवलदार के समकक्ष) निजामुद्दीन की अपनी यात्रा के दौरान जमात की बैठक में शामिल हुआ था या नहीं, लेकिन एहतियातन वायुसेना ने इस सार्जेंट समेत दो और वायु सैनिकों को राजधानी दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन में क्वॉरंटीन कर दिया है. ये दोनों वायु सैनिक उसी सार्जेंट के संपर्क में थे जो निजामुद्दीन गया था. इसीलिए इन दोनों को भी आइसोलेशन में भेजा गया है.
जानकारी के मुताबिक उपरोक्त सार्जेंट पालम एयरफोर्स स्टेशन में ही कार्यरत है और एक दिन निजामुद्दीन इलाके में गया था. कुछ देर रूकने के बाद ये वापस पालम लौट आया था. सूत्रों के मुताबिक निजामुद्दीन में तब्ली्गी जमात के खिलाफ कारवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने भारतीय वायुसेना को इस सार्जेंट के वहां की जानकारी दी. क्योंकि सार्जेंट के फोन की लोकेशन उस इलाके में आ रही थी.
बता दें कि निजामुद्दीन इलाके में तब्लीगी जमात का मरकज आठ मार्च से चल रहा था. इसमें मुस्लिम समुदाय के देश-विदेश से हज़ारों लोगों ने हिस्सा लिया था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते जब पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा हुई तो बड़ी तादाद में जमात के लोग इसी मरकज बिल्डिंग में रह गए थे. बाद में दिल्ली पुलिस ने स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर कारवाई कर मरकज को खाली करा लिया. यहां मौजूद तब्लीगी जमात के सदस्यों को नरेला और दूसरे क्वॉरंटीन सेंटर में भेज दिया गया है.
शनिवार को ही स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई थी कि देशभर में जो कोरोना वायरस के कुल 2902 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं उनमें करीब 30 प्रतिशत यानि 1023 इसी मरकज से जुड़े हुए थे. अबतक मरकज के सदस्यों और उनके संपर्क में आए करीब 22 हजार लोगों को 17 अलग-अलग राज्यों में सरकार ने क्वॉरंटीन किया है.
ये भी पढ़ें- 
नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन यादव के शपथ ग्रहण में ही PM मोदी ने लिख दी थी शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट मंत्री बनने की स्क्रिप्ट, MP के पूर्व CM ने किया खुलासा
मोहन यादव के शपथ ग्रहण में ही PM मोदी ने लिख दी थी शिवराज के कैबिनेट मंत्री बनने की स्क्रिप्ट, MP के पूर्व CM ने किया खुलासा
Falta By-Election: बंगाल की जिस सीट पर 'पुष्पा' ने छोड़ा मैदान, वहां किसने दी बीजेपी कैंडिडेट को टक्कर, हैरान कर देगा नाम!
बंगाल की जिस सीट पर 'पुष्पा' ने छोड़ा मैदान, वहां किसने दी BJP को टक्कर, हैरान कर देगा नाम!
Weather Update: भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
फाल्टा उपचुनाव: BJP की प्रचंड जीत पर PM मोदी का पहला रिएक्शन, TMC की हार पर बोले - 'ये धमकियों की...'
फाल्टा उपचुनाव: BJP की प्रचंड जीत पर PM मोदी का पहला रिएक्शन, TMC की हार पर बोले - 'ये धमकियों की...'

वीडियोज

Kedarnath Yatra 2026 :धाम में भारी अव्यवस्था! VIP कल्चर के चक्कर में आम भक्तों का फूटा गुस्सा!
Sansani | Crime News: ट्विशा की आखिरी रात का रहस्य ! | Twisha Sharma Case
Janhit | Twisha Murder Case: दिसंबर में शगुन के गीत, मई में राम नाम सत्य! | Bhopal News | ABP News
Bomb Attack In Pakistan's Balochistan: बलूचिस्तान में विद्रोह की नई पिक्चर रिलीज! | Pakistan
ABP Report | Iran US War: क्या अपना यूरेनियम अमेरिका को नहीं देगा ईरान? | Iran-US War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोहन यादव के शपथ ग्रहण में ही PM मोदी ने लिख दी थी शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट मंत्री बनने की स्क्रिप्ट, MP के पूर्व CM ने किया खुलासा
मोहन यादव के शपथ ग्रहण में ही PM मोदी ने लिख दी थी शिवराज के कैबिनेट मंत्री बनने की स्क्रिप्ट, MP के पूर्व CM ने किया खुलासा
Petrol-Diesel Price Hike: 'रहम कीजिए, आप रोजाना...', पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम तो AAP ने BJP पर कसा तंज
'रहम कीजिए, आप रोजाना...', पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम तो AAP ने BJP पर कसा तंज
Falta By-Election: बंगाल की जिस सीट पर 'पुष्पा' ने छोड़ा मैदान, वहां किसने दी बीजेपी कैंडिडेट को टक्कर, हैरान कर देगा नाम!
बंगाल की जिस सीट पर 'पुष्पा' ने छोड़ा मैदान, वहां किसने दी BJP को टक्कर, हैरान कर देगा नाम!
IPL 2026: खराब प्रदर्शन के बाद KKR से बाहर होंगे ये 5 खिलाड़ी, अगले सीजन में नहीं आएंगे नजर
IPL 2026: खराब प्रदर्शन के बाद KKR से बाहर होंगे ये 5 खिलाड़ी, अगले सीजन में नहीं आएंगे नजर
Gold-Silver Price Today 25 May 2026: आज कितने का हुआ 24, 22 और 18 कैरेट सोना, जानें चांदी भी हुई कितनी सस्ती?
Gold-Silver Price Today 25 May 2026: आज कितने का हुआ 24, 22 और 18 कैरेट सोना, जानें चांदी भी हुई कितनी सस्ती?
Weather Update: भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
'अगर गलत जानकारी से बिल चुकाए जाते तो...' सौतेले भाई आर्य बब्बर के दावों पर प्रतीक ने कसा तंज
'अगर गलत जानकारी से बिल चुकाए जाते तो...' सौतेले भाई आर्य बब्बर के दावों पर प्रतीक ने कसा तंज
चौथी बार पढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में 100 के पार तो मुंबई में 111, जानें कहां कितनी हुई कीमत
चौथी बार पढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में 100 के पार तो मुंबई में 111, जानें कहां कितनी हुई कीमत
Embed widget