एक्सप्लोरर

Air Force Chief on Future War: वायुसेना प्रमुख ने लॉजिस्टिक सप्लाई चेन पर दिया जोर, भविष्य में युद्ध की तैयारी

IAF Chief on War: वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हालिया अनुभव बताता है कि तनावपूर्ण वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए हर समय तैयार रहना होगा. फिर चाहे बेहद तीव्रता वाले छोटे ऑपरेशन हो या फिर लंबे विवाद.

Air Chief Marshal Vision on Logistics: रूस-यूक्रेन जंग के बीच वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी (Air Chief Marshal VR Chaudhari) ने साफ तौर से कहा है कि एयरफोर्स को बेहद छोटे लेकिन घातक युद्ध के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए. साथ ही उन्होने कहा कि पूर्वी लद्दाख में चल रहे गतिरोध की तरह ही लंबे समय तक चलने वाले विवाद के लिए भी तैयार रहना होगा. वायुसेना प्रमुख गुरुवार को एक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे. लॉजिस्टिक पर आधारित इस सेमिनार का थीम था 'लॉजिसैम वायु 2022'. चीन के प्रसिद्ध रणनीतिकार सन तू को उल्लेखित करते हुए एयर चीफ मार्शल ने कहा कि 'अव्यवस्था और व्यवस्था के बीच सिर्फ लॉजिस्टिक का ही अंतर होता है.

अव्यवस्था और व्यवस्था के बीच सिर्फ लॉजिस्टिक का अंतर- वायुसेना प्रमुख

यूक्रेन के खिलाफ जंग में रुसी सेना को लॉजिस्टिक की समस्याओं के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ा है. यही वजह है कि वी आर चौधरी ने अपने संबोधन मे लॉजिस्टिक सप्लाई चेन पर खासा जोर दिया. वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हालिया अनुभव बताता है कि तनावपूर्ण वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए हमें हर समय तैयार रहना होगा. फिर चाहे वो बेहद तीव्रता वाले छोटे ऑपरेशन हो या फिर लंबे विवाद. उन्होनें अपने संबोधन में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने पर भी खासा जोर दिया.

राजनाथ सिंह ने सैन्य साजो सामान के लिए आत्मनिर्भर होने पर दिया जोर

उधर, गुरुवार को ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना के कमांडर्स कॉन्फ्रेंस (25-28 अप्रैल) के समापन समारोह पर संबोधित करते हुए रुस-यूक्रेन जंग का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने सेनाओं को हथियार और दूसरे सैन्य साजो सामान के लिए आत्मनिर्भर होने को लेकर तवज्जो दी. उन्होंने बताया कि इस समय नौसेना के जिन 41 युद्धपोतों और पनडुब्बियों के निर्माण का कार्य चल रहा है. उनमें से 39 स्वदेश में ही बन रहे हैं. रक्षा मंत्री ने सशस्त्र सेनाओं के एकीकरण पर जोर देते हुए कहा कि नौसेना मेरीटाइम थियेटर कमांड पर भी काम कर रही है.

ये भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: बाइडेन ने यूक्रेन की मदद के लिए 33 अरब डॉलर का प्रस्ताव किया पेश, रूसी धनवानों के खिलाफ बनाया ये प्लान

Global Patidar Business Summit: पीएम मोदी आज वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन, जानें क्या है इस बार का विषय

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget