एक्सप्लोरर

लद्दाख के मोर्चे पर भारत है पहले के मुकाबले अधिक तैयार- वायुसेना प्रमुख

इंडियन डिफेंस कान्क्लेव में शामिल हुए एयरचीफ मार्शल वीआर चौधरी ने लद्दाख के साथ चीन के विवाद को लेकर कहा कि भारतीय वायुसेना पहले के मुकाबले अभी ज्यादा मजबूत स्थिति में है.

Air Chief Marshal Vivek Ram Chaudhari Statement: वायुसेना अध्यक्ष एयरचीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा है कि पूर्वी लद्दाख के मोर्चे पर अगर तनाव की स्थिति लंबे समय तक भी चलती है तो भारत पहले के मुकाबले अधिक बेहतर तरीके से तैयार है. नए वायुसेना प्रमुख ने कहा कि भारत की सीमाओं पर उभरने वाले खतरों और दुश्मन के हथियारों को ध्यान में रखते हुए ही सैनिकों और हथियारों को तैयार किया जाता है.

मजबूत स्थिति में है वायुसेनाः चौधरी

एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे वायुसेनाध्यक्ष का कहना था कि पूर्वी लद्दाख के मोर्चे पर शुरुआत में कुछ दिक्कतें आईं. सर्दियों के लिए यूनिफॉर्म से लेकर तैनाती की चुनौतियां थी. मगर अब भारतीय वायुसेना पिछले साल के मुकाबले कहीं मजबूत स्थिति में है. ऐसे में अगर तनाव को लंबा चलाने की कोशिश होती है तो भी हम उसके लिए मोर्चा लेने के लिए तैयार हैं. 

ध्यान रहे कि बीते 18 महीनों से पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रहे सीमा तनाव से मुकाबले के लिए भारत ने अपनी सैन्य तैनाती को काफी मजबूत किया है. इसमें तोपखाने और बख्तरबंद टुकड़ियों के साथ ही वायुसेना की मौजूदगी को भी बढ़ाया गया है. इतना ही नहीं चीन के साथ सटी 3488 किमी की वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भी चौकसी को मुस्तैद किया गया है.

चीन और पाकिस्तान की सैन्य चुनौती के लिए तैयारः चौधरी

इंडियन डिफेंस कान्क्लेव में शरीक हुए एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत अपनी सैन्य योजना में चीन और पाकिस्तान की तरफ से मिलने वाली दोहरी सैन्य चुनौती से मुकाबले की भी तैयारी रखता है. उनका कहना था कि दुश्मन के पास मौजूद हथियारों और बदलते खतरों से मुकाबले के अनुसार ही रणनीति व मोर्चाबंदी की जाती है. इसके अलावा वायुसेना अपने प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों को भी लगातार अपडेट करती है ताकि मोर्चों पर तैनात होने वाले सैनिक नई तकनीक से लैस हों और ताजा खतरों से वाकिफ भी.  

हालांकि चौधरी ने कहा कि भारतीय वायुसेना में लगातार घट रही लड़ाकू विमानों की स्क्वाड्रन संख्या एक चुनौती है. इसका संतुलन साधने के लिए ही कोशिश हो रही है कि नए विमानों को लगातार शामिल किया जाता रहे. इस कड़ी में 83 एलसीए की खरीद के लिए अनुबंध हो चुका है. इसके अलावा 12 सुखोई30 और 21 अतिरिक्त मिग29 लड़ाकू विमान भी खरीद रहे हैं. इसके अलावा वायुसेना देश में ही बनने वाले एडवांस्ड मीडियम कॉम्बेट एयरक्राफ्ट  की खरीद को लेकर भी संकल्प जता चुकी है. अगले दशक की शुरुआत में इन विमानों को वायुसेना के बेड़े में शामिल करने की शुरुआत हो जाएगा. चौधरी ने वायुसेना में लगातार स्वदेशी सैन्य उपकरणों के इस्तेमाल पर भी जोर दिया.

इसे भी पढ़ेंः
Mumbai Drugs Case: नवाब मलिक के इस बयान पर NCB अधिकारी समीर वानखेड़े की तीखी प्रतिक्रिया, बोले- उनके खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा

Xplained: देश ने छुआ रिकॉर्ड 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा, जानिए कितने लोगों को लगी अब तक पहली और दूसरी डोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
‘उनकी मांगें सुनीं, फिर करेंगे बात’, सीजेपी के साथ 2 घंटे की बैठक के बाद जानें और क्या बोले जेपी नड्डा?
‘उनकी मांगें सुनीं, फिर करेंगे बात’, सीजेपी के साथ 2 घंटे की बैठक के बाद जानें और क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget