एक्सप्लोरर

तेजस की डिलीवरी हुई लेट तो फाइटर जेट बनाने वाली कंपनी पर भड़के एयर चीफ मार्शल, बोले- भरोसा नहीं

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह तेजस फाइटर जेट बनाने वाली सरकारी कंपनी HAL पर भड़क गए. उन्होंने कहा कि उनका HAL में भरोसा लगातार कम होता जा रहा है.

Tejas Fighter Jet: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह फाइटर जेट तेजस बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) पर भड़क गए. उन्होंने तेजस MK1A की डिलीवरी में देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें एचएएल पर भरोसा नहीं है. एयर चीफ मार्शल की टिप्पणी के बाद HAL चेयरमैन की ओर से बयान जारी किया गया है. 

एयर चीफ मार्शल ने कहा था कि डिफेंस सेक्टर में काम करने वाली पब्लिक सेक्टर की हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में उनका भरोसा लगातार कम होता जा रहा है. इसकी वजह है कि कंपनी हल्के लड़ाकू विमान तेजस MK1A की डिलीवरी और अपग्रेडेशन में देरी कर रही है. सोमवार को बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2025 की शुरुआत के समय शूट किए गए एक वीडियो में कहा, "आपको हमारी चिंताएं दूर करनी होंगी. हमें अधिक आश्वस्त करना होगा. फिलहाल मुझे एचएएल पर भरोसा नहीं है, जो कि बहुत गलत बात है."

वीडियो शूट के दौरान एयर चीफ मार्शल ने जताई थी चिंता

वायुसेना प्रमुख को पीएसयू का हवाला देते हुए यह कहते हुए सुना जा सकता है, मैं आपको (HAL) बता सकता हूं कि हमारी आवश्यकताएं और चिंताएं क्या हैं. वीडियो में एचएएल के एक अधिकारी को कहते सुना जा सकता है कि मैं उंगली नहीं उठा सकता क्योंकि अगर मैं एक उंगली उठाऊंगा तो तीन उंगली मेरी तरफ होंगी. कई जगह चीजें गड़बड़ हैं क्योंकि प्रोडक्ट को तैयार होने में समय लगता है, जरूरतें बदलती रहती हैं. 

एयर चीफ मार्शल की चिंता जायज: HAL चेयरमैन

टीओआई के मुताबिक, एयर चीफ मार्शल की इस टिप्पणी के बाद HAL के चेयरमैन और एमडी डीके सुनील ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि तेजस फाइटर जेट की डिलीवरी में देरी के लिए मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि इसके लिए आलस जिम्मेदार नहीं है. एयरो इंडिया 2025 में उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी मुद्दे थे जिन्हें सुलझा लिया गया है. वायुसेना प्रमुख की चिंता जायज है. 

हम जल्द ही तेजस की डिलीवरी शुरू करेंगे: HAL

एचएएल चेयरमैन ने जारी बयान में कहा, "हमने अब वादा किया है कि हमारे पास सभी स्ट्रक्चर तैयार होंगे. हमने इसे बता दिया है. हमने अलग-अलग स्तर पर कई मीटिंग की हैं. हम इसका निर्माण कर रहे हैं और एक बार इंजन उपलब्ध होने के बाद ये शुरू हो जाएगा. मुझे लगता है कि चिंता अच्छी तरह समझ में आ गई है. इसमें कोई शक नहीं है कि एक टीम के रूप में हम सभी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. हम जल्दी ही फाइटर जेट की डिलीवरी शुरू कर देंगे."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest In Delhi धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के बीच अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के संसद मार्च के बीच अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे
Parliament Monsoon Season Live: अमित शाह से मुलाकात के लिए पहुंचे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, CJP कर रही इस्तीफे की मांग
LIVE: अमित शाह से मुलाकात के लिए पहुंचे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, CJP कर रही इस्तीफे की मांग
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
CJP के आंदोलन में साथ आए महात्मा गांधी के परपोते, बोले- 'मेरी बेटी कस्तूरी और दामाद...'
CJP के आंदोलन में साथ आए महात्मा गांधी के परपोते, बोले- 'मेरी बेटी कस्तूरी और दामाद...'

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget