एक्सप्लोरर

'सब्र रखें मुस्लिम युवा, सब अल्लाह पर छोड़ दें', AIMPLB ने वक्फ बिल के खिलाफ किया आंदोलन का ऐलान

Waqf Amendment Bill: AIMPLB  सभी धार्मिक समुदाय के साथ बातचीत कर वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन का नेतृत्व करेगा. एआईएमपीएलबी ने एनडीए के बाकी दलों पर निशाना साधा.

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक के संसद के दोनों से पास होने के बाद देश कई राज्यो में अलग-अलग मुस्लिम संगठनों के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. कांग्रेस, असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम, आम आदमी पार्टी ने इस बिल को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इस बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने शनिवार (5 अप्रैल 2025) को वक्फ संशोधन विधेयक को इस्लामी मूल्यों पर हमला करार दिया.

'तथाकथित धर्मनिरपेक्ष का मुखौटा उतरा'

एआईएमपीएलबी ने संसद से पारित वक्फ बिल को धर्म और शरीयत, धार्मिक और सांस्कृतिक स्वतंत्रता, सांप्रदायिक सद्भाव और भारतीय संविधान के आधारभूत ढांचे पर हमला बताया. AIMPLB ने इस बिल में बीजेपी का साथ देने वाले एनडीए के दूसरे दलों पर भी निशाना साधा. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बयान जारी कर कहा कि कुछ राजनीति पार्टियों की ओर से बीजेपी के सांप्रदायिक एजेंडे को समर्थन दिया, जिसके बाद उनका तथाकथित धर्मनिरपेक्ष का मुखौटा उतर गया.

राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा AIMPLB  

AIMPLB सभी धार्मिक समुदाय और सामाजिक संगठनों के साथ बातचीत कर वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन का नेतृत्व करेगा. यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक कि संशोधन पूरी तरह से निरस्त नहीं हो जाते. रिपोर्ट के मुताबिक AIMPLB ने बताया, "हर राज्य की राजधानी में मुस्लिम नेतृत्व प्रतीकात्मक गिरफ्तारियां देगा और जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे. इन विरोध प्रदर्शनों के समापन पर संबंधित जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति और गृह मंत्री को ज्ञापन सौंपे जाएंगे."

मुस्लिमों से धैर्य बनाये रखने की अपील

एआईएमपीएलबी ने सभी मुसलमानों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे धैर्य रखें. बोर्ड के सचिव ने अपील की है कि भवनाओं में बहकर कोई ऐसा कदन न उठाएं, जिससे सांप्रदायिक और विभाजनकारी ताकतों को मौका मिल जाए. एआईएमपीएलबी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, विजयवाड़ा, मलप्पुरम, पटना, रांची, मलेरकोटला और लखनऊ में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेगी.

दिल्ली से शुरू होगा आंदोलन

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा, "इस अभियान की शुरुआत दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक भव्य जनसभा के साथ होगी. पहले चरण के तहत ये सभी कार्यक्रम बकरीद तक जारी रहेंगे. इसके बाद अगले चरण का फैसला किया जाएगा." उन्होंने पवित्र कुरान का हवाला देते हुए कहा, "अल्लाह अच्छे काम करने वालों के साथ है. सब कुछ अल्लाह पर छोड़ दो, वही हमारे रक्षक और सहायक हैं.

ये भी पढ़ें : PM Modi Sri Lanka Visit: श्रीलंका मित्र विभूषण पुरस्कार से सम्मानित हुए पीएम मोदी, बोले- ये 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान; जानें दौरे की प्रमुख बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप केस: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को अमेरिका जाने की इजाजत, जानें कब अगली सुनवाई
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप केस: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को अमेरिका जाने की इजाजत, जानें कब अगली सुनवाई
LIVE: मंदिर मार्ग थाने पहुंचे आशुतोष रांका, योगेंद्र यादव का भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च शुरू
LIVE: मंदिर मार्ग थाने पहुंचे रांका, योगेंद्र यादव का भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च शुरू
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला...', रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के थरूर
'अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला...', रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के थरूर

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget