एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: ओवैसी बोले- आज मुस्लिम नहीं गाय को है जीने का अधिकार, मोदी चाहें तो रुक जाएगी लिंचिंग

एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार में मॉब लिंचिंग की घटना हो रही है. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में आज मुस्लिमों को राइट टू लाइफ नहीं है बल्कि गायों को है.

नई दिल्ली: राजस्थान के अलवर में गो-तस्करी के आरोप में रकबर खान (अकबर खान) की हत्या पर सियासत तेज हो गई है. मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी की सरकारों पर निशाना साधा है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा कि जहां भी बीजेपी की सरकार है. वहीं मॉब लिंचिंग की घटना हो रही है. इसकी बड़ी वजह है कि मोदी सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता आरोपियों के पक्ष में खड़े रहते हैं.

हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने जयंत सिन्हा और महेश शर्मा का जिक्र करते हुए कहा कि सिन्हा ने मॉब लिंचिंग के दोषियों का स्वागत किया वहीं महेश शर्मा ने अखलाक के कातिलों के पक्ष में खड़े दिखे. उसके मरने पर तिरंगे में शव को लपेटा गया.

उन्होंने आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के बयान पर कहा कि वह कहते हैं कि जब तक आप गाय खाना नहीं बंद करेंगे लोग मरते रहेंगे. इन बयानों से साफ है कि इनकी शह में मॉब लिंचिंग की घटना हो रही है.

भीड़ की हिंसा पर RSS नेता इंद्रेश कुमार ने कहा- बीफ खाना बंद हो तो नहीं होगा बवाल

ओवैसी ने कहा, ''देशभर में मुस्लिमों के खिलाफ नफरतों का माहौल पैदा किया जा रहा है. देश बदनाम हो रहा है. हम बीजेपी की सरकार से अपील करते हैं कि पुलिस पर दबाव नहीं बनाया जाए.'' आज पुलिस भी आरोपियों को बचा रही है. उन्होंने कहा कि जुनैद मामले में छह लोगों को आरोपी बनाया गया. बाद में पुलिस ने चार लोगों को छोड़ दिया.

एआईएमआईएम सांसद ने कहा, ''हिंदुस्तान में आज मुस्लिमों को राइट टू लाइफ नहीं है. बल्कि गायों को है. आप रकबर खान मामले में ही देखें पुलिस ने पहले गाय को पहुंचाया. उसके बाद में रकबर खान को अस्पताल लेकर जाया गया. जब तक बीजेपी की सरकार रहेगी तब तक ऐसा होता रहेगा.''

अलवर लिंचिंग: रकबर के दोस्त का दावा, गो-रक्षकों की भीड़ 'बीजेपी MLA हमारे साथ है' चिल्ला रही थी

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए देश को नफरत की ओर धकेला जा रहा है. सत्ता में आने के लिए मुस्लिम को मारेंगे तो हमारे संविधान का क्या फायदा? आप जरूर सत्ता में आइए. लेकिन देश को बचाना होगा.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राहुल के गले मिलने पर तंज कसते हुए कहा कि गले मिलने से नफरत खत्म नहीं होगी. यह संभव नहीं है.

ओवैसी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहें तो एक भी हिंसा की वारदात नहीं होगी. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, ''मोदी बहुत कुछ कर सकते हैं. वो एक बार कह दें कि इस तरह की वारदात पर लगाम लगे. मॉब लिंचिंग की वारदात 99 प्रतिशत रुक जाएगी.''

अब बंगाल के जलपाईगुड़ी में बच्चा चोर समझकर 4 महिला की पिटाई, 2 को किया निर्वस्त्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget