एक्सप्लोरर

बंगाल चुनाव पर नजर, बढ़ सकती है जूट की एमएसपी- रिपोर्ट

बंगाल चुनाव को देखते हुए आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी जूट की एमएसपी बढ़ा सकती है.

बंगाल चुनाव की घोषणा हो चुकी है लेकिन मोदी सरकार बंगाली जनमानस में अपनी पैठ बनाने के लिए लगातार अपनी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की कोशिश में लगी है. सूत्रों के मुताबिक मोदी सरकार की कैबिनेट जल्द ही जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी को बढ़ाकर बंगाल के किसानों के दिल को जीतने की कोशिश करेगी.

एक रिपोर्ट के मुताबिक आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी जूट की एमएसपी को 6 से 7 प्रतिशत तक बढ़ा सकती है. पिछले साल फरवरी में केंद्र सरकार ने 2019-20 सीजन के लिए जूट की एमएसपी को 3700 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 3,950 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया था. आधिकारिक घोषणा में कहा गया था कि देश में जूट उत्पादन को बढ़ाने के लिए और किसानों को उचित मुआवजा देने के लिए कच्चे जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है. इससे किसानों को उनकी लागत पर 55. 81 प्रतिशत का मुनाफा होगा. बंगाल में जूट की सबसे ज्यादा पैदावार होती है.

किसानों को लुभाने की कोशिश

यदि सरकार जूट की एमएसपी में वृद्धि करती है तो किसानों को एक क्विंटल पर 250 से 300 रुपये ज्यादा मिलेंगे. पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के किनारे ज्यादातर जूट की खेती होती है. पूरे देश में कुल 70 जूट की मिलें हैं. इनमें 60 मिलें सिर्फ पश्चिम बंगाल में हैं. जूट मिलों में दो लाख कामगार सिर्फ पश्चिम बंगाल में काम करते हैं. इसलिए मोदी सरकार की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को लुभाया जा सके.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि बंगाल में लागू नहीं

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को हराने के लिए बीजेपी हरसंभव प्रयास कर रही है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को ममता बनर्जी ने बंगाल में लागू नहीं किया है. बीजेपी इसे मुद्दा बनाई हुई है. बीजेपी का कहना है कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनते ही प्रत्येक किसानों को 6000 रुपये सालाना मिलेंगे. बंगाल में इसी मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर बीजेपी मैदान में कूद पड़ी है.

27 मार्च से मतदान

संवेदनशीलता को देखते हुए चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया है. 27 मार्च को पहले चरण में मतदान होगा. इसके बाद 1 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा. फिर तीसरे चरण में 6 अप्रैल, चौथे चरण में 10 अप्रैल, पांचवें चरण में 17 अप्रैल, छठे चरण में 22 अप्रैल और सातवें चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा. इसके बाद 29 अप्रैल को आठवें चरण का मतदान होगा. 2 मई को मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें

कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण का दूसरा दिन, 74% लोगों ने निजी अस्पताल में लगवाया टीका

शशि थरूर ने पीएम मोदी की दाढ़ी की भारत की GDP से की तुलना, यहां जानिए कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल की टेंशन होगी खत्म! भारत संग बड़ी डील करने आईं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति, जानें क्या कहा?
पेट्रोल-डीजल की टेंशन होगी खत्म! भारत संग बड़ी डील करने आईं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति, जानें क्या कहा?
शुभेंदु सरकार के आते ही सौरव गांगुली पर गिरी गाज! ममता बनर्जी के इस फैसले को बदला
शुभेंदु सरकार के आते ही सौरव गांगुली पर गिरी गाज! ममता बनर्जी के इस फैसले को बदला
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो जंग फिर से शुरू हो जाएगी', बेरूत पर हमले को लेकर ईरान भड़का, जानें पीस टॉक पर क्या बोले अराघची
'...तो जंग फिर से शुरू हो जाएगी', बेरूत पर हमले को लेकर ईरान भड़का, जानें पीस टॉक पर क्या बोले अराघची
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासक बनाए जाने पर उठाए सवाल, पूछा- कब होंगे चुनाव?
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासक बनाए जाने पर उठाए सवाल, पूछा- कब होंगे चुनाव?
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
Delhi Weather: दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
'ईरान पर हम हमले नहीं कर रहे...', टेंशन के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा ऐलान
'ईरान पर हम हमले नहीं कर रहे...', टेंशन के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा ऐलान
DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार
Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार
Embed widget