एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना में कास्ट सर्टिफिकेट मांगने पर बवाल, सेना ने बताया क्यों की जाती रही है मांग?

अग्निपथ योजना के जरिए भारतीय सेना इन्फेंट्री रेजीमेंट में अंग्रेजों के समय से हो रही भर्ती प्रक्रिया को खत्म कर 'ऑल इंडिया ऑल क्लास' के आधार पर रिक्रूटंमेंट करना चाहती है.

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के तहत भर्ती के दौरान आवेदन पत्र के साथ जाति और धर्म प्रमाण पत्र देने पर उठे बवाल पर भारतीय सेना (Indian Army) के अधिकारियों ने साफ किया कि आजादी के बाद से यही प्रक्रिया अपनाई जा रही है. भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत अब भले ही युवाओं की भर्ती ऑल इंडिया और ऑल क्लास के आधार पर होगी लेकिन ये एक धीमी प्रक्रिया होगी. क्योंकि ऑपरेशनल ब्लू स्टार और राष्ट्रीय राईफल्स के गठन के दौरान मिली जुली रेजीमेंट बनाने का काम किया गया था लेकिन वो असफल रहा था. 

ऐसे में भारतीय सेना की इंफेंट्री रेजीमेंट की सरंचना रातो-रात नहीं बदली जा सकती. जब तक पूरी तरह से ऐसा नहीं हो जाता तब तक जाति और धर्म के प्रमाण-पत्र की जरुरत पड़ेगी. इसके अलावा जाति और धर्म के बारे में प्रशासनिक कारणों से भी सेना को जरूरत पड़ती है.

कब बनीं थी सेना में अंग्रेजों की रेजीमेंट?
सेना में इन्फेंट्री रेजीमेंट अंग्रेजों (ब्रिटिश‌ राज) के समय बनी थी. इनमें सिख रेजीमेंट, जाट रेजीमेंट रेजीमेंट, राजपूत रेजीमेंट, गोरखा, डोगरा, कुमाऊं, गढ़वाल, बिहार, नागा, राजपूताना-राईफल्स (राजरिफ), जम्मू-कश्मीर लाइट इंफेंट्री (जैकलाई), जम्मू-कश्मीर राईफल्स (जैकरिफ) इत्यादि रेजीमेंट जाति, वर्ग, धर्म और क्षेत्र के आधार पर तैयार की जाती थीं.

आजादी के बाद मात्र एक ऐसी, 'द गार्ड्स' रेजीमेंट ऐसी बनी है जो ऑल इंडिया, ऑल क्लास के आधार पर खड़ी की गई थी. लेकिन अब अग्निवीर योजना में सेना की सभी रेजीमेंट ऑल इंडिया ऑल क्लास पर आधारित होंगी. यानी देश का कोई भी नौजवान किसी भी रेजीमेंट के लिए आवेदन कर सकता है. आजादी के बाद से रक्षा क्षेत्र में ये एक बड़ा डिफेंस रिफोर्म माना जा रहा है. सेना भी अपनी आवश्यकता के आधार पर किसी भी जवान को किसी भी रेजीमेंट में भेज सकती है.

अग्निपथ योजना में किस आधार पर होंगी भर्ती?
अग्निपथ योजना के लॉन्च के वक्त ये सवाल थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री एफेयर्स (डीएमए) के एडिशनल सेक्रेटरी, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी से भी पूछा गया था कि क्या अब जाति आधारित भर्ती प्रक्रिया खत्म कर दी जाएगी तो उन्होने कहा था कि सेना में 75 प्रतिशत भर्तियां ऑल इंडिया ऑल क्लास के आधार पर ही होती आई हैं लेकिन अब बाकी 25 प्रतिशत भी ऐसी ही होगी यानि ऑल इंडिया ऑल क्लास. लेकिन आपको बता दें कि सेना की टैंक रेजीमेंट (आर्मर्ड), तोपखाना, इंजीनियर्स, एयर-डिफेंस इत्यादि ऐसे आर्म्स हैं जहां पहले से ही मिलाजुली भर्तियां होती आई हैं.

Prophet Remarks Row: नूपुर शर्मा को बड़ी राहत, SC ने कहा- 'किसी भी राज्य की पुलिस गिरफ्तार न करे'

Vice President Election 2022: उपराष्ट्रपति पद के लिए यूपीए उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का रहा है विवादों से पुराना नाता, जानिए उनके मशहूर किस्से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget