एक्सप्लोरर

Prophet Remarks Row: नूपुर शर्मा को बड़ी राहत, SC ने कहा- 'किसी भी राज्य की पुलिस गिरफ्तार न करे'

Nupur Sharma Case: बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.

Prophet Remarks Row: पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणियों के मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) ने फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उनकी याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई हुई. कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए कहा कि फिलहाल किसी भी राज्य की पुलिस उनकी गिरफ्तारी न करे. 10 अगस्त को अगली सुनवाई होगी. बेंच ने आदेश सुनाते हुए याचिकाकर्ता की हत्या के वायरल बयान, सलमान चिश्ती का भी संज्ञान लिया. कोर्ट ने ये भी कहा कि यूपी के एक व्यक्ति ने याचिकाकर्ता का सिर काटने की धमकी भी दी. सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि नूपुर शर्मा के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए.

आज की सुनवाई के दौरान नूपुर शर्मा की ओर से पेश हुए वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि उनकी जान को गंभीर खतरा है. मनिंदर सिंह ने कहा कि कई नई घटनाएं हुई हैं. पाकिस्तान से किसी के आने की आशंका जताई जा रही है. पटना में कुछ लोग पकड़े गए हैं जो नूपुर की हत्या की योजना बना रहे थे. मेरे लिए हर राज्य के कोर्ट जाना संभव नहीं होगा. 

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने क्या कहा?

इस पर जज ने कहा कि हमारा ये उद्देश्य नहीं था कि आपको हर कोर्ट में जाना पड़े. हम आदेश में कुछ बदलाव करेंगे. जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा कि क्या यह बातें हाल में हुई हैं? वकील ने बताया कि खतरा और बढ़ गया है. अब पश्चिम बंगाल में 4-5 एफआईआर हो गई हैं. दिल्ली में पहला केस दर्ज हुआ था. कोर्ट ने कहा कि हमने केस रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट जाने की बात कही थी. अब आप बता रहे हैं कि यह संभव नहीं होगा तो आप दिल्ली हाईकोर्ट जाना चाहेंगे. 

10 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

याचिका में मांग है कि एफआईआर रद्द हों. हमने आपको वैकल्पिक कानूनी रास्ते अपनाने को कहा था, लेकिन हमारी चिंता यह है कि आप उसका इस्तेमाल करने की स्थिति में नहीं हैं. हम इसका समाधान करेंगे. कोर्ट ने कहा कि हम इस पर विचार के लिए सभी पक्षों को नोटिस जारी कर रहे हैं. 10 अगस्त को अगली सुनवाई होगी. 

किसी भी राज्य की पुलिस गिरफ्तारी न करे- कोर्ट

कोर्ट ने कहा कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कई और एफआईआर (FIR) हुई हैं. वहां पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है, गिरफ्तारी का अंदेशा है. अपनी नई याचिका के समर्थन में  नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) ने बताया है कि कई घटनाएं हुई हैं. अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती ने उनका गला काटने की धमकी का वीडियो जारी किया है. यूपी के एक व्यक्ति ने भी ऐसा वीडियो जारी किया है. कोर्ट (Supreme Court) ने आदेश देते हुए कहा कि फिलहाल किसी भी राज्य की पुलिस गिरफ्तारी न करे. 26 मई के टीवी कार्यक्रम से जुड़ी किसी नई एफआईआर में भी गिरफ्तारी न हो.

ये भी पढ़ें- 

पटना आतंकी साजिश में नया खुलासा, गिरफ्तार आरोपी अतहर परवेज के मोबाइल से मिला नूपुर शर्मा का पता

Bihar Terror Module: फुलवारी शरीफ मामले में IB, NIA, RAW की टीम पटना पहुंची, ISI कनेक्शन की पड़ताल शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget